प्रतापगढ़। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री कुंवर रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया द्वारा कुंडा स्थित राजभवन, बेंती में प्रख्यात कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री महाराज की भव्य श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। 17 से 20 नवंबर तक आयोजित होने वाली इस कथा में प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक श्रद्धालु श्रीराम कथा का श्रवण कर सकेंगे।
श्रीराम कथा के आयोजन को लेकर क्षेत्र में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। जनसत्ता दल के प्रखर सनातनी नीतीश पाण्डेय राज ने श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में कथा में शामिल होकर भगवान श्रीराम की कथा का लाभ उठाने की अपील की है।
आयोजन की तैयारियों में बृजराज प्रताप सिंह (बड़े राजा), शिवराज प्रताप सिंह (छोटे राजा) के साथ विधायक विनोद सरोज, विधान परिषद सदस्य कुंवर अक्षय प्रताप सिंह गोपाल जी, शीतला सिंह(बच्चा सिंह), इंसाफ बहादुर सिंह, योगेंद्र सिंह, अमित सिंह, रविंद्र मौर्य, शैलेंद्र शुक्ला, मंगेश सिंह, विवेक सिंह, गौरव सिंह समेत अनेक विशिष्ट लोग जुटे हुए हैं।
आयोजकों के अनुसार, श्रीराम कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा और धर्म के संदेश से जुड़ने का अवसर मिलेगा। आयोजन को भव्य एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां की जा रही हैं।a


