By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: डॉ. प्रतिभा सिंह को संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में मिली सफलता
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > डॉ. प्रतिभा सिंह को संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में मिली सफलता
उत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरेंदेश

डॉ. प्रतिभा सिंह को संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में मिली सफलता

Adminakhandrashtra
Last updated: March 13, 2026 12:48 am
Adminakhandrashtra
5 minutes ago
Share
डॉ. प्रतिभा सिंह को संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में मिली सफलता
SHARE

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की शोध छात्रा डॉ. प्रतिभा सिंह ने संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर हिंदी परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के पश्चात् प्रथम जनपद आगमन पर शोध छात्र अश्वनी तिवारी के संयोजन में विविध कार्यक्रम संपन्न हुए।सर्वप्रथम जिलाधिकारी जौनपुर आई.ए.एस. डॉ. दिनेश चन्द्र सिंह द्वारा डॉ. प्रतिभा सिंह को अपनी कर्मकुम्भ शीर्षक पुस्तक सम्मानस्वरूप प्रदान किए। डाॅ. प्रतिभा ने जिलाधिकारी को कोशिश संस्था की मञ्जरी शीर्षक पुस्तक भेंट की। दूरभाष पर साहित्यकार अमित श्रीवास्तव आईपीएस संप्रति आईआरबी प्रथम रामनगर, नैनीताल ने शुभकामना दी। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण,जौनपुर आतिश कुमार सिंह ने उन्हें इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी एवं मान्यता प्राप्त पत्रकार एवं पूर्वांचल बुक डिपो के अधिष्ठाता रामदयाल द्विवेदी ने बधाई के साथ कवि प्रदीप दुबे कृति जीवन उमंग शीर्षक पुस्तक भेंट की।
टी.डी.कॉलेज,जौनपुर के हिन्दी विभाग के प्राध्यापकगण प्रो. सुषमा सिंह, प्रो. राजदेव दुबे, प्रो. महेन्द्र त्रिपाठी, प्रो. पुष्पा सिंह तथा डॉ. ओम प्रकाश सिंह ने डाॅ.प्रतिभा को ‘मंथन’ पत्रिका भेंट कर सम्मानित किया। प्रोफेसर महेन्द्र त्रिपाठी द्वारा लोक साहित्य एवं लोक संस्कृति शीर्षक पुस्तक डाॅ.प्रतिभा को प्रदान किए।आजमगढ़ के करिया गोपालपुर की मूल निवासी डॉ. प्रतिभा सिंह ने काशी हिन्दूविश्वविद्यालय से स्नातक,परास्नातक एवं राजा श्रीकृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय की प्राध्यापिका डॉ. उर्मिला सिंह के मार्गदर्शन में पी-एच.डी. हिन्दी की उपाधि प्राप्त की। वर्तमान में उनकी नियुक्ति जवाहरलाल नेहरू राजकीय महाविद्यालय, पोर्ट ब्लेयर, अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में हुई है।डॉ. प्रतिभा सिंह ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपनी माता अंजू सिंह, पिता रंजन सिंह, पति अतुल कुमार सिंह, भाई डॉ. ए.पी. सिंह तथा अपने समस्त गुरुजन के स्नेह, आशीर्वाद और मार्गदर्शन को दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी यह सफलता युवाओं, विशेषकर छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत है।इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर राज कॉलेज के हिंदी विभागाध्यक्षा प्रो. सुधा सिंह, वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह, उपकुलसचिव शैक्षणिक अजीत प्रताप सिंह, प्राचार्य कुटीर पी.जी.कालेज चक्के प्रोफेसर राघवेन्द्र पाण्डेय, प्रो. विनय पाठक, रज्जू भैया संस्थान के प्रो. प्रमोद कुमार, प्रो. देवराज सिंह बधाई दी एवं विभागाध्यक्ष पत्रकारिता प्रो. मनोज मिश्र ने पुस्तक भेंट की। वही पत्रकार राजन, अंकित जायसवाल एवं कृष्णा सिंह ने साक्षात्कारोपरांत स्मारिका भेंट की। महाकवि पं. रूप नारायण त्रिपाठी के सुपुत्र पं. रामकृष्ण त्रिपाठी संप्रति प्रबंधक, जगतनारायण इंटर कॉलेज, जगतगंज ने कालजयी महाकाव्य एवं रूप रचनावली पुस्तक भेंट किए।बताया कि उनके पिताजी की आज 36वीं पुण्यतिथि है। प्रतिवर्ष 09 मार्च को कॉलेज में गीत-रूपेण नमन समारोह का आयोजन किया जाता है।डाॅ. प्रतिभा के इस उपलब्धि पर शिक्षाविदों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त किए।

समरस फाउंडेशन ने किया पत्रकार नवनीत सिंह का सम्मान
सिंगरामऊ रियासत में वैदिक मंत्रोच्चार और हवन के बीच शस्त्रपूजन
कारगिल का अमर शहीद !!!
सड़क दुर्घटनाओं में युवक व महिला की गई जान, चार गंभीर घायल
सिद्धार्थनगर में चोरी की घटना का खुलासा, आभूषण और नकदी बरामद
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article वाराणसी में जन प्रकृति सेवा ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न वाराणसी में जन प्रकृति सेवा ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
Next Article ब्राह्मण सेवा फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजन मिश्रा की मां गायत्री देवी का निधन ब्राह्मण सेवा फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजन मिश्रा की मां गायत्री देवी का निधन
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up