गौराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र के कबीरुद्दीनपुर गांव में दीवार बनाने के दौरान मनबढ़ों ने लाठी डंडे से हमला कर दिया। जिसमें वृद्ध पिता और उसका पुत्र घायल हो गया।गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कबीरुद्दीनपुर गांव में शनिवार शाम को महेंद्र प्रजापति अपने बैनामा शुदा जमीन पर रिहायशी मड़हा रखने के लिए दीवार बनवा रहा था, आरोप है कि उसी समय पड़ोस के कमलेश और अखिलेश आ गए और निर्माण कर रहे मिस्त्री और लेबरों को रोकने लगे। विरोध करने पर दोनों ने महेंद्र प्रजापति के ऊपर लाठी डंडे से हमला कर दिया। बीच बचाव करने आये महेंद्र के पिता मनराज को भी मारपीट दिया। जिससे महेंद्र प्रजापति (50) और उसका वृद्ध पिता मनराज (80) घायल हो गए। सूचना पर पहुची पुलिस ने दोनों घायलों का मेडिकल कराने के लिए सीएचसी चोरसंड भिजवाया।एसओ गौराबादशाहपुर फूलचंद पांडेय ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर वृद्ध और उसके पुत्र को मारपीट दिया गया। जिसमे घायल महेंद्र प्रजापति के तहरीर पर कबीरुद्दीनपुर गांव के कमलेश और अखिलेश के विरूद्ध सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
दीवार बनवाने के दौरान मनबढ़ों ने किया हमला, वृद्ध पिता- पुत्र घायल
अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- फार्मेसी स्वास्थ्य सेवा प्रणाली का अत्यंत महत्वपूर्ण अंग : दिनेश त्रिपाठी
- जौनपुर में ब्राह्मण महासभा ने 1100 परशुराम प्रतिमाएं देने का लिया संकल्प
- बारह ज्योतिर्लिंगों की आकर्षक सजावट बनी इस वर्ष का विशेष आकर्षण
- परिश्रम द्वारा आयोजित नेत्र चिकित्सा शिविर का 500 जरूरतमंद लोगों ने उठाया लाभ
- ज्योतिरादित्य इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी ने निकाली जागरूकता रैली
