जौनपुर। देश का मस्तष्क कहे जाने जम्मू—कश्मीर के पहलगाम में गत दिवस हुये आतंकी हमले से देशवासी शोकाकुल हो गये थे लेकिन भारतीय सेना ने बीती रात ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान सहित अगल—बगल पल रहे आतंकवादियों के कई ठिकानों पर हमला करके जहां आतंकवादियों को सबक सिखाते हुये पूरे विश्व में एक संदेश दिया, वहीं आतंकी हमले में मृतकों को श्रद्धा सुमन भी अर्पित कर दिया। उक्त बातें देश के विभिन्न सीमाओं पर तैनात रहकर दुश्मनों को छक्के छुड़ाने वाले दिनेश यादव फौजी ने बुधवार को पत्रकारों से हुई एक भेंट के दौरान कही। उन्होंने आगे कहा कि भारतीय सेना द्वारा आतंकी ठिकानों पर किये गये हमले से यह संदेश जाता है कि अब आतंकवाद को बढ़ने नहीं दिया जायेगा। साथ ही मुंहतोड़ जवाब देते हुये देश की तीनों सेनाएं आतंकवाद के खिलाफ तैयार हो गयी हैं। उन्होंने कहा कि देश के दुश्मनों से भारतीय सेनाएं लड़ती हैं और उनके साथ देश की करोड़ों जनता खड़ी रहती हैं जिससे उनका आत्मबल मजबूत होता है। समस्त बहादुर सैनिकों द्वारा आतंकी ठिकानों पर किये गये हमले का अभिनन्दन करते हुये श्री यादव ने कहा कि मुंहतोड़ जवाब देकर सेना के जवानों ने भारत के सम्मान को आगे बढ़ाने का काम किया है।
ऑपरेशन सिंदूर से सेना ने पहलगाम के मृतकों को दी श्रद्धांजलि

Leave a Comment
Recent Posts
- परिश्रम द्वारा आयोजित नेत्र चिकित्सा शिविर का 500 जरूरतमंद लोगों ने उठाया लाभ
- ज्योतिरादित्य इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी ने निकाली जागरूकता रैली
- सनातन थीम की टाउनशिप विकसित करने पर निवेशक करें विचार : रविंद्र जायसवाल
- डॉ जिज्ञासा तिवारी ने किया जौनपुर का नाम रोशन
- SIR विवाद में भूचाल: 13 करोड़ नाम हटने पर बवाल, ECI में 14 बार आंतरिक मतभेद का खुलासा; मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, CJP का CEC ज्ञानेश कुमार को 48 घंटे का अल्टीमेटम
