By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: चौकी इंचार्ज प्रतिमा सिंह की हालत गंभीर, वाराणसी में चल रहा है इलाज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > अपराध > चौकी इंचार्ज प्रतिमा सिंह की हालत गंभीर, वाराणसी में चल रहा है इलाज
अपराधउत्तर प्रदेशराज्य

चौकी इंचार्ज प्रतिमा सिंह की हालत गंभीर, वाराणसी में चल रहा है इलाज

Omkar Tripathi
Last updated: May 15, 2025 6:37 pm
Omkar Tripathi
11 months ago
Share
चौकी इंचार्ज प्रतिमा सिंह की हालत गंभीर, वाराणसी में चल रहा है इलाज
SHARE

जौनपुर। बुधवार देर रात पिकअप सवार बदमाशों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। लगभग रात 12 बजे एक पिकअप वाहन सवार ने चौकी इंचार्ज सहित चार पुलिसकर्मियों को टक्कर मार दी, जिससे सभी घायल हो गए। घायलों के इलाज के लिए वाराणसी भेज दिया गया है। जिसमे चौकी प्रभारी की हालत गम्भीर बताई जा रही है।

घटना के समय छह पुलिसकर्मी एक स्कूटी और दो बाइकों पर सवार थे। एसपी देहात शैलेन्द्र सिंह के अनुसार बदमाशो ने जानबूझकर पुलिस टीम के वाहनों की टक्कर मारी है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए 10 टीमें गठित कर दिया गया है, जल्दी ही सभी पुलिस की गिरफ्त में आ जाएंगे।

बीती रात जलालपुर थाना के पराउगंज चौकी इंचार्ज प्रतिमा सिंह अपनी टीम के साथ अलग अलग बाइक से क्षेत्र में किसी बदमाश को पकड़ने के लिए दबिश देने जा रही थी , इसी बीच चौरी बाजार के पास पीछे से आयी पिकअप गाड़ी ने पुलिस की दो बाइको को टक्कर मारते हुए तेजी से भाग निकली। इस वारदात में चौकी प्रभारी समेत चार पुलिस कर्मी घायल हो गए , सभी को पहले पास के अस्पताल ले जाया जहां पर हालत नाजुक देखते हुए वाराणसी भेज दिया गया। 

 घटना में महिला चौकी इंचार्ज प्रतिमा सिंह गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें तुरंत वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। अन्य घायल पुलिसकर्मियों को भी हाथ, पैर और सिर में चोटें आई हैं और सभी का इलाज जारी है।

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि वारदात को किसी पशु तस्कर ने अंजाम दिया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। एसपी सिटी, समेत कई आला अधिकारी ट्रॉमा सेंटर पहुंचकर घायल चौकी इंचार्ज का हालचाल लिया।

अपर पुलिस अधीक्षक देहात शैलेंद्र सिंह ने कहा कि पिकअप सवार बदमाशों ने जानबूझकर कर पुलिस टीम के बाइक को टक्कर मारी है। बदमाशों को पकड़ने के लिए 10 टीमें गठित की गई हैं। जल्दी ही बदमाशों को पकड़ लिए जाएगा।

स्वस्थ भारत निर्माण की दिशा में 84 दुर्लभ खनिज तत्व से निर्मित सांभर नमक लॉन्च
कविताओं की बरसात ने श्रोताओं को किया लोटपोट
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर श्री सिद्धिविनायक मंदिर में की गई विशेष पूजा
बिंद समाज विकास संघ ,गुजरात प्रदेश के महिला इकाई की बैठक संपन्न
पंडित मुरलीधर पांडेय की 10 किताबों का लोकार्पण समारोह सम्पन्न
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article राजा श्रीकृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पर्यावरण शिक्षा पर कार्यशाला आयोजित राजा श्रीकृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पर्यावरण शिक्षा पर कार्यशाला आयोजित
Next Article ब्लाक महराजगंज का ग्राम पंचायत अधिकारी संघ का चुनाव सम्पन्न
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up