By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: रामनवमी में उपद्रव करने वालों पर सख्ती, पुलिस ने आरोपियों को सड़क पर घुमाकर दिया कड़ा संदेश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > ताज़ा ख़बरें > रामनवमी में उपद्रव करने वालों पर सख्ती, पुलिस ने आरोपियों को सड़क पर घुमाकर दिया कड़ा संदेश
ताज़ा ख़बरें

रामनवमी में उपद्रव करने वालों पर सख्ती, पुलिस ने आरोपियों को सड़क पर घुमाकर दिया कड़ा संदेश

Krishna kumar Noniya
Last updated: March 29, 2026 8:49 am
Krishna kumar Noniya
7 hours ago
Share
SHARE

धनबाद जिले के बलियापुर थाना क्षेत्र में रामनवमी के दौरान माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। उपद्रव फैलाने के आरोप में अब तक 18 नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी जारी है।

पुलिस ने कार्रवाई को और प्रभावी बनाने के लिए गिरफ्तार आरोपियों का बलियापुर बाजार और भिखराजपुर इलाके में पैदल परेड कराया। इस दौरान भारी पुलिस बल की मौजूदगी में आरोपियों को सड़कों पर घुमाया गया, जिससे आम लोगों के बीच स्पष्ट संदेश जाए कि कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्ती से निपटा जाएगा। स्थानीय लोगों ने भी इस कार्रवाई को देखा और इसे कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जरूरी बताया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस कार्रवाई का उद्देश्य केवल गिरफ्तारी करना नहीं बल्कि समाज में कानून का भय कायम करना भी है। त्योहारों के नाम पर किसी भी तरह की गुंडागर्दी या अशांति फैलाने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। कई आरोपियों को गिरफ्तार कर सीधे जेल भेज दिया गया है।

मामले की जानकारी देते हुए सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने बताया कि इस घटना में 40 से अधिक लोगों को नामजद किया गया है। अब तक 18 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

पुलिस के मुताबिक फिलहाल इलाके में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और माहौल शांतिपूर्ण हो गया है। प्रशासन लगातार निगरानी बनाए हुए है ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके। अधिकारियों ने साफ तौर पर कहा है कि आगे भी शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

सामुदायिक शौचालय का धन खा गये प्रधान व सचिव
खुटहन में अवैध बूचड़खानों के चलते लोगों का राह चलना मुश्किल
शाहगंज सड़कों के मामले में होगा जनपद में अग्रणी
तेतुलमारी में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से मची अफरा-तफरी, दुकान मालिक की मौत, एक घायल — जनता साइकिल व गैस दुकान जलकर राख
उमा बैजंती पब्लिक स्कूल में बच्चों ने लगाई विज्ञान प्रदर्शनी
TAGGED:#Dhanbad #RamNavami #PoliceAction #JharkhandNews #LawAndOrder
Share This Article
Facebook Email Print
ByKrishna kumar Noniya
Follow:
(अखंड राष्ट्र) ब्यौरों चीफ धनबाद/ झारखणड कृष्णा कुमार नोनिया
Previous Article aunpur-bike-theft-outside-home-police-investigation-cctv-viral जौनपुर: बेखौफ चोरों का तांडव, घर के सामने खड़ी बाइक दिनदहाड़े चोरी; पुलिस खंगाल रही CCTV
Next Article नगर निगम में नई व्यवस्था लागू, 11 पार्षदों को मिली जोनल जिम्मेदारी—विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up