By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: जौनपुर में आचार्य शांतनु महाराज की कथा का तीसरा दिन, ज्ञान प्रकाश सिंह के धर्मपरायणता की सराहना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > ताज़ा ख़बरें > जौनपुर में आचार्य शांतनु महाराज की कथा का तीसरा दिन, ज्ञान प्रकाश सिंह के धर्मपरायणता की सराहना
ताज़ा ख़बरें

जौनपुर में आचार्य शांतनु महाराज की कथा का तीसरा दिन, ज्ञान प्रकाश सिंह के धर्मपरायणता की सराहना

Anam Fatima
Last updated: October 23, 2026 8:54 pm
Anam Fatima
3 weeks ago
Share
जौनपुर में आचार्य शांतनु महाराज की कथा का तीसरा दिन, ज्ञान प्रकाश सिंह के धर्मपरायणता की सराहना
SHARE

अपनी भाषा चुने।

जौनपुर। बीआरपी इंटर कॉलेज मैदान में भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की ओर से आयोजित नौ दिवसीय श्रीरामकथा के तीसरे दिन कथाव्यास आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम की बाल लीलाओं, भोला केवट प्रसंग और अहिल्या उद्धार की कथा सुनाकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

महाराज ने कहा कि परमात्मा को प्रसन्न करने के लिए दिखावे और बाहरी आडंबर की आवश्यकता नहीं है। सच्चे मन, प्रेम और समर्पण से की गई भक्ति ही प्रभु तक पहुंचने का मार्ग है। उन्होंने कहा कि भक्ति की दौड़ शारीरिक नहीं, बल्कि मानसिक होती है। भक्त का मन भगवान के चरणों में समर्पित होना चाहिए।कथाव्यास ने भोला केवट की मार्मिक कथा सुनाते हुए बताया कि भगवान अपने भक्तों की रक्षा के लिए किसी भी रूप में सहायता कर सकते हैं। प्रभु पर अटूट विश्वास रखने वाले भक्त को कठिन परिस्थितियों में भी निराश नहीं होना चाहिए। इस प्रसंग को सुनकर पंडाल में उपस्थित अनेक श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं।महाराज ने भगवान शिव और बालक राम के दर्शन से जुड़े प्रसंग के माध्यम से दोनों के बीच प्रेम और भक्ति का वर्णन किया। वहीं, अहिल्या उद्धार की कथा सुनाते हुए उन्होंने भगवान श्रीराम की करुणा, कृपा और उद्धार करने वाली शक्ति का संदेश दिया। उन्होंने श्रद्धालुओं से सुख-दुख में समान भाव रखते हुए सद्कर्म करने और प्रभु का स्मरण करते रहने का आह्वान किया।आचार्य शांतनु महाराज ने मुख्य आयोजक ज्ञान प्रकाश सिंह के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि श्रीरामकथा और भव्य कलश यात्रा का यूट्यूब एवं सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया है। उन्होंने आयोजन की व्यवस्थाओं में जुटे सेवाभारती के कार्यकर्ताओं के सेवा भाव की भी मुक्त कंठ से प्रशंसा की।उल्लेखनीय है कि ज्ञान प्रकाश सिंह की ओर से जौनपुर में तीसरी बार नौ दिवसीय श्रीरामकथा का आयोजन किया जा रहा है। इसके माध्यम से श्रद्धालुओं को भगवान श्रीराम के जीवन, आदर्शों, प्रेम, त्याग और समर्पण से जुड़ने का अवसर मिल रहा है।

जौनपुर में आचार्य शांतनु महाराज की कथा का तीसरा दिन, ज्ञान प्रकाश सिंह के धर्मपरायणता की सराहना

इस अवसर पर मिलथलेश नारायण (क्षेत्र बौद्धिक शिक्षण प्रमुख), विपिन सिंह (क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, भाजपा), मुरलीपाल (प्रांत कार्यवाह, आरएसएस), डॉ. अजय सिंह (जिलाध्यक्ष, भाजपा मछलीशहर), बी.पी. सरोज (पूर्व सांसद), कुंवर वीरेंद्र प्रताप सिंह (पूर्व राज्यमंत्री), पप्पू रघुवंशी, नीरज मौर्य, नागेश्वर, संदीप सिंह, दिनेश टंडन, राय अभय सिंह, मनोज मिश्र (डीन पत्रकारिता, पू.वि.वि.), मनोज सिंह एवं विजय सिंह (प्रोफेसर, टी.डी. कॉलेज), आर्यन बाबू, राजेश यादव, वशिष्ठ सिंह, राजेश सिंह, जे.पी. सिंह, मुरारी पांडेय, विनय सिंह, वीरेंद्र सिंह, विनोद सिंह, पम्मू सिंह, संतोष मिश्र सुग्गू, सतीश श्रीवास्तव, अरुण सिंह, माला सिंह, शिवपूजन पांडेय एवं प्रमोद पांडेय सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

- Advertisement -
anaya's kitchenanaya's kitchen

You Might Also Like

यूपी: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां टकराईं, कई घायल; राहुल गांधी सुरक्षित
कांग्रेस को धार देने में जुटे युवा नेता: सैयद मोहम्मद मुजम्मिल रिजवी ने प्रदेश कार्यालय में दिग्गजों के साथ की अहम बैठक, 2027 चुनाव पर मंथन
October 19, 2026
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले विधायक रमेश चंद्र मिश्रा
Digital Arrest के बढ़ते मामलों पर Supreme Court की कड़ी फटकार, WhatsApp को नोटिस जारी
Share This Article
Facebook Email Print
Anam Fatima
ByAnam Fatima
Follow:
Anam Fatima is a Journalism & Mass Communication student and Digital Journalism Intern at Akhandrashtra.com. She specializes in reporting and writing on Politics, Governance, and Public Affairs, with a strong commitment to delivering insightful, well-researched stories in Hindi journalism.
Previous Article कपूरपुर में श्रीराम कथा के प्रथम दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ कपूरपुर में श्रीराम कथा के प्रथम दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
Next Article MLC चुनाव में गड़बड़ी के आरोपों पर भड़के अखिलेश यादव, बोले— भाजपा किसी की सगी नहीं MLC चुनाव में गड़बड़ी के आरोपों पर भड़के अखिलेश यादव, बोले— भाजपा किसी की सगी नहीं
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Yuge Yugeen Bharat Museum: दिल्ली के नॉर्थ और साउथ ब्लॉक में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा संग्रहालय, कैबिनेट की मंजूरी
  • Kulgam Terror Attack: कुलगाम में CRPF कैंप पर आतंकी हमला, तीन जवान घायल
  • Digital Arrest के बढ़ते मामलों पर Supreme Court की कड़ी फटकार, WhatsApp को नोटिस जारी
  • भाजयुमो मुंबई अध्यक्ष दीपक सिंह की मुख्यमंत्री सहायता निधि में एक लाख का योगदान
  • वृद्धाश्रम में 96 बुजुर्गों को फल व मिठाई बांटकर मनाया दीपोत्सव

Recent Comments

  1. Sushil kumar Shukla on भारतीय जनभाषा प्रचार समिति द्वारा विचार गोष्ठी एवं परिचर्चा संपन्न 
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 20 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up