By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: महाविद्यालय विवाद पर संरक्षक डॉ. विजय प्रताप सिंह का बड़ा बयान, कार्यवाहक प्राचार्या डॉ. अलकेश्वरी सिंह और पूर्व विधायक पर लगाए गंभीर आरोप
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > महाविद्यालय विवाद पर संरक्षक डॉ. विजय प्रताप सिंह का बड़ा बयान, कार्यवाहक प्राचार्या डॉ. अलकेश्वरी सिंह और पूर्व विधायक पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तर प्रदेशराज्य

महाविद्यालय विवाद पर संरक्षक डॉ. विजय प्रताप सिंह का बड़ा बयान, कार्यवाहक प्राचार्या डॉ. अलकेश्वरी सिंह और पूर्व विधायक पर लगाए गंभीर आरोप

Omkar Tripathi
Last updated: June 17, 2025 3:47 pm
Omkar Tripathi
1 year ago
Share
महाविद्यालय विवाद पर संरक्षक डॉ. विजय प्रताप सिंह का बड़ा बयान, कार्यवाहक प्राचार्या डॉ. अलकेश्वरी सिंह और पूर्व विधायक पर लगाए गंभीर आरोप
SHARE

 जौनपुर। बयालसी शैक्षणिक समिति जलालपुर से जुड़े शिक्षा जगत में एक बार फिर विवाद ने तूल पकड़ लिया है। संस्था के संरक्षक एवं पूर्व सचिव डॉ. विजय प्रताप सिंह ने दो दिन पूर्व बयालसी बचाव संघर्ष समिति व पूर्व विधायक डॉ.हरेंद्र प्रताप सिंह और कार्यवाहक प्राचार्या डॉ. अलकेश्वरी सिंह द्वारा लगाए गए आरोपों पर पलटवार करते हुए दोनों लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने इस पूरे प्रकरण को एक सोची-समझी साजिश बताया और कहा कि इसमें पूर्व विधायक हरेन्द्र प्रसाद सिंह और अमोद कुमार सिंह उर्फ रिंकू सिंह भी प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से शामिल हैं।

डॉ. सिंह ने 15 जून 2025 को मीडिया में डॉ. अलकेश्वरी सिंह द्वारा दिए गए बयान को दुर्भावनापूर्ण और असत्य बताया। उन्होंने कहा कि दिनांक 02 अप्रैल 2025 को विश्वविद्यालय द्वारा मान्यता प्राप्त प्रबंध समिति के गठन के बाद से ही डॉ. अलकेश्वरी सिंह का रवैया असहयोगात्मक और अड़चन उत्पन्न करने वाला रहा है।

वित्तीय अनियमितता के आरोपों को किया खंडन

डॉ. विजय प्रताप सिंह ने प्राचार्या के उस आरोप को पूरी तरह खारिज किया जिसमें उन्होंने पूर्व प्रबंधकों और प्राचार्यों पर वित्तीय अनियमितताओं का आरोप लगाया था। डॉ. सिंह के अनुसार, बिना लेखा परीक्षण के आरोप लगाना भ्रामक और संस्था की छवि को नुकसान पहुंचाने वाला कृत्य है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अभी तक लेखा परीक्षण की कोई प्रमाणिक रिपोर्ट उन्हें या समिति को नहीं सौंपी गई है।

- Advertisement -
anaya's kitchenanaya's kitchen

धारा-57 के नोटिस का भी खंडन

डॉ. सिंह ने आरोप लगाया कि इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया में धारा-57 के तहत कार्रवाई की सूचना प्रसारित की गई, लेकिन न तो उन्हें और न ही समिति के सचिव को इस बाबत कोई आधिकारिक नोटिस प्राप्त हुई है। यदि ऐसी कोई नोटिस भविष्य में प्राप्त होती है, तो उसका विधिवत जवाब दिया जाएगा।

पूर्व विधायक व उनके सहयोगी भी निशाने पर

डॉ. विजय प्रताप सिंह ने अपने बयान में पूर्व विधायक श्री हरेन्द्र प्रसाद सिंह और श्री अमोद कुमार सिंह उर्फ रिंकू सिंह पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि ये दोनों लोग डॉ. अलकेश्वरी सिंह के साथ मिलकर षडयंत्र रच रहे हैं और संस्था की कार्यप्रणाली में व्यवधान उत्पन्न कर रहे हैं। उन्होंने पूर्व विधायक पर अमर्यादित भाषा और धमकी देने का आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसे तत्वों की ‘दहशतगर्दी’ अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जांच में दोषी पाई गईं कार्यवाहक प्राचार्या

