By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: ए के शर्मा का बड़ा बयान – उत्तर प्रदेश था बीमारू राज्य, योगी ने “शून्य” से शिखर पर पहुंचाया
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > ए के शर्मा का बड़ा बयान – उत्तर प्रदेश था बीमारू राज्य, योगी ने “शून्य” से शिखर पर पहुंचाया
उत्तर प्रदेशराज्य

ए के शर्मा का बड़ा बयान – उत्तर प्रदेश था बीमारू राज्य, योगी ने “शून्य” से शिखर पर पहुंचाया

Adminakhandrashtra
Last updated: March 25, 2025 6:11 pm
Adminakhandrashtra
11 months ago
Share
SHARE

जौनपुर । उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री जौनपुर के प्रभारी ए.के. शर्मा ने मंगलवार को कहा कि 2017 से पहले बीमारू राज्य कहा जाने वाला उत्तर प्रदेश को शून्य से शिखर तक 2025 तक 8 वर्षों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहुंचा दिया है।
श्री शर्मा मंगलवार को जौनपुर के कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा और सुशासन की नीति के 8 वर्ष पूर्ण होने पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले उत्तरप्रदेश बीमारु राज्य में की श्रेणी में आता था, 8 वर्षों में नए भारत के निर्माण के लिए उत्तर प्रदेश सशक्त प्रदेश बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था में सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के तहत विभिन्न अयोगों और भर्ती बोर्ड के माध्यम से 80.50 लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई जिसमें 13.80 लाख से अधिक महिलाएं भी शामिल है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में 22 लाख 12 हजार बालिकाओं को लाभानित किया गया। निराश्रित महिला पेंशन योजना के तहत 30 लाख 98 हजार महिलाएं लाभान्वित हुई। मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड) के अंतर्गत 18990 बच्चों को सहायता प्रदान की गई।

                          उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अपराध व अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति लागू है। लखनऊ, गौतम बुद्ध नगर, कानपुर नगर, वाराणसी, आगरा, गाजियाबाद और प्रयागराज में पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली स्थापित की गई है। उन्होंने कहा कि महिलाओं और नाबालिकों के खिलाफ अपराधों में 27425 मामलों में पैक्सों के तहत 11254 मामलों में और दहेज हत्या के 3775 मामलों में दोषियों को सजा दिलाई गई। उन्होंने कहा कि प्रदेश में वर्तमान में 44 राजकीय मेडिकल कॉलेज और 36 निजी मेडिकल कॉलेज सहित कुल 80 मेडिकल कॉलेज संचालित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 16 असेवित जिलों में मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए पीपीपी मोड की नीति अपनाई गई है।

                          उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य है जिसने 56 लाख 50 हजार से अधिक परिवारों को आवास की सुविधा प्रदान की गई है। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 36 लाख 15 हजार आवास स्वीकृत हुए हैं, जिसमें से 35 लाख 77 हजार पूर्ण हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि 2017 में जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों पर विश्वास जताया और आज 8 वर्षों में उत्तर प्रदेश की जीएसडीपी दोगुना से अधिक होकर 2024- 25 में 27.51 लाख करोड़ होने जा रही है। 2025-26 में 30.77 लाख करोड़ जीएसडीपी का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि यूपी अब देश का ग्रोथ इंजन है। उन्होंने कहा कि 2017 के पहले प्रदेश में एक सप्ताह तक बिजली नहीं आती थी, आज 8 वर्षों में ग्रामीण क्षेत्रों में 18 से 20 घंटे और शहरी क्षेत्र में 20 से 22 घंटे और महानगरों में 24 घंटे बिजली की आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने कहा कि शहरों में जले ट्रांसफार्मर 8 घंटे के अंदर बदलने के लिए आदेश जारी किए गए हैं। गांव में 24 घंटे के अंदर ट्रांसफार्मर को बदल दिया जाए यदि नए ट्रांसफार्मर न उपलब्ध हो तो वहां ट्राली लगाकर बिजली की आपूर्ति की जाए। प्रदेश सरकार की उपलब्धियां को गिनाते हुए श्री शर्मा ने कहा कि नगरी विकास में जहां पैसों के अभाव में पहले कोई काम नहीं होता था, आज सभी नगर निकायों को जितना धन की जरूरत पड़ती है उतना धन तुरंत मिलता है और काम भी हो रहा है।

                इस अवसर पर एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंशू,  मडियाहू विधायक डॉक्टर आरके पटेल, महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपा शंकर सिंह, भाजपा के जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह, मछली शहर भाजपा के जिला अध्यक्ष डॉ अजय सिंह, नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मनोरमा मौर्य, जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद, पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कौस्तुभ,  मुख्य विकास अधिकारी साइ तेजा सीलम सहित जिला स्तरीय सभी अधिकारी मौजूद रहे।
मीरा रोड में सार्वजनिक नवकुंडीय हवनात्मक चंडी महायज्ञ संपन्न
जौनपुर में एक युवक ने विषाक्त पदार्थ खा कर दी अपनी जान
जौनपुर में राखी बंधवाने मां के साथ मामा के घर गए युवक ने रेलवे पुल से लगाई छलांग
पंडित कालीनाथ मिश्र ने बढ़ाया उत्तर भारतीय समाज का गौरव – जेपी यादव
क्या योगी सरकार ले पाएगी हैट्रिक
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article जौनपुर के श्रीनारायण तिवारी ‘धर्म शिरोमणि सम्मान’ से नवाजा गया
Next Article मोदी के रिटायरमेंट की तारीख नजदीक, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर नामों को लेकर फंसा है पेच!
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up