By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: सामूहिक दुष्कर्म मामले में बाइज्जत बरी हुए पूर्व चेयरमैन मनोज धामा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > सामूहिक दुष्कर्म मामले में बाइज्जत बरी हुए पूर्व चेयरमैन मनोज धामा
उत्तर प्रदेशराज्य

सामूहिक दुष्कर्म मामले में बाइज्जत बरी हुए पूर्व चेयरमैन मनोज धामा

Adminakhandrashtra
Last updated: April 25, 2025 3:30 pm
Adminakhandrashtra
11 months ago
Share
सामूहिक दुष्कर्म मामले में बाइज्जत बरी हुए पूर्व चेयरमैन मनोज धामा
SHARE

बीजेपी विधायक नंद किशोर गुर्जर पर लगाया गंभीर आरोप।

गाजियाबाद । सामूहिक दुष्कर्म के मामले में जिस तरह से पूरे देश में गलत तरीके से लोगों को फसाने का ट्रेंड चल रहा है, वह बेहद गंभीर है। इसके चलते आरोपी व्यक्ति को न सिर्फ पारिवारिक और सामाजिक रूप से अपमानित होना पड़ता है अपितु उसे एक लंबी कानूनी लड़ाई लड़नी पड़ती है। आज इस तरह के मामले राजनीतिक हथियार के रूप में भी उपयोग किए जा रहे हैं। लोनी नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन मनोज धामा ने सामूहिक दुष्कर्म मामले में गाजियाबाद की एमपी-एमएलए फास्ट ट्रैक अदालत से बाइज्जत बरी होने के बाद एक पत्रकार वार्ता कर अदालत के प्रति निष्ठा जताते हुए सच्चाई की जीत बताई । पूर्व चेयरमैन ने कहा कि लोनी की वर्तमान राजनीति में लोगों ने उनके साथ षड्यंत्र कर उनकी राजनीतिक भविष्य को समाप्त करने के लिए फर्जी दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था।जिसका सच आज लोनी की देव तुल्य जनता के समक्ष अदालत ने प्रस्तुत कर दिया । श्री धामा ने लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर पर गम्भीर आरोप लगाते हुए इस मुकदमे का खड़यंत्र कारी करार देते अपनी बढ़ती लोकप्रियता से विधायक को हताश बताते हुए विधायक द्वारा अपने राजनीतिक भविष्य को खड़यंत्र के तहत तबाह करने की साजिश को नाकाम बताते हुए कहा कि 2019 में दर्ज मुकदमे को 6 वर्ष तक लगातार झेलता रहा अंत में अदालत में ने मुकदमे की लगातार सुनवाई करते हुए आज मुझे और मेरे सभी सहयोगियों को इज्जत के साथ को बरी किया है। उन्होंने माननीय न्यायालय का धन्यवाद किया है और कहा कि भगवान के घर देर है, अंधेर नहीं है। इसी बीच मनोज धामा ने लोनी विधायक पर कई दर्जनों आरोप लगाते हुए कहा कि लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर वर्षों से लोगों के साथ षड्यंत्र कर फर्जी मुकदमे लगाने का कार्य करता आया है। यह तो लोनी की देवतुल्य जनता का आशीर्वाद है कि वह मुझे और मेरी पत्नी रंजिता धामा को लगातार तीसरी बार चुनाव जीता कर अपने शहर के विकाश की जिम्मेदारी सौंपती है। और मैं और मेरा पूरा परिवार लोनी की देवतुल्य जनता की सेवा करने में कोई कसर नहीं छोड़ता। पिछले चुनाव से पहले नंदकिशोर गुर्जर ने मुझे जेल भिजवा दिया था लेकिन मेरे क्षेत्र की जनता ने मेरी पत्नी रंजिता को चुनाव जितवा कर नंदकिशोर के मुंह पर तमाचा जड़ने का काम किया। नंदकिशोर का असली चेहरा लोनी समेत पूरे प्रदेश के सामने आ गया है। मेरे पिता जी पुलिस के सिपाही थे उन्होंने देश की सेवा की है और मुझे मेरे माता पिता सिर्फ यही सिखाया है बेटा सत्य परेशान हो सकता है लेकिन पराजित नहीं होता है, अच्छे कार्य करने में कुछ तुच्छ लोग बाधित करते रहेंगे लेकिन बिना किसी झिझक के अपने क्षेत्र की जनता का बगैर भेदभाव के सेवा करना ही मेरे जीवन का एक मात्र लक्ष्य है। नंद किशोर गुर्जर पर आगे आरोप लगाते हुए कहा कि उनके अत्याचार से लोनी की जनताके साथ सभी छोटे बड़े व्यापारी व्यापारी पूरी तरह प्रताड़ित है। नंद किशोर ने लोनी के अंदर अपनी एक मंत्री मंडल का गठन कर दिया है जिसमे खनन मंत्री,आबकारी मंत्री, सिंचाई मंत्री, सड़क निर्माण मंत्री, रेवेन्यू मंत्री जैसे पद बांट रखे हैं। जो सभी मंत्री द्वारा अपने अपने विभाग से अवैध वसूली करते हैं और जिसका 60 प्रतिशत हिस्सा सीधे विधायक के पास पहुंचते हैं। इसी के साथ सबसे बड़ी दुखद बात यह है कि नंद किशोर गुर्जर हिन्दू है और भाजपा के विधायक होने के बाद गोकशी जैसे अवैध व्यापार के अपराध में भी संलिप्त हैं। इसपर योगी सरकार को गुप्त जांच करते हुए कठोर कार्यवाही करने की आवश्यकता है। गौर तलब हो कि मनोज धामा वर्तमान में बीजेपी गठबंधन का हिस्सा राष्ट्रीय लोक दल के सदस्य हैं।

यातायात पुलिस का एक्शन, शहर में दिखा असर
माघी गणेशोत्सव पर संघर्ष युवा रिक्शा समिति द्वारा महाप्रसाद का आयोजन
जौनपुर Big Breaking: पेड़ पर लटकी मिली युवक की लाश, आत्महत्या की आशंका
आरएसएस जिला प्रचारक बाबा तिवारी का आकस्मिक निधन
आरम्भ साहित्य मंच की स्थापना, सम्मान व‌ काव्य गोष्ठी सम्पन्न
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article श्री सिद्धिविनायक का दर्शन करने पहुंचे अनंत अंबानी श्री सिद्धिविनायक का दर्शन करने पहुंचे अनंत अंबानी
Next Article मैं कुल्हड़ हूँ…..! मैं कुल्हड़ हूँ…..!
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up