खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के शाहापुर गांव में शुक्रवार को आग लगने से खेत में काटकर रखी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास किया। बाद में फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शाहापुर गांव निवासी खुर्शीद ने खेत में काटकर रखी गेहूं की फसल को एक किनारे इकट्ठा किया था। सुबह अचानक पास के खेत में सफेदा के पेड़ों के नीचे सूखी घास में आग लग गई जो तेजी से फैलते हुए गेहूं की कटी फसल तक पहुंच गई। ग्रामीणों ने फसल को बचाने का प्रयास किया लेकिन तब तक लगभग दस हजार रुपए मूल्य की फसल जलकर नष्ट हो चुकी थी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। हालांकि आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है।
खेत ने लगी आग, फसल जल कर राख

अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- परिश्रम द्वारा आयोजित नेत्र चिकित्सा शिविर का 500 जरूरतमंद लोगों ने उठाया लाभ
- ज्योतिरादित्य इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी ने निकाली जागरूकता रैली
- सनातन थीम की टाउनशिप विकसित करने पर निवेशक करें विचार : रविंद्र जायसवाल
- डॉ जिज्ञासा तिवारी ने किया जौनपुर का नाम रोशन
- SIR विवाद में भूचाल: 13 करोड़ नाम हटने पर बवाल, ECI में 14 बार आंतरिक मतभेद का खुलासा; मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, CJP का CEC ज्ञानेश कुमार को 48 घंटे का अल्टीमेटम
