मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता कृपाशंकर सिंह के समधी राजेंद्र प्रताप सिंह (लल्ला सिंह) का आज 70 वर्ष की उम्र में लखनऊ के एक अस्पताल में निधन हो गया। कल 12 सितंबर को प्रयागराज में उनकी अंत्येष्टि की जाएगी। कृपाशंकर सिंह के दामाद विजय सिंह (राजू सिंह) के चाचा तथा भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के मुंबई उपाध्यक्ष शिवम सिंह के छोटे दादा राजेंद्र प्रताप सिंह पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। परिवार के लोगों ने उन्हें लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया था ,जहां उनका आज निधन हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पूरा परिवार शोक में डूब गया। राजेंद्र प्रताप सिंह(लल्ला सिंह )प्रतापगढ़ जिले के भुवालपुर किला ,कटरा मेदनीगंज के निवासी थे।
कृपाशंकर सिंह के समधी राजेंद्र प्रताप सिंह (लल्ला सिंह )का निधन

अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- 63 घंटे बाद भी न्याय का इंतजार: विक्रम के परिवार के समर्थन में उठी आवाज, प्रशासन से मुआवजा-नौकरी और पुनर्वास की मांग
- भोर की खामोशी चीखों में बदली: सिजुआ में धंसी धरती, मलबे में दबकर 10 वर्षीय विक्रम की मौत; 25 परिवारों पर टूटा बेघर होने का संकट
- कतरास बाजार में पुलिस का सघन वाहन जांच अभियान, नाबालिगों की बाइक जब्त
- भोर की खामोशी चीखों में बदली: सिजुआ में धंसी धरती, मलबे में दबकर 10 वर्षीय बच्चे की मौत
- सिजुआ मोड़ के तीन पटिया टोला में भीषण भू-धंसान, एक बच्चे की मौत; आक्रोशित ग्रामीणों ने धनबाद-कतरास मार्ग किया जाम
