By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: गाजियाबाद पुलिस को बड़ी कामयाबी: सूर्या हत्याकांड का मुख्य आरोपी का मुदभेड़ में सूर्योदय से पहले किया सूर्यास्त
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > गाजियाबाद पुलिस को बड़ी कामयाबी: सूर्या हत्याकांड का मुख्य आरोपी का मुदभेड़ में सूर्योदय से पहले किया सूर्यास्त
उत्तर प्रदेशअपराधएक्सक्लूसिवताज़ा ख़बरेंदेश

गाजियाबाद पुलिस को बड़ी कामयाबी: सूर्या हत्याकांड का मुख्य आरोपी का मुदभेड़ में सूर्योदय से पहले किया सूर्यास्त

Digital Desk - Lucknow
Last updated: May 31, 2026 9:05 pm
Digital Desk - Lucknow
2 weeks ago
Share
गाजियाबाद पुलिस को बड़ी कामयाबी: सूर्या हत्याकांड का मुख्य आरोपी का मुदभेड़ में सूर्योदय से पहले किया सूर्यास्त
SHARE

पिता के उकसावे पर की थी हत्या, 50 हजार का इनामी था असद

गाजियाबाद, 11 अप्रैल 2026। सूर्या चौहान हत्याकांड से दहले गाजियाबाद को पुलिस ने बड़ी राहत दी है। 50 हजार के इनामी मुख्य आरोपी असद को ट्रांस हिंडन पुलिस ने रविवार भोर में मुठभेड़ के बाद मार गिराया। आरोपी के पास से पिस्टल और कारतूस बरामद हुए हैं।

बकरीद के दिन पिता के कहने पर की थी हत्या
डीसीपी ट्रांस हिंडन धवल जायसवाल ने बताया कि 28 मई को थाना खोड़ा क्षेत्र में सूर्या चौहान की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। जांच में सामने आया कि बाइक चलाने को लेकर हुए झगड़े के बाद असद ने अपने पिता नबाव के उकसाने पर वारदात को अंजाम दिया था। गिरफ्तार आरोपी फरहान ने कबूल किया कि नबाव ने बेटे से कहा था, “आज इसकी कहानी खत्म कर दे।” इसके बाद असद ने सूर्या के सीने में चाकू घोंप दिया।

मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी
हत्याकांड के बाद से फरार असद की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। कमिश्नरेट ने उस पर 50 हजार का इनाम घोषित किया था। रविवार भोर में मुखबिर से सूचना मिली कि असद अपने साथियों से पैसे लेकर फरार होने के लिए खोड़ा क्षेत्र में आने वाला है। पुलिस ने वसुंधरा इलाके में बैरिकेडिंग कर चेकिंग शुरू की।

- Advertisement -

पुलिस पर फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में ढेर
इसी दौरान बाइक से आ रहे असद ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में असद गोली लगने से घायल हो गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुठभेड़ में थाना खोड़ा का एक सिपाही भी घायल हुआ है। असद का साथी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।

पिता समेत तीन आरोपी पहले ही जेल भेजे गए
एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि इस हत्याकांड में असद के पिता नबाव, दोस्त फरहान और आतिफ को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। फरहान ने ही असद को चाकू मुहैया कराया था। पूरी साजिश घर में बैठकर रची गई थी।

पुलिस की तत्परता से मिला इंसाफ
बकरीद के दिन हुई इस सनसनीखेज हत्या से पूरे प्रदेश में आक्रोश था। तीन आरोपियों की गिरफ्तारी और मुख्य आरोपी के मुठभेड़ में मारे जाने के बाद पीड़ित परिवार को बड़ी राहत मिली है। गाजियाबाद पुलिस की तेज कार्रवाई ने साफ संदेश दिया है कि कानून से खिलवाड़ करने वालों का अंजाम यही होगा। फरार साथी की तलाश में कॉम्बिंग जारी है।

You Might Also Like

कारागार मुख्यालय परिसर में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ कार्यक्रम आयोजित
आदर्श मानस सेवा संस्थान द्वारा फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 
मोदीमय मोहन’ की कार्यशैली के मुरीद हुए धनखड़
पूर्वांचल से पलायन रोकने के लिए प्रवासियों की बड़ी पहल: मुंगरा बादशाहपुर में उद्योगपतियों ने जिले में निवेश का लिया संकल्प
शॉर्ट सर्किट से लगी आग, हजारों का सामान जलकर राख
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article UP New DGP UP New DGP: उत्तर प्रदेश पुलिस कमान में ‘कार्यवाहक दौर’ का अंत, 1991 बैच के IPS राजीव कृष्ण बने नए स्थायी पुलिस प्रमुख
Next Article लखनऊ: इको गार्डन में भारी विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्ण संपन्न, पुलिस की मुस्तैदी से टला टकराव लखनऊ: इको गार्डन में भारी विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्ण संपन्न, पुलिस की मुस्तैदी से टला टकराव
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Bada Mangal 2026: राष्ट्रीय हिन्दू रक्षा परिषद ने किया ‘सनातनी कवच’ का विमोचन, समाज में स्वच्छता और शुचिता का जागेगा अलख
  • उन्नाव दर्दनाक हादसा: रोड रोलर ने कुचला 10 वर्षीय बच्चे को, शव रखकर परिवार ने हाईवे जाम किया
  • अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी का “विराट कार्यकर्ता सम्मेलन” संपन्न, ‘मिशन 2027’ का हुआ शंखनाद
  • अवध प्रांत में आतंक का पर्याय बने चार शातिर बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • उत्तर प्रदेश पुलिस का चमत्कार, 99 मुकदमे वाले एक लाख के इनामी बदमाश को सेटिंग से किया गिरफ्तार !

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up