मुंबई । साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक अंतरराष्ट्रीय संस्था बेस्टी एजुकेशन एंड चेरिटेबल ट्रस्ट दोहा-कतर मुंबई इकाई अध्यक्ष विनय शर्मा दीप के आयोजन में शुक्रवार दिनांक 13 जून 2025 को ज़ूम ऐप के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।जिसका संयोजन संस्थापक डॉ बैजनाथ शर्मा मिन्टू एवं दिशा निर्देश राष्ट्रीय अध्यक्ष अफसाना सैयद ने किया। अंतर्राष्ट्रीय कवि सम्मेलन की अध्यक्षता मुंबई के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ कृपाशंकर मिश्र ने किया जहां मुख्य अतिथि के रूप में कल्याण महाराष्ट्र से वरिष्ठ कवियत्री श्रीमती सत्यभामा सिंह एवं लखनऊ से वरिष्ठ साहित्यकार राम अवतार पंकज उपस्थित थे।कार्यक्रम का शुभारंभ संचालन करते हुए विनय शर्मा दीप ने मां सरस्वती की वंदना से किया।सर्वप्रथम मुंबई के गीतकार, संगीतकार अवधेश विश्वकर्मा नमन ने गीतों से सभी को मंत्रमुग्ध किया तत्पश्चात बलसाड़ गुजरात से आर एन शर्मा,मथुरा उत्तर प्रदेश से रामदेव शर्मा राही,जौनपुर से वरिष्ठ साहित्यकार शिवकुमार सिंह,मुंबई से कवियत्री प्रभा शर्मा सागर,श्रीमती सीमा त्रिवेदी, श्रीमती इंदु भोलानाथ मिश्र,ठाणे महाराष्ट्र से मदन गोपाल गुप्ता अकिंचन, रायबरेली उत्तर प्रदेश से गीतकार राजकरण सिंह एवं विलासपुर छत्तीसगढ़ से ब्रास एंबेसडर डॉ रामरतन श्रीवास राधे-राधे ने अपनी-अपनी विधाओं में अपनी रचनाओं से सभी को आह्लादित कर दिया।कवि सम्मेलन में उपस्थित सभी साहित्यकारों ने अहमदाबाद गुजरात में एयर इंडिया हवाईजहाज दुर्घटनाग्रस्त होने पर सैकड़ों यात्रियों की जान परिवार सहित चली गई उन सभी मृतक आत्मा को स्वर्ग में स्थान मिले एवं ईश्वर उन आत्माओं को शांति प्रदान करे कहकर दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी गई।अंत में डॉक्टर कृपाशंकर मिश्र ने सभी कवि एवं कवियित्रियों की रचनाओं की सराहना एवं अध्यक्षीय उद्बोधन करते हुए अपनी रचना से सभी को मंत्रमुग्ध किया तथा डॉ बैजनाथ शर्मा मिन्टू ने उपस्थित सभी साहित्यकारों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
बेस्टी एजुकेशन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय कवि सम्मेलन संपन्न
ओमकार त्रिपाठी राजनीतिक विश्लेषक है, इसी के साथ
पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश की जमीनी राजनीति, प्रशासनिक हलचल और खोजी पत्रकारिता (Crime & Investigative Reporting) में सक्रिय। 19 वर्ष पुराने प्रतिष्ठित अखबार दैनिक अखंड राष्ट्र (Akhand Rashtra) के स्थानीय संपादक है,
Omkar Tripathi विशेष तौर पर निष्पक्ष आवाज और पारदर्शी गवर्नेंस के लिए प्रतिबद्ध है
Leave a Comment
