मुंबई। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ‘विश्वविक्रमी रोजगार महाकुंभ’ का आयोजन आगामी 29 सितंबर को किया जाएगा। इस महत्वाकांक्षी पहल को सफल बनाने के लिए पूरे महाराष्ट्र में व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। राज्य के युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कौशल विकास विभाग तथा उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के समन्वय से आयोजित किए जाने वाले रोजगार मेलों और प्लेसमेंट ड्राइव को लेकर आज मंत्रालय से राज्यव्यापी ऑनलाइन बैठक हुई।
बैठक में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटील तथा कौशल, रोजगार, उद्यमिता एवं नवाचार विभाग के मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा उपस्थित रहे। बैठक में रोजगार महाकुंभ के माध्यम से युवाओं को रोजगार के लिए एक प्रभावी मंच उपलब्ध कराने पर विशेष रूप से चर्चा की गई। इस पहल के तहत पूरे राज्य में 1,000 रोजगार मेले आयोजित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
