जौनपुर। सिरकोनी विकासखंड के खंड शिक्षा अधिकारी अमरेश कुमार सिंह ने कई विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया सुबह सबसे पहले गौतम बुद्ध शिक्षण संस्था कोडारी सिरकोनी का निरीक्षण किया यहां पर कक्षा एक से पांच तक की मान्यता प्राप्त है लेकिन इन्होंने अपने यहां कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों को अन्य विद्यालय से अटैच कर चला रहे थे जिसपर कठोर कार्रवाई करते हुए तथा सख्त निर्देश चेतावनी देते हुए विद्यालय को बंद कराया और बच्चों को पास के बेसिक शिक्षा मान्यता प्राप्त विद्यालय में नामांकन करवा कर पढ़ने के निर्देश दिए उसके बाद ज्ञान गंगा पब्लिक स्कूल का निरीक्षण किया यहां पर सभी व्यवस्थाएं नियमों अनुसार पाई गई लेकिन विभाग की कार्य के तहत प्राप्त बच्चों के संदर्भ में समस्त कार्य दो दिवस में पूर्ण करने हेतु प्रिंसिपल को निर्देशित किया उसके बाद श्री कृष्णा बाल विद्या मंदिर बदरपुर सिरकोनी का निरीक्षण किया यहां पर कक्षा एक से पांच तक की मान्यता प्राप्त है लेकिन यहां पर भी 6 से 8 तक के बच्चों को विद्यालय से अटैच कर चला रहे थे जिसको तत्काल में प्रचलित कर कठोर कार्रवाई करते हुए विभागीय कार्रवाई हेतु सख्त निर्देश दिए और चेतावनी दी तत्काल बंद करवाया गया और अध्यनरत बच्चों को पास के मान्यता प्राप्त बेसिक शिक्षा विद्यालय मे नामांकन करा कर पढ़ने के लिए निर्देशित किया इस कार्रवाई से पूरे सिरकोनी ब्लॉक के तमाम विद्यालय में खलबली मच गई
अवैध रूप से चल रहे विद्यालय को कराया बंद
अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- परिश्रम द्वारा आयोजित नेत्र चिकित्सा शिविर का 500 जरूरतमंद लोगों ने उठाया लाभ
- ज्योतिरादित्य इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी ने निकाली जागरूकता रैली
- सनातन थीम की टाउनशिप विकसित करने पर निवेशक करें विचार : रविंद्र जायसवाल
- डॉ जिज्ञासा तिवारी ने किया जौनपुर का नाम रोशन
- SIR विवाद में भूचाल: 13 करोड़ नाम हटने पर बवाल, ECI में 14 बार आंतरिक मतभेद का खुलासा; मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, CJP का CEC ज्ञानेश कुमार को 48 घंटे का अल्टीमेटम
