भायंदर। चंदौली जनपद के विकास में छत्रबली सिंह का महत्वपूर्ण योगदान है। विशेष कर ग्रामीण भागों में इनके द्वारा किए गए विकास कार्यों का लाभ आम आदमी को मिल रहा है। मुंबई की यात्रा पर आए चंदौली जनपद के जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह का देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान राहुल एजुकेशन की तरफ से सम्मान करते हुए चेयरमैन तथा समाजसेवी लल्लन तिवारी ने उपरोक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि यह उनकी लोकप्रियता का प्रभाव है कि लगातार तीसरी बार इस पद पर विद्यमान है। छत्रबली सिंह ने राहुल एजुकेशन द्वारा संचालित शिक्षण संस्थानों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षासम्राट पंडित लल्लन तिवारी पर चंदौली जनपद की जनता को गर्व है। इन्होंने कर्मभूमि के साथ-साथ जन्मभूमि को भी संवारने का काम किया है। उन्होंने जनपद की तरफ से लल्लन तिवारी का आभार मानते हुए कहा कि आपके हाथ से सम्मानित होना मेरे लिए बहुत बड़ा गौरव है।
चंदौली के विकास में छत्रबली सिंह का महत्वपूर्ण योगदान : लल्लन तिवारी
ओमकार त्रिपाठी राजनीतिक विश्लेषक है, इसी के साथ
पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश की जमीनी राजनीति, प्रशासनिक हलचल और खोजी पत्रकारिता (Crime & Investigative Reporting) में सक्रिय। 19 वर्ष पुराने प्रतिष्ठित अखबार दैनिक अखंड राष्ट्र (Akhand Rashtra) के स्थानीय संपादक है,
Omkar Tripathi विशेष तौर पर निष्पक्ष आवाज और पारदर्शी गवर्नेंस के लिए प्रतिबद्ध है
Leave a Comment