प्रेस बयान के अनुसार, डॉ. अलकेश्वरी सिंह के खिलाफ 15 गंभीर आरोप हैं, जिनकी जांच रिपोर्ट समिति की बैठक में प्रस्तुत की जा चुकी है और उस पर कार्रवाई भी प्रारंभ हो चुकी है। बैठक में उनके खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है, लेकिन वे स्वयं प्रबंध समिति की बैठकों में उपस्थित नहीं हो रही हैं। इससे उनके रवैये की गंभीरता का पता चलता है।

“न गबन हुआ, न कोई वित्तीय गड़बड़ी”

डॉ. सिंह ने यह भी स्पष्ट किया कि महाविद्यालय में न तो किसी प्रकार का गबन हुआ है, न ही कोई वित्तीय अनियमितता। उन्होंने कहा कि बार-बार प्रयास के बावजूद प्राचार्या डॉ. अलकेश्वरी सिंह के कार्यकाल की लेखा परीक्षा नहीं करवाई जा सकी, जिससे कई सवाल खड़े होते हैं।

जांच और न्याय की मांग

अंत में, डॉ. विजय प्रताप सिंह ने मांग की कि इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच करवाई जाए और यदि पूर्व विधायक के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति रखने की जानकारी मिलती है तो उसकी भी जांच होनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि संस्था की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

You Might Also Like

पुलिस ने आरोपी के घर डुगडुगी बजवाकर किया नोटिस चस्पा
प्रबन्धक संतोष मिश्र एवं प्रधानाचार्या नीलिमा मिश्रा ने बढ़ाया उत्साह
सब इंस्पेक्टर ने एक युवक को सरे आम पीटा वीडियो हुआ वायरल
“गुड वर्क” या “गुड शो”? – एटा कोतवाली नगर पुलिस की पीठ थपथपाने की जल्दबाज़ी पर सवाल
जौनपुर वालो के हाथ लगी निराशा : फैसल हसन
Share This Article
Facebook Email Print
Omkar Tripathi
ByOmkar Tripathi
Follow:
ओमकार त्रिपाठी राजनीतिक विश्लेषक है, इसी के साथ पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश की जमीनी राजनीति, प्रशासनिक हलचल और खोजी पत्रकारिता (Crime & Investigative Reporting) में सक्रिय। 19 वर्ष पुराने प्रतिष्ठित अखबार दैनिक अखंड राष्ट्र (Akhand Rashtra) के स्थानीय संपादक है, Omkar Tripathi विशेष तौर पर निष्पक्ष आवाज और पारदर्शी गवर्नेंस के लिए प्रतिबद्ध है
Previous Article Akhand Rashtra की खबर का जोरदार असर: बुजुर्ग महिला को धमकी देने वाला दरोगा निलंबित Akhand Rashtra की खबर का जोरदार असर: बुजुर्ग महिला को धमकी देने वाला दरोगा निलंबित
Next Article पर्यावरण संरक्षण व फिटनेस को समर्पित जेसीआई जौनपुर चेतना की स्लो साइकिल रेस आयोजित पर्यावरण संरक्षण व फिटनेस को समर्पित जेसीआई जौनपुर चेतना की स्लो साइकिल रेस आयोजित
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • आसपास बनारस कर लूँ…!
  • Bada Mangal 2026: राष्ट्रीय हिन्दू रक्षा परिषद ने किया ‘सनातनी कवच’ का विमोचन, समाज में स्वच्छता और शुचिता का जागेगा अलख
  • उन्नाव दर्दनाक हादसा: रोड रोलर ने कुचला 10 वर्षीय बच्चे को, शव रखकर परिवार ने हाईवे जाम किया
  • अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी का “विराट कार्यकर्ता सम्मेलन” संपन्न, ‘मिशन 2027’ का हुआ शंखनाद
  • अवध प्रांत में आतंक का पर्याय बने चार शातिर बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up