By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: पड़ोसी धरम…..!
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > ताज़ा ख़बरें > पड़ोसी धरम…..!
ताज़ा ख़बरेंसाहित्य

पड़ोसी धरम…..!

Adminakhandrashtra
Last updated: April 26, 2025 8:42 am
Adminakhandrashtra
10 months ago
Share
SHARE

गाँव में अपने पहली बार…..!
जब पड़ोसी से माँगा मैंने,
कुछ घंटों के लिए साइकिल उधार..
नाक-नयन सब मोड़-सिकोड़,
किये उसने नखरे हजार….और…
झट से किया साफ इनकार….
और तो और….फुला के सीना…
यह भी बोला…हाथी से ही तो…!
शोभित होता है घर-द्वार….
कैसे तुमको दे दूँ बोलो…?
मैं अपने घर की हाथी उधार…
मैने फिर से करी मनुहार…और…
कहा ज़रूरत आन पड़ी है सरकार…
बात मेरी ना खाली जाने पाए….!
सो..लेकर अधरों पर कुटिल मुस्कान
दी उधार….साइकिल एक खटार….
घंटी छोड़ बज रहा सभी कुछ था,
ब्रेक दिख रहा था उसका बीमार…
मज़बूरी थी मेरी भी प्यारे…!
सो…किया इसे भी मैंने स्वीकार…
फिर चलते-चलते …तनके यह बोला
उधार में….हाथी माँगने का …
अब तुम…मत कभी पहनना चोला..
सुनकर उसकी यह फुफकार….!
तन-मन-हृदय अन्दर से डोला…पर..
मानो या न मानो मित्रों….!
हर पड़ोसी की लगभग,
होती है यही बानगी….
दिखावे भर की होती है,
उनकी करीबी और सादगी…
इसीलिए ही अक्सर…कहते हैं लोग..
पड़ोसी रहता तभी सुखी….!
पड़ोसी उसका जब रहे दुखी…
गौर से देखो तो मित्रों….
इस जमाने में….पड़ोसिन्ह को…
लाज-शरम तनिक नहीं है भाई
झूठी लगती है हरदम इनको,..!
तुलसी की यह चौपाई….कि…
परहित सरिस धरम नहिं भाई,
परपीड़ा सम नहिं अधमाई…
सच कहूँ तो मित्रों…..!
झूठी लगती है हरदम इनको,
रहिमन की कविताई….
जिनकी इक छोटी सी रचना में
दिखती है जीवन की सच्चाई…कि…
रहिमन वे नर मर चुके,
जो कछु माँगन जांय…
उनते पहिले वे मुए,
जिन मुख निकसत नाहि…
संग इसी के मित्रों….!
गौरतलब है एक गूढ़ विचार….
गाँव-देश में सबको ही….
रहती ही है पड़ोसी की दरकार….
चैन कहाँ है किसी को आता,
जब तक आये दिन…सुन ना लें….
एक दूजे की ललकार….
इसके अलावा सच यह भी है प्यारे
लाख बुरा हो कोई पड़ोसी…पर…
गाँव-देश में देखा है हम सब ने…
भले दिखावटी ही हो प्यारे…पर…
मिलता रहता है इनका प्यार….
भले कराएँगे अपनी कुछ मनुहार…!
पर…गाढ़े समय पर मित्रों…
संग खड़े मिलेंगे तैयार…

रचनाकार….
जितेन्द्र कुमार दुबे
अपर पुलिस उपायुक्त, लखनऊ

शिक्षक दिवस पर शिक्षक श्री अवार्ड से सम्मानित हुए जयशंकर दुबे
बाबा दुबे ने समाजवादी पार्टी छोड़कर निभाया पड़ोसी धर्म
शिक्षकों और विद्यार्थियों के बीच आत्मीय संबंधों का होना आवश्यक – शशांक सिंह
अपनी रोटी सेंक लेते हैं….!
सुरेश मिश्र को मिला साने गुरुजी राष्ट्रीय एकता जीवन गौरव पुरस्कार
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article मैं कुल्हड़ हूँ…..!
Next Article पर्यटकों को सुरक्षा को लेकर निखिल रूपारेल ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up