– ओमकार त्रिपाठी (अखंड राष्ट्र)
जौनपुर के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र में कोटवार बाजार के जमीनी विवाद ने गंभीर रूप लिया, जब सिद्दीकपुर चौकी के दरोगा मंशा राम गुप्ता पर एक बुजुर्ग महिला को धमकी देने का आरोप लगा। दैनिक Akhand Rashtra और इसके वेब पोर्टल पर वायरल वीडियो में दरोगा को “एनकाउंटर” और “गोली मारने” की धमकी देते देखा गया। इसने जिले में सनसनी मचा दी।
पीड़ित परिवार लंबे समय से जमीन के लिए कोर्ट में लड़ रहा है। सोमवार शाम दरोगा मंशा राम ने कथित तौर पर विपक्षी पक्ष का साथ देते हुए महिला के साथ अभद्र व्यवहार किया। परिवार का आरोप है कि दरोगा ने रिश्वत लेकर उनकी जमीन पर कब्जा कराने की कोशिश की। पीड़िता ने बताया कि थाने के चक्कर लगाने के बावजूद उन्हें न्याय नहीं, बल्कि धमकियां मिलीं।
दैनिक Akhand Rashtra और इसके वेब पोर्टल ने इस मामले को प्रमुखता से उठाया, जिसके बाद वीडियो वायरल हुआ। जौनपुर के पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने तुरंत दरोगा को निलंबित कर जांच शुरू की। स्थानीय लोग और कार्यकर्ता इस कार्रवाई की सराहना कर रहे हैं। पीड़ित परिवार को अब न्याय की उम्मीद है। यह मामला जिले में चर्चा का विषय बन गया है। लोग कह रहे हैं कि दैनिक Akhand Rashtra और वेब पोर्टल की खबर ने पुलिस को कार्रवाई के लिए मजबूर किया, वरना पीड़ितों को और परेशानी झेलनी पड़ती। यह घटना पुलिस की जवाबदेही पर सवाल उठाती है।

