By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: गौ माता के गोबर के दीपों से जगमगाएगी काशी, भारत माता मिशन की अनूठी पहल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > ताज़ा ख़बरें > गौ माता के गोबर के दीपों से जगमगाएगी काशी, भारत माता मिशन की अनूठी पहल
ताज़ा ख़बरें

गौ माता के गोबर के दीपों से जगमगाएगी काशी, भारत माता मिशन की अनूठी पहल

Anam Fatima
Last updated: November 25, 2026 8:22 pm
Anam Fatima
4 minutes ago
Share
गौ माता के गोबर के दीपों से जगमगाएगी काशी, भारत माता मिशन की अनूठी पहल
SHARE

अपनी भाषा चुने।

वाराणसी। धर्म, अध्यात्म और सनातन संस्कृति की प्राचीन नगरी काशी में भारतीय परंपराओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी से जोड़ने के उद्देश्य से भारत माता मिशन द्वारा निरंतर अभिनव पहल की जा रही है। इसी क्रम में मिशन के केंद्रीय अध्यक्ष एवं चिन्मय भारत न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री महंत पंडित अजीत मिश्रा द्वारा पांच वर्ष पूर्व संकल्पित गाय के गोबर से निर्मित दीपकों के माध्यम से काशी के गंगा घाटों को प्रकाशमय करने की परिकल्पना अब प्रतिवर्ष सफलतापूर्वक साकार हो रही है। अस्सी घाट से पंचगंगा घाट तक गोबर के दीप प्रज्वलित करने का यह संकल्प केवल दीपदान की परंपरा तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके माध्यम से भारतीय संस्कृति, गौ-संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण और सनातन मूल्यों के प्रति जनजागरूकता का संदेश भी प्रसारित किया जा रहा है। काशी के प्रतिष्ठित सांस्कृतिक आयोजन ‘सुबह-ए-बनारस’ के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में भारत माता मिशन द्वारा विश्वभर में संचालित सनातन संस्कृति के संरक्षण, संवर्धन एवं प्रचार-प्रसार से जुड़े कार्यों की सराहना की गई। कार्यक्रम में उपस्थित प्रबुद्धजनों और कला-साधकों ने कहा कि भारतीय संस्कृति की वास्तविक पहचान उसकी आध्यात्मिक चेतना, लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत में निहित है। ऐसे में भारत माता मिशन द्वारा परंपराओं को सामाजिक एवं सांस्कृतिक अभियानों से जोड़ना सराहनीय प्रयास है। इस अवसर पर काशी की गौरवशाली शास्त्रीय संगीत परंपरा के प्रतिष्ठित पुरोधा पंडित साजन मिश्रा ने अपनी अनुपम संगीत प्रस्तुति से आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की। उनकी प्रस्तुति ने उपस्थित श्रोताओं को भारतीय शास्त्रीय संगीत की समृद्ध परंपरा और आध्यात्मिक अनुभूति से जोड़ दिया। वहीं पद्मश्री डॉ. सोमा घोष की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की सांस्कृतिक महत्ता को और बढ़ाया। संगीत और अध्यात्म के इस अनूठे संगम में काशी की सांस्कृतिक पहचान तथा सनातन परंपराओं की जीवंतता स्पष्ट रूप से दिखाई दी। कार्यक्रम में सचिव रत्नेश वर्मा, पंडित पंडित रमेश तिवारी, अमितेश उपाध्याय एवं लोकगायक अरुण मिश्रा सहित अन्य गणमान्य लोगों ने अपनी महत्वपूर्ण सहभागिता निभाई। आयोजन के अष्टप्रहर कार्यक्रम में सभी ने अपनी-अपनी भूमिका का निर्वहन करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया। आयोजन में संगीत, आध्यात्मिकता और सांस्कृतिक चेतना का अद्भुत समन्वय देखने को मिला। भारत माता मिशन के केंद्रीय अध्यक्ष पंडित अजीत मिश्रा द्वारा वर्षों पूर्व लिया गया गोबर के दीपकों से काशी के घाटों को आलोकित करने का संकल्प आज एक निरंतर सांस्कृतिक अभियान का स्वरूप ले रहा है। इस पहल के माध्यम से पारंपरिक दीपों के उपयोग को प्रोत्साहन देने के साथ-साथ गौ-आधारित उत्पादों के महत्व और भारतीय जीवनशैली में प्रकृति के साथ सामंजस्य की भावना को भी आगे बढ़ाया जा रहा है। कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने भारत माता मिशन एवं चिन्मय भारत न्यास द्वारा सनातन संस्कृति के संरक्षण, धार्मिक परंपराओं के संवर्धन और भारतीय सांस्कृतिक चेतना को वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठित करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की मुक्तकंठ से सराहना की। सभी ने इस संकल्प को काशी की आध्यात्मिक पहचान से जोड़ने वाला अनुकरणीय प्रयास बताते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को निरंतर आगे बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया।

You Might Also Like

Nautapa 2026 का प्रकोप शुरू: आसमान से बरस रही आग, पारा 45°C के पार; जानें इस भीषण गर्मी में क्या खाना है फायदेमंद
AIIMS की ऐतिहासिक पहल: एम्स नई दिल्ली में भारत की पहली पोर्टेबल बेडसाइड MRI प्रणाली हुई शुरू
Asaduddin Owaisi का अखिलेश पर हमला, आजमगढ़ सीट पर बड़ा बयान
करकेंद टीओपी के पीछे जंगल में अवैध कोयला कारोबार का आरोप, डीजीपी से जांच व कार्रवाई की मांग
जौनपुर में आचार्य शांतनु महाराज की कथा का तीसरा दिन, ज्ञान प्रकाश सिंह के धर्मपरायणता की सराहना
Share This Article
Facebook Email Print
Anam Fatima
ByAnam Fatima
Follow:
Anam Fatima is a Journalism & Mass Communication student and Digital Journalism Intern at Akhandrashtra.com. She specializes in reporting and writing on Politics, Governance, and Public Affairs, with a strong commitment to delivering insightful, well-researched stories in Hindi journalism.
Previous Article Umar Khalid Bail Plea मामले में सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई Umar Khalid Bail Plea: सुप्रीम कोर्ट ने उमर खालिद और शरजील इमाम को अंतरिम जमानत देने से किया इनकार, तीन जजों की बेंच गठित करने का निर्देश
Next Article कार्तिक पूर्णिमा पर बाणगंगा तीर्थक्षेत्र में भव्य महाआरती कार्तिक पूर्णिमा पर बाणगंगा तीर्थक्षेत्र में भव्य महाआरती
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • निरीक्षक रघुनाथ काशिनाथ दुधम का सेवानिवृत्त सम्मान समारोह संपन्न
  • कार्तिक पूर्णिमा पर बाणगंगा तीर्थक्षेत्र में भव्य महाआरती
  • गौ माता के गोबर के दीपों से जगमगाएगी काशी, भारत माता मिशन की अनूठी पहल
  • Umar Khalid Bail Plea: सुप्रीम कोर्ट ने उमर खालिद और शरजील इमाम को अंतरिम जमानत देने से किया इनकार, तीन जजों की बेंच गठित करने का निर्देश
  • SP Congress Seat Sharing: सपा की पहली सूची पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, बोले- 403 सीटों पर प्रत्याशी उतार दे समाजवादी पार्टी

Recent Comments

No comments to show.
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 20 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up