केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के औरी (नरहन) गांव निवासी सौरभ पुत्र वीरेंद्र बुधवार को कोतवाली पहुंच नामजद तहरीर देकर आरोप लगाया कि घर से आधार कार्ड में मोबाइल नंबर जोड़ने के लिए पब्लिक इंटर कालेज के पास सौरभ के दुकान में पहुंच फार्म भर रहे थे कि तभी सुरहुरपुर गांव निवासी आशीष यादव, रामू यादव पुत्र झब्बन व विशाल पुत्र बबलू, प्रांजल यादव पुत्र मुख्तार अज्ञात छ: लोगों के साथ मिल हमला कर लहूलुहान कर दिए। शोरगुल सुनकर आस—पास के लोगों की भीड़ इकट्ठा देख उक्त लोग मौके से फरार हो गए। जाते—जाते जानमाल की धमकी दिये। पीड़ित का आरोप है कि उक्त लोगों के खिलाफ पहले भी अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस पीड़ित के तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन में जुट गई।
युवक को पीटकर मनबढ़ो ने किया घायल

अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- 63 घंटे बाद भी न्याय का इंतजार: विक्रम के परिवार के समर्थन में उठी आवाज, प्रशासन से मुआवजा-नौकरी और पुनर्वास की मांग
- भोर की खामोशी चीखों में बदली: सिजुआ में धंसी धरती, मलबे में दबकर 10 वर्षीय विक्रम की मौत; 25 परिवारों पर टूटा बेघर होने का संकट
- कतरास बाजार में पुलिस का सघन वाहन जांच अभियान, नाबालिगों की बाइक जब्त
- भोर की खामोशी चीखों में बदली: सिजुआ में धंसी धरती, मलबे में दबकर 10 वर्षीय बच्चे की मौत
- सिजुआ मोड़ के तीन पटिया टोला में भीषण भू-धंसान, एक बच्चे की मौत; आक्रोशित ग्रामीणों ने धनबाद-कतरास मार्ग किया जाम
