By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: डॉ उमेश चंद्र शुक्ल की गजल संग्रह माटी की आवाज का लोकार्पण सम्पन्न
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > राज्य > महाराष्ट्र > डॉ उमेश चंद्र शुक्ल की गजल संग्रह माटी की आवाज का लोकार्पण सम्पन्न
महाराष्ट्र

डॉ उमेश चंद्र शुक्ल की गजल संग्रह माटी की आवाज का लोकार्पण सम्पन्न

Akhand Rashtra
Last updated: September 11, 2023 2:31 pm
Akhand Rashtra
3 years ago
Share
डॉ उमेश चंद्र शुक्ल की गजल संग्रह माटी की आवाज का लोकार्पण सम्पन्न
SHARE

पालघर। बोइसर पालघर में केसीएन क्लब मुंबई द्वारा भारतेंदु हरिश्चंद्र जयंती के अवसर पर टिमा सभागार तारापुर इंडस्ट्रीयल में आयोजित विराट कवि सम्मेलन , सम्मान समारोह में डॉ.उमेश चन्द्र शुक्ल कृत “माटी की आवाज” ग़ज़ल संग्रह का लोकार्पण, समारोह अध्यक्ष डॉ.सुधाकर मिश्र,डॉ.सागर त्रिपाठी,डॉ.कृपाशंकर मिश्र,नंदन मिश्र त्यागी राष्ट्रीय अध्यक्ष केसीएन क्लब,डॉ.लता विनोद नौवाल,डॉ.विनय दुबे ,कौशल श्रीवास्तव ,डॉ.कुमार कलहंस,राजकुमार छापरिया ,भोलानाथ तिवारी,भारतांचली ,दिनेश पाठक ,अल्हड़ असरदार,अजय शुक्ल , लालबहादुर यादव, डॉ.चंद्रभूषण शुक्ल ,डॉ.अवनीश सिंह, मुकेश तिवारी, रमेशचंद्र यादव, विक्रम शुक्ल के हाथों किया गया। माटी की आवाज ग़ज़ल संग्रह पर बोलते हुए डॉ.कृपाशंकर मिश्र ने कहा कि आर के पब्लिकेशन मुंबई से प्रकाशित डॉ.उमेश चन्द्र शुक्ल कृत माटी की आवाज ग़ज़ल संग्रह में एक-सौ बावन ग़ज़लें है। इसे हम कह सकते है कि हर ग़ज़ल अपने समय से संवाद स्थापित करती है। दुष्यंत कुमार की हिंदी ग़ज़ल परम्परा को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह करेंगी। माटी की आवाज की ग़ज़लें अपने समय की हर धड़कन पर गहरी नज़र रखती है। वर्तमान समय की विसंगतियों से जुझते हुए गज़लकार समय से आंखें उठाकर,न ही आंखें झुकाकर बल्कि आंखें मिलाकर संवाद करता है। नंदन मिश्र त्यागी ने संचालन करते हुए कहा कि माटी की आवाज ग़ज़ल संग्रह की ग़ज़लें हिंदुस्तान के करोंड़ों बेजुबान लोगों की मुखर आवाज है । ग़ज़ल के कथन में जीवन के लिए स्थान है। जीवन मूल्यों के साथ खड़े रहकर विसंगतियों से जुझते हुए प्रतिरोध की शक्ति है। माटी की आवाज ग़ज़ल संग्रह की ग़ज़लें जीवन के सरोकारों को गति प्रदान करती है। डॉ. सुधाकर मिश्र ने अध्यक्षीय वक्तव्य में कहा कि माटी की आवाज ग़ज़ल संग्रह की ग़ज़लें जीवन की विसंगतियों, अव्यवस्थाओं का खुलकर प्रतिरोध करती है।जीवन के बेहतरी की संकल्पना के साथ गज़लकार पूरे दमखम से खड़ा है। आज बदलते समय के साथ बड़ी तेज गति से परिवर्तन हो रहा है। उमेश जी बदलते हुए उच्चतम मान मूल्य, सामाजिक मूल्यों के क्षरण को अच्छी तरह से पहचाने है । अवमूल्यन पर जबरदस्त प्रहार करते हैं। “हम कैसे कैसे शैतान हो ग‌ए बेटे, जैसे आंधी तूफान हो ग‌ए बेटे” ग़ज़ल में देखा जा सकता है। माटी की आवाज की ग़ज़लें हिंदुस्तान के रग-रग से वाकिफ समय से संवाद स्थापित करती है। डॉ.उमेश चन्द्र शुक्ल ने कहा ग़ज़ल हिंदी में आकर खुलकर आम आदमी से संवाद करती है। उनके कलम की रोशनाई हमेशा उजास लिखने के काम आती है। अपने समय की विसंगतियों से जुझते हुए स्याह का प्रतिरोध करते हुए जीवन के उजाले की तलाश करती है। माटी की आवाज ग़ज़ल संग्रह की ग़ज़लें आम पाठक को जीवन देखने के लिए खास दृष्टिकोण पैदा करने में महती भूमिका का निर्वाह कर सकता है। जीवन मूल्यों के साथ खड़े होकर प्रतिरोध की शक्ति के साथ सहजता से जीवन यापन किया जा सकता है।

डॉ उमेश चंद्र शुक्ल की गजल संग्रह माटी की आवाज का लोकार्पण सम्पन्न


सम्मान समारोह का संचालन विक्रम शुक्ल ने किया एवं कवि सम्मेलन एवं लोकार्पण समारोह का संचालन नंदन मिश्र त्यागी ने किया।सरस्वती वंदना डॉ.कृपाशंकर ने सरस्वती वंदना एवं संस्था के अध्यक्ष ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

You Might Also Like

उद्धव ठाकरे को जोर का झटका, 100 शिवसैनिक भाजपा में शामिल
मागाठाणे विधानसभा की SRA के लिए मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा
भोर भ्रमण परिवार ने किया डॉ मुरलीधर पांडे का अभिनंदन
Dhurandhar 2 Box Office Day 16: बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ का तूफान, 16वें दिन भी धुआंधार कमाई, आज 950 करोड़ के पार निकलेगी फिल्म
महिला व अपंग बाल विकास संस्था द्वारा निकाली गई शोभायात्रा
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article कृपाशंकर सिंह के समधी राजेंद्र प्रताप सिंह (लल्ला सिंह )का निधन कृपाशंकर सिंह के समधी राजेंद्र प्रताप सिंह (लल्ला सिंह )का निधन
Next Article नागपुर में भगवती मानव कल्याण संगठन की नशा मुक्ति जन जागरण सद्भावना पदयात्रा नागपुर में भगवती मानव कल्याण संगठन की नशा मुक्ति जन जागरण सद्भावना पदयात्रा
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • आसपास बनारस कर लूँ…!
  • Bada Mangal 2026: राष्ट्रीय हिन्दू रक्षा परिषद ने किया ‘सनातनी कवच’ का विमोचन, समाज में स्वच्छता और शुचिता का जागेगा अलख
  • उन्नाव दर्दनाक हादसा: रोड रोलर ने कुचला 10 वर्षीय बच्चे को, शव रखकर परिवार ने हाईवे जाम किया
  • अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी का “विराट कार्यकर्ता सम्मेलन” संपन्न, ‘मिशन 2027’ का हुआ शंखनाद
  • अवध प्रांत में आतंक का पर्याय बने चार शातिर बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up