जौनपुर। नगर के वाजिदपुर के निकट स्थित श्री पैथोलॉजी एण्ड डायग्नोस्टिक सेन्टर के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. रविशंकर सिंह ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि आधुनिक नवीनीकृत लैब और अल्ट्रासाउण्ड का 6 अप्रैल दिन रविवार को शुभारम्भ होगा। जिसका उद्घाटन आईएमए अध्यक्ष डा. शुभा सिंह करेंगी। इस दौरान आगे डॉ. सिंह ने बताया कि हमारे यहां बायोप्सी, एफएनएसी, बोन मैरो,इक्जामनेशन, हार्मोन्स, ट्यूमर, बच्चेदानी का कैंसर,ब्रेस्ट कैंसर, ओबरी(अंडाशय) कैंसर की स्क्रीनिंग होगी, तथा समस्त जांच की सेवा उचित दर पर और एक ही छत के नीचे उपलब्ध है। इसके साथ ही अल्ट्रासाउण्ड संबंधित सभी जांच,पित्त की थैली, लीवर की जांच, संक्रमण रोग टीबी,मलेरिया, डेंगू, टाइफाइड, फंगस आदि जांच की सुविधा भी उपलब्ध है। डॉ. रविशंकर ने बताया कि पैसे के अभाव में किसी भी गरीब व असहाय मरीज की जांच नहीं रूकेगी। अब आपको किसी भी जांच के लिए बाहर महानगरों में जाने की जरूरत नहीं है। सभी जांचें हमारे इस लैब में होगी। मरीज सीधे लैब आकर जांच करा सकते हैं एवं डाक्टर से सम्पर्क कर अपनी समस्याएं बता सकते हैं। इस अवसर पर दिवा शंकर सिंह, सच्चिदानन्द सिंह, पंकज सिंह,संदेश सिंह, आकाश व अंकुर, शिवानी ,शालू, मोनू ,जीवेश् सहित सभी स्टाफ गण उपस्थित रहे।
श्री पैथोलॉजी एण्ड डायग्नोस्टिक सेन्टर में आधुनिक नवीनीकृत लैब और अल्ट्रासाउण्ड का उद्घाटन 6 अप्रैल को

अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- सिस्टम को स्टूडेंट नहीं, अंधभक्त चाहिए’: इंदौर में राहुल गांधी की हुंकार; 13% होल्ड, पेपर लीक और फर्जीवाड़े पर छात्रों के साक्ष्यों से गरमाई सियासत
- 63 घंटे बाद भी न्याय का इंतजार: विक्रम के परिवार के समर्थन में उठी आवाज, प्रशासन से मुआवजा-नौकरी और पुनर्वास की मांग
- भोर की खामोशी चीखों में बदली: सिजुआ में धंसी धरती, मलबे में दबकर 10 वर्षीय विक्रम की मौत; 25 परिवारों पर टूटा बेघर होने का संकट
- कतरास बाजार में पुलिस का सघन वाहन जांच अभियान, नाबालिगों की बाइक जब्त
- भोर की खामोशी चीखों में बदली: सिजुआ में धंसी धरती, मलबे में दबकर 10 वर्षीय बच्चे की मौत
