मुंगराबादशाहपुर। नगर के मोहल्ला गुड़हाई , त्रिमुहानी में छोटे छोटे बच्चों द्वारा गणपति उत्सव पर इस बार केदारनाथ धाम की थीम पर गणपति पंडाल को सजाया गया है। जिसे देखने के लिए सुबह शाम देखने वालों का तांता लगा रहता है और इतना ही नहीं पंडाल में खड़े होने तक की जगह नहीं रहती है दोनों समय। शिवम् जायसवाल, सुंदरम जायसवाल, रौनक उमरवैश्य, उज्ज्वल उमरवैश्य, दीपक उमरवैश्य ने बताया कि पिछले साल चंद्रयान 3 की थीम पर सजाया गया था जो हमारे देश के वैज्ञानिकों का उत्साहवर्धन करना था। इस बार केदारनाथ धाम की थीम है। जिसका काम लगभग दो महीने पहले से शुरू होता है। प्रतिदिन घंटों थीम को बनाने में लगता है कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। फिलहाल छोटे छोटे बच्चों द्वारा सजाया गया यह गणपति पंडाल नगरवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

