By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: दीपिका विश्वकर्मा को ग्राम प्रधान द्वारा किया गया सम्मानित
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > दीपिका विश्वकर्मा को ग्राम प्रधान द्वारा किया गया सम्मानित
उत्तर प्रदेशराज्य

दीपिका विश्वकर्मा को ग्राम प्रधान द्वारा किया गया सम्मानित

Adminakhandrashtra
Last updated: March 23, 2025 5:11 pm
Adminakhandrashtra
11 months ago
Share
SHARE

पूरे ग्रामसभा की तरफ से जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र सिंह का किया धन्यवाद

गौराबादशाहपुर जौनपुर।मुफ्तीगंज ब्लॉक के तारा कंपोजिट विद्यालय की छात्रा दीपिका विश्वकर्मा को पौनी हसनपुर के ग्राम प्रधान राजेन्द्र कनौजिया ने सम्मानित किया!

सनद रहे कि विगत दिनों जौनपुर महोत्सव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष कम्पोजिट विद्यालय तारा, उमरी मुफ्तीगंज की कक्षा पांच की बच्ची दीपिका विश्वकर्मा ने जिस दृढ़ता व आत्मविश्वास के साथ रामधारी सिंह दिनकर की रचना रश्मिरथी के तृतीय सर्ग का लयबद्ध वाचन किया उससे माननीय मुख्यमंत्री अत्यधिक प्रभावित हुए थे और बेटी की मेधा के साथ ही परिषदीय विद्यालयों में चल रहे उत्कृष्ट शिक्षण कार्य की प्रशंसा की थी।

इसके पूर्व जिलाधिकारी जौनपुर डॉक्टर दिनेश चंद्र सिंह द्वारा विगत 8 मार्च को महिला दिवस पर दीपिका को अपने कार्यालय में बुलाकर सम्मानित किया गया, उसको उस दिन के कार्यक्रम का मुख्य आतिथि बनाने के साथ ही उसके नाम 11000 की एफडी खुलवाया था। इसी कड़ी में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉक्टर गोरखनाथ पटेल ने बच्चों की प्रतिभा से प्रसन्न होकर उसे 5100 नकद पुरस्कार दिया था तथा एक दिन का प्रतीकात्मक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी घोषित किया था।

उपरोक्त उपलब्धि के क्रम में ग्रामप्रधान पौनी हसनपुर राजेन्द्र कन्नौजिया ने गांव की प्रतिभा के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर प्रधान ने कहा क्योंकि यह बेटी हमारे ग्रामसभा की है और इसने अपने मेधा से पूरे ग्रामसभा का नाम रौशन किया है, आज बेटियां बेटों से कम नहीं है खेल, साहित्य और विज्ञान के क्षेत्र में वह अच्छा काम कर रही है! पूरे ग्रामसभा की तरफ से जिलाधिकारी महोदय का हृदय से धन्यवाद देता हूँ, उन्होंने हमारी बेटी की प्रतिभा को मुख्यमंत्री के सामने प्रस्तुति का अवसर दिया, गांव के वरिष्ठ लोगों ने भी उक्त छात्रा का माल्यार्पण कर उसका हौसला बढ़ाया।

सम्मान समारोह के अंतर्गत तारा कंपोजिट विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक राजेश सिंह ने कहा कि आज बेटियां फलक छू रही है। और उसका एक उदाहरण दीपिका विश्वकर्मा है, आज जनपद ही नहीं अपितु पूरे प्रदेश में इस ग्रामसभा का नाम दीपिका विश्वकर्मा से जाना जाने लगा है, उन्होंने वहां उपस्थित ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियों से आग्रह किया कि आप लोग अपने बच्चों का नामांकन परिषदीय विद्यालयों में कराएं, आज परिषदीय विद्यालयों का भौतिक एवं शैक्षणिक परिवेश कान्वेंट स्कूलों से कई गुना बेहतर है, यहाँ बच्चों की प्रतिभा को तराशा जाता है, उन्हें उचित मंच उपलब्ध कराया जाता है।

इसके पूर्व ग्रामप्रधान राजेन्द्र कन्नौजिया व गांव के वरिष्ठ लोगों ने दीपिका विश्वकर्मा एवं अंशिका यादव सहित विद्यालय प्रधानाध्यापक व समस्त स्टाफ का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम का संचालन दशरथ राम ने किया, इस अवसर पर अनिल पांडेय, हरिशंकर यादव, संतोष यादव, अखिलेश शुक्ला, महेंद्र विश्वकर्मा, सूर्यबली विश्वकर्मा, रामअवध यादव, जनार्दन, हरिश्चंद्र, रामकिशुन, कमलेश, शशिकुमार, बलिंद्र, निर्मोही, सहित सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

सुंदरकांड पाठ के साथ दीपावली स्नेह मिलन संपन्न
कांग्रेसियों ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि
जनपद में फिल्मी अंदाज में हो रही है तस्करी
विवेक सिंह पुनः निर्विरोध जिलाध्यक्ष चुने गए
अयोध्या में महंत रिंकू दास द्वारा विशाल भंडारा का आयोजन
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article आई पी एस आकाश सिंह को किया गया सम्मानित
Next Article चोरों ने लाखों नगद सहित कीमती जेवरात पर किया हाथ साफ
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up