जौनपुर। कश्मीर के पहलगाम में पयर्टक नरसंहार से किन्नर समाज में खास गुस्सा है, भारी तादात में किन्नरों ने कैंडल मार्च निकालकर दिवंगत पयर्टकों को श्रद्धांजलि दिया , पाकिस्तान पर अपनी भड़ास निकालते कहा कि तुमने निहत्थे लोगो को मारकर यह साबित कर दिया कि तुम लोग हम हिजड़ो से भी कमजोर हो । किन्नरों ने प्रधानमंत्री से मांग किया कि सभी आतंकवादियों को पकड़कर किन्नर समाज को सौप दिया जाय तो हम उन्हें सबक सिखा देंगे। जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों द्वारा निरीह पर्यटकों को गोलियों से भुनकर हत्या करने की वारदात से जहां देश का हर नागरिक आक्रोशित और मर्माहत है वही किन्नर समाज में भी खासा गुस्सा है। गुलाबी समिति की अध्यक्ष विट्टू किन्नर की अगुवाई में भारी संख्या में किन्नरों ने सोमवार की देर शाम नगर गांधी प्रतिमा पर पहुंचकर कैडिल मार्च निकालकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना किया। उसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ जमकर अपनी भड़ास निकाली। विट्टू समेत सभी किन्नरों ने कहा कि आतंकवादी मर्द होते तो आम जनता नही हमारे देश के सैनिकों के साथ युध्द करते तो उन्हे छठ्ठी की दूध याद आ जाती तुम लोगो जो हरकत किया है उससे साफ हो गया है तुमसे बेहतर तो हम हिजड़े है।
बोले मेरी ताली से मर जायेंगे पाकिस्तानी आतंकवादी

अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- परिश्रम द्वारा आयोजित नेत्र चिकित्सा शिविर का 500 जरूरतमंद लोगों ने उठाया लाभ
- ज्योतिरादित्य इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी ने निकाली जागरूकता रैली
- सनातन थीम की टाउनशिप विकसित करने पर निवेशक करें विचार : रविंद्र जायसवाल
- डॉ जिज्ञासा तिवारी ने किया जौनपुर का नाम रोशन
- SIR विवाद में भूचाल: 13 करोड़ नाम हटने पर बवाल, ECI में 14 बार आंतरिक मतभेद का खुलासा; मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, CJP का CEC ज्ञानेश कुमार को 48 घंटे का अल्टीमेटम
