मुम्बई। आगामी अग्नि सेवा सप्ताह 2025 के उपलक्ष्य में मुंबई फायर ब्रिगेड द्वारा एक विशेष अग्नि सुरक्षा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। यह रैली विक्रोली फायर स्टेशन से प्रारंभ होकर मुलुंड (पश्चिम) फायर स्टेशन तक संपन्न हुई। रैली का ध्वजवंदन (Flag Off) कार्यक्रम विक्रोली फायर स्टेशन परिसर में आयोजित किया गया। इस रैली का उद्देश्य आम नागरिकों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक करना, आग लगने की स्थिति में सतर्कता बरतने के उपायों की जानकारी देना, तथा अग्निशमन सेवाओं के महत्व को उजागर करना था। कार्यक्रम का आयोजन मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) रविंद्र आंबुलगेकर तथा उप प्रमुख अग्निशमन अधिकारी (DyCFO) श्री आत्माराम मिश्रा के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) रविंद्र आंबुलगेकर ने कहा कि आगजनी की घटनाएं कई बार छोटी सी लापरवाही से बड़ा रूप ले लेती हैं। हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है कि हम हर नागरिक को जागरूक करें ताकि आपात स्थिति में वे घबराने के बजाय सही कदम उठा सकें।उप प्रमुख अग्निशमन अधिकारी (DyCFO) आत्माराम मिश्रा ने कहा कि हर वर्ष 14 अप्रैल को हम उन वीर अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं जिन्होंने कर्तव्यपालन करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी। यह रैली उन्हीं शहीदों की स्मृति को समर्पित है। साथ ही इसका उद्देश्य नागरिकों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाना है। जनभागीदारी और सतर्कता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत हैं। मुंबई फायर ब्रिगेड ने नागरिकों से अपील की कि वे फायर सेफ्टी के नियमों का पालन करें, अग्निशमन उपकरणों का सही उपयोग सीखें, और आपातकालीन स्थिति में तुरंत 101 पर संपर्क करें।
अग्नि सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता रैली का आयोजन

अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- परिश्रम द्वारा आयोजित नेत्र चिकित्सा शिविर का 500 जरूरतमंद लोगों ने उठाया लाभ
- ज्योतिरादित्य इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी ने निकाली जागरूकता रैली
- सनातन थीम की टाउनशिप विकसित करने पर निवेशक करें विचार : रविंद्र जायसवाल
- डॉ जिज्ञासा तिवारी ने किया जौनपुर का नाम रोशन
- SIR विवाद में भूचाल: 13 करोड़ नाम हटने पर बवाल, ECI में 14 बार आंतरिक मतभेद का खुलासा; मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, CJP का CEC ज्ञानेश कुमार को 48 घंटे का अल्टीमेटम
