जौनपुर। सेवा में आनंद की भावना के साथ सराहनीय और प्रेरणादायक कार्य कर रही सामाजिक संस्था आनंद सेवा संस्थान द्वारा आज श्री समरथ्थी राजाराम दिव्यांग एवं बालिका शिक्षण संस्थान कुशहा, घनश्यामपुर में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में 15 दिव्यांग बच्चों को व्हीलचेयर वितरित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य राम कीरत दुबे और पूर्व प्रधानाचार्य रमेश सिंह ने की। मुख्य अतिथि के रूप में आनंद सेवा संस्थान के मार्गदर्शक तथा कादीपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट अशोक पांडे उपस्थित रहे। विशेष अतिथि के रूप में आनंद सेवा संस्थान की संस्थापक डॉ रेखा तिवारी और सह संस्थापक आनंद तिवारी उपस्थित रहे। सम्मानित अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, समाजसेवी घनश्याम तिवारी, राधेश्याम तिवारी, ममता शुक्ला, सुनीता पांडे, आनंद उपाध्याय, सुमन तिवारी, संतोष तिवारी और अधिवेश तिवारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सुंदर संचालन अमर सिंह ने किया। विद्यालय के संस्थापक अजय सिंह ने समस्त लोगों का स्वागत सम्मान किया तथा प्रधानाचार्य प्रमोद तिवारी ने समस्त लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख लोगों में पुष्यमित्र दुबे, वीरेंद्र सिंह, लालचंद तिवारी, दुर्गावती देवी, राजेंद्र प्रसाद तिवारी, जितेंद्र यादव, संजय तिवारी, शंभू नाथ मिश्रा, अथर्व तिवारी, सान्वी, शिवा पांडे,श्याम सुंदर मिश्रा, वैभव तिवारी, आदि का समावेश रहा।
आनंद सेवा संस्थान द्वारा 15 दिव्यांग बच्चों को व्हीलचेयर वितरित

Anam Fatima is a Journalism & Mass Communication student and Digital Journalism Intern at Akhandrashtra.com. She specializes in reporting and writing on Politics, Governance, and Public Affairs, with a strong commitment to delivering insightful, well-researched stories in Hindi journalism.
Leave a Comment
