By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: सत्यभामा सिंह रचित माटी के गीत का विमोचन एवं कविगोष्ठी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > राज्य > महाराष्ट्र > सत्यभामा सिंह रचित माटी के गीत का विमोचन एवं कविगोष्ठी
महाराष्ट्रराज्य

सत्यभामा सिंह रचित माटी के गीत का विमोचन एवं कविगोष्ठी

Adminakhandrashtra
Last updated: May 11, 2025 4:05 pm
Adminakhandrashtra
11 months ago
Share
सत्यभामा सिंह रचित माटी के गीत का विमोचन एवं कविगोष्ठी
SHARE

ठाणे । साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था बाबू शोभनाथ सिंह मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा शुक्रवार दिनांक 9 मई 2025 को श्री साईं हाल,खडगपाढा, कल्याण (पश्चिम) में वरिष्ठ कवियत्री श्रीमती सत्यभामा सिंह ‘ ज़िया ‘ द्वारा रचित पुस्तक ‘माटी के गीत’ का विमोचन एवं काव्यगोष्ठी का आयोजन किया गया।पुस्तक ” माटी के गीत” पुस्तक में हिन्दू रिति-रिवाज के 16 संस्कारों की धरोहर को समाहित किया है।श्रीमती सत्यभामा सिंह अवधी भाषा की एक पहचान बनने की ओर अग्रसर है। उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता जाने-माने प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ अशोक तिवारी ने किया तथा मुख्य अतिथि के रूप में आनंद प्रकाश सिंह( पूर्व उद्घोषक आकाशवाणी मुंबई) उपस्थित थे। सम्मानित अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कार्यक्रम संपन्न होने के पश्चात श्रीमती पल्लवी रानी ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की तत्पश्चात विद्वत जनों की उपस्थिति में उनके ही करकमलों द्वारा पुस्तक” माटी के गीत” का विमोचन हुआ।डाॅ प्रतिमा सिंह ,श्रीमती रीता कुशवाहा,सत्यदेव सिंह विजय,वरिष्ठ साहित्यकार राजेश विक्रांत,प्रवीण देशमुख,पंडित पवन तिवारी आदि पुस्तक विमोचन के साक्षी बने। विमोचन के समय श्रीमती सत्यभामा सिंह व शिवकुमार सिंह भी उपस्थित रहे।सत्यदेव सिंह विजय , श्रीमती रीता कुशवाहा, आनंद प्रकाश सिंह ,डॉक्टर अशोक तिवारी ,पंडित पवन तिवारी,पं विश्वनाथ दुबे,विजय पंडित और भारती प्रसार परिषद मुंबई के अध्यक्ष ने बड़ी मार्मिकता से पुस्तक की समीक्षा प्रस्तुत किया। वरिष्ठ साहित्यकार प्रवीण देशमुख मराठी भाषी होते हुए इस पुस्तक की समीक्षा अवधी में सैनिक पर लिखी कजरी को गाया तो लोग बहुत प्रशंसा किए।इसी कड़ी में हिंदी साहित्य अकादमी महाराष्ट्र के द्वारा सम्मानित लेखक ,पत्रकार व कवियों का भी सम्मान किया गया।संचालन की खूबसूरत भूमिका पंडित पवन तिवारी ने निभाई।आनंद प्रकाश सिंह ने पुस्तक के ही गीत गाने का अनुग्रह किया। डॉक्टर तिवारी ने अपना प्रस्ताव रखा कि इस पुस्तक को बुंदेलखंडी भाषा व खड़ी बोली में लिखा जाय तो और अधिक लोगों के लिये उपयोगी हो सकता है तत्पश्चात कविता और गीतों की रस धारा बही। जिसमें अनिल कुमार राही,डाॅ रामस्वरूप साहू ,दयाराम दर्द,भगवान दास हाथरसी,राजीव मिश्रा ,श्रीमती किरण तिवारी , श्रीमती मीनाक्षी शर्मा, अमनदीप गुजराल ,डॉक्टर कनक लता तिवारी,श्रीमती सीमा द्विवेदी ,श्रीमती जागृति सिन्हा, श्रीमती अन्नपूर्णा गुप्ता सरगम, श्रीमती मंजू राय,श्रीमती सुमंगला सुमन,श्रीमती पल्लवी रानी ,श्रीमती लक्ष्मी यादव तेजस्विनी, कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप,राजेश दुबे ‘अल्हण असरदार’,बाहुबली संगम, सत्यदेव सिंह ‘विजय ‘आदि कवियों ने अपना काव्य पाठ व गीत प्रस्तुत किया। श्रीमती सत्यभामा सिंह के पुस्तक विमोचन एवं कविगोष्ठी पश्चात कवियत्री के पोते नीलांश का पांचवा जन्म दिवस भी मनाया गया।सभी ने ‘जीवेत शरदम सतम् का आशीर्वाद दिया।अंत में ट्रस्टी श्रीमती अध्यक्ष शिवकुमार सिंह ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

आकाशीय बिजली की जद में आने से एक महिला की मौत दूसरी झुलसी
सड़क हादसे में भिड़े कार और टेंपो, हुई जोरदार टक्कर, चार घायल
कुश्ती से होता है शारीरिक और मानसिक विकाश –मनोज धामा
जिलाधिकारी ने अस्थायी गो आश्रय स्थल का किया निरीक्षण
बीजेपी नगरसेवकों के प्रयासों से की गई पेड़ों की छंटाई
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article पुलिस ने तीन घंटे में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Next Article कालजयी रचनाकार डॉ. पी.सी. विश्वकर्मा के निधन से शोक में डूबा जौनपुर कालजयी रचनाकार डॉ. पी.सी. विश्वकर्मा के निधन से शोक में डूबा जौनपुर
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up