मुंबई। भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता अखिलेश सिंह के जन्मदिन पर आज समाज के प्रतिष्ठित लोगों तथा अंधेरी विधानसभा की बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिल्टन टावर ,अंधेरी स्थित उनके कार्यालय पर पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। इस अवसर पर उपस्थित रहने वाले प्रमुख लोगों में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रामबक्स सिंह, जयप्रकाश (बब्बन) सिंह,भाजपा प्रवक्ता उदयप्रताप सिंह, देवेश ठाकुर, भाजपा नेता अजय सिंह, भाजपा युवा नेता नितेश राजहंस सिंह, वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, पत्रकार आदित्य दुबे, पत्रकार राजकुमार सिंह ,पत्रकार विजय सिंह कौशिक, पत्रकार जितेंद्र मिश्रा, अनिल गलगली, लोकगीत गायक सुरेश शुक्ला, दीपक सिंह, दिग्विजय सिंह, अजीत सिंह, रवि सिंह, सुरेंद्र सिंह, शिवसेना के पूर्व नगरसेवक बाला नर, कैलाश पाठक, रमेश मिश्रा, शैलेश परब, सुरेंद्र दुबे, प्रेस फोटोग्राफर राजहंस सिंह आदि का समावेश रहा। सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। सर्वप्रथम श्री सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी तथा भाजपा नेता मूरजी पटेल की उपस्थिति में केक काटा गया। अखिलेश सिंह ने समस्त लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया। सुबह से जिस तरह लोगों की भारी भीड़ दिखाई दी तो देखते हुए उनके जन्मदिन के कार्यक्रम को शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है।
भाजपा नेता अखिलेश सिंह के जन्मदिन पर दिखा शक्ति प्रदर्शन

अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- सिस्टम को स्टूडेंट नहीं, अंधभक्त चाहिए’: इंदौर में राहुल गांधी की हुंकार; 13% होल्ड, पेपर लीक और फर्जीवाड़े पर छात्रों के साक्ष्यों से गरमाई सियासत
- 63 घंटे बाद भी न्याय का इंतजार: विक्रम के परिवार के समर्थन में उठी आवाज, प्रशासन से मुआवजा-नौकरी और पुनर्वास की मांग
- भोर की खामोशी चीखों में बदली: सिजुआ में धंसी धरती, मलबे में दबकर 10 वर्षीय विक्रम की मौत; 25 परिवारों पर टूटा बेघर होने का संकट
- कतरास बाजार में पुलिस का सघन वाहन जांच अभियान, नाबालिगों की बाइक जब्त
- भोर की खामोशी चीखों में बदली: सिजुआ में धंसी धरती, मलबे में दबकर 10 वर्षीय बच्चे की मौत
