By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: कांग्रेस को जोर का झटका, चंद्रकांत दायमा ने थामा राकांपा का दामन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > राज्य > महाराष्ट्र > कांग्रेस को जोर का झटका, चंद्रकांत दायमा ने थामा राकांपा का दामन
महाराष्ट्रराज्य

कांग्रेस को जोर का झटका, चंद्रकांत दायमा ने थामा राकांपा का दामन

Adminakhandrashtra
Last updated: March 29, 2025 2:44 am
Adminakhandrashtra
11 months ago
Share
SHARE

मुंबई। महाराष्ट्र में अस्तित्व बचाए रखने की जद्दोजहद में जुटी कांग्रेस पार्टी को मंगलवार को एक बार फिर तगड़ा झटका लगा है। मंगलवार को राकांपा (अजित पवार गुट) के अध्यक्ष एवं उपमुख्यमंत्री अजित पवार की मौजूदगी में कांग्रेस सेवादल के महाराष्ट्र अध्यक्ष तथा गांधी परिवार के अति विश्वसनीय और करीबी रहे पार्टी की सेवादल इकाई के महाराष्ट्र अध्यक्ष चंद्रकांत दायमा अपने हजारों पदाधिकारियों व सेवादल कार्यकर्ताओं के साथ राकांपा (अजित पवार गुट) में शामिल हो गए। बता दें कि चंद्रकांत दायमा कई दशकों से कांग्रेस के महाराष्ट्र सेवादल का नेतृत्व कर रहे हैं। राष्ट्रीय स्तर पर सेवादल के विस्तार में दायमा की भूमिका की सराहना करते हुए राकांपा (अजित पवार गुट) के अध्यक्ष एवं उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि दायमा ने सेवादल के लिए अपने परिवार की तरह काम किया और सभी स्तरों पर इसके विकास के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं। पवार ने कहा कि चंद्रकांत दायमा ने सेवादल को अपना परिवार मानकर कार्य किया है और इसे और अधिक मजबूती और सक्रियता से आगे ले जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी सेवादल की ओर आकर्षित नहीं हो रही है, लेकिन चंद्रकांत दायमा ने संगठन की नींव मजबूत रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कांग्रेस सेवादल के कई पदाधिकारियों ने एनसीपी में प्रवेश किया, यह कार्यक्रम अजित पवार की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस दौरान उन्होंने कहा कि चंद्रकांत दायमा का नेतृत्व सेवादल को नई दिशा देने में सहायक रहा है और आज भी वे उसी प्रतिबद्धता के साथ संगठन को आगे ले जा रहे हैं। उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि राजनीति में सभी दलों को मजबूत होने का अधिकार है, ऐसे में आज का दिन मेरे और हमारी पार्टी के लिए बेहद शुभ है, क्योंकि हमें चंद्रकांत दायमा के रूप में एक समर्पित योद्धा के रूप में कोहिनूर हासिल हुआ है। उन्होंने कहा कि मुझे याद है जब मैं पहली बार कांग्रेस पार्टी से सांसद बना था, तब उस चुनाव अभियान में दायमा ने अपनी सेवादल की टीम के साथ एक रणनीति के तहत खूब मेहनत की थी, आज उनके साथ परभणी समेत समूचे महाराष्ट्र से सेवादल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बगैर किसी स्वार्थ के साथ हमारे परिवार के सदस्य बने हैं, तो इसका लाभ आने वाले मनपा,नगरपालिका, जिला परिषद समेत सभी चुनावों में मिलेगा, क्योंकि सेवादल का हर कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर समाज के अंतिम पायदान के व्यक्ति से सहृदय, समर्पित भाव से जुड़ा हुआ है। उन्होंने आश्वस्त किया कि आगामी सभी चुनावों में सेवादल को भरपूर महत्व दिया जाएगा, जिसका नेतृत्व राष्ट्रीय स्तर पर चंद्रकांत दायमा ही करेंगे।
चंद्रकांत दायमा ने इस आत्मियता के लिए राकांपा (अजित पवार गुट) के अध्यक्ष एवं उपमुख्यमंत्री अजित पवार समेत पार्टी के सरकार में शामिल सभी मंत्रियों, सांसद व विधायकों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज से मैं और मेरी टीम इस परिवार का हिस्सा बन चुकी है। पार्टी अध्यक्ष अजित पवार हमें जो भी जिम्मेदारी सौंपेंगे, उसे एक सेवादल कार्यकर्ता के रूप में निर्वहन करने का पूरा प्रयास करेंगे।
इस अवसर पर एनसीपी के कोषाध्यक्ष व विधायक शिवाजीराव गर्जे, विधायक राजेश विटेकर, मुख्य प्रवक्ता आनंद परांजपे, चंद्रकांत दायमा, प्रदेश प्रवक्ता संजय तटकरे, सह-कोषाध्यक्ष संजय बोरगे ने पार्टी में नए लोगों का स्वागत किया।इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को अनुशासन बनाए रखने की सख्त हिदायत देते हुए उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि महायुति सरकार में किसी को भी ऐसा काम नहीं करना चाहिए, जिससे गठबंधन में दरार पैदा हो। कोई भी नेता ऐसा बयान न दे, जिससे पार्टी की छवि प्रभावित हो या जनता के बीच गलत संदेश जाए। पवार ने कहा कि एनसीपी समाज के हर वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ रही है। पवार ने कहा कि आजकल हर कोई नेताओं के पैर छू रहा है। उन्हें पहले अपने माता-पिता के चरण स्पर्श करना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि आज के कई नेता पैर छूने के लायक भी नहीं हैं, इसलिए सच्चे संस्कारों और आदर्शों को अपनाना आवश्यक है।

जैथरा पुलिस बनी जल्लाद, पीड़ित को खंभे से बांध कर पीटा 
साहित्य कला मंच का 44 वां अखिल भारतीय कवि सम्मेलन संपन्न
यूपी में सड़क हादसों में सात की मौत!
स्वतंत्रता दिवस से पहले लाल किले की सुरक्षा में सेंध, 8 पुलिसकर्मी निलंबित
ज्योति कलश का श्रद्धालुओं ने किया दर्शन पूजन
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article अवधूत कपाली बाबा ने शासकीय अधिवक्ता के आवास पर पहुंच के दी श्रद्धांजलि
Next Article गौपालन के साथ उनका सम्मान और संरक्षण हमारी परंपरा– डॉ द्रिगेश यादव
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up