By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: राज्यसभा सांसद विद्यासागर सोनकर का जगह-जगह स्वागत और सम्मान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > ताज़ा ख़बरें > राज्यसभा सांसद विद्यासागर सोनकर का जगह-जगह स्वागत और सम्मान
ताज़ा ख़बरें

राज्यसभा सांसद विद्यासागर सोनकर का जगह-जगह स्वागत और सम्मान

Anam Fatima
Last updated: November 24, 2026 3:02 pm
Anam Fatima
8 minutes ago
Share
राज्यसभा सांसद विद्यासागर सोनकर का जगह-जगह स्वागत और सम्मान
SHARE

अपनी भाषा चुने।

जौनपुर। नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद विद्यासागर सोनकर के आगमन पर क्षेत्र में जगह-जगह भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। पूर्व जिला संयोजक भाजपा युवा मोर्चा महेंद्र सिंह एवं डॉ. उपेंद्र प्रताप सिंह के आवास पर आयोजित समारोह में भाजपा कार्यकर्ताओं, समाजसेवियों, ग्राम प्रधानों और उद्यमियों ने बुके भेंटकर सांसद का जोरदार स्वागत किया।

इस दौरान विशिष्ट अतिथि विधायक रमेश चंद्र मिश्रा एवं सुरेंद्र प्रताप सिंह रहे। कार्यक्रम से पहले डॉ. आयुष प्रताप सिंह (सुमित्रा डेवलपर्स, लखनऊ) ने अपने सैकड़ों साथियों के साथ कोटवा तिराहे पर सांसद विद्यासागर सोनकर का भव्य स्वागत किया। इसके बाद डॉ. उपेंद्र प्रताप सिंह के आवास पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उनका अभिनंदन किया। वहीं महेंद्र सिंह ने भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत समारोह आयोजित किया। सांसद का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। समारोह को संबोधित करते हुए विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने कहा कि डॉ. उपेंद्र प्रताप सिंह 30 नवंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व से विचार-विमर्श कर उन्हें संगठन में कोई महत्वपूर्ण दायित्व सौंपने का प्रयास किया जाएगा, जिससे भाजपा को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि सांसद विद्यासागर सोनकर के साथ मिलकर संगठन को मजबूत किया जाएगा और आगामी चुनावों में जौनपुर की सभी सीटों पर कमल खिलाने का लक्ष्य रखा जाएगा। नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद विद्यासागर सोनकर ने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए कहा कि भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी है, जो सभी वर्गों को साथ लेकर चलती है। कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास के बल पर पार्टी लगातार तीसरी बार सरकार बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच सक्रिय रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिलेश चंद्र मिश्रा ने की तथा संचालन अखिलेश सिंह ने किया। इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष भूपेश सिंह, सुभाष सिंह, सरोखनपुर, परमेंद्र सिंह पम्मू, रतन सिंह प्रधान दिलसादपुर, एपी प्रधान भुतहां, चंचल सिंह प्रधान नरी, बबलू सिंह प्रधान शेखपुरा, अरविंद सिंह प्रधान गौरव खुर्द, अमरीश सिंह प्रधान मरगूपुर, सुभाष मिश्रा द्रोणिपुर सहित बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान, समाजसेवी, उद्यमी एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

- Advertisement -
anaya's kitchenanaya's kitchen

You Might Also Like

Somnath मंदिर के 75 साल: ‘अमृत महोत्सव’ में शामिल होंगे पीएम मोदी; जारी करेंगे विशेष स्मारक सिक्का और डाक टिकट
भायंदर में सजी ‘शब्दार्थ’ की मासिक काव्य गोष्ठी: शंकर केहरि को मिला ‘मुंशी प्रेमचंद साहित्यिक सम्मान’; राजकुमार मिश्र समेत कई विभूतियां सम्मानित
डॉ जिज्ञासा तिवारी ने किया जौनपुर का नाम रोशन
प्रधानमंत्री मुकेश अंबानी से Elon Musk ने लगाई गुहार
63 घंटे बाद भी न्याय का इंतजार: विक्रम के परिवार के समर्थन में उठी आवाज, प्रशासन से मुआवजा-नौकरी और पुनर्वास की मांग
Share This Article
Facebook Email Print
Anam Fatima
ByAnam Fatima
Follow:
Anam Fatima is a Journalism & Mass Communication student and Digital Journalism Intern at Akhandrashtra.com. She specializes in reporting and writing on Politics, Governance, and Public Affairs, with a strong commitment to delivering insightful, well-researched stories in Hindi journalism.
Previous Article चार धाम व बारह ज्योतिर्लिंगों की यात्रा पश्चात महाप्रसाद का आयोजन चार धाम व बारह ज्योतिर्लिंगों की यात्रा पश्चात महाप्रसाद का आयोजन
Next Article सामाजिक कार्यों के लिए अभिषेक लोढ़ा को ‘युवा रत्न’ सम्मान सामाजिक कार्यों के लिए अभिषेक लोढ़ा को ‘युवा रत्न’ सम्मान
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • उत्तर भारतीय समाज को संगठित करने में कामयाब रहेंगे अमरजीत सिंह: ज्ञान प्रकाश सिंह
  • शिक्षा के क्षेत्र में श्री विश्वनाथ शिक्षण संस्थान का सराहनीय कार्य : चित्रसेन सिंह
  • सामाजिक कार्यों के लिए अभिषेक लोढ़ा को ‘युवा रत्न’ सम्मान
  • राज्यसभा सांसद विद्यासागर सोनकर का जगह-जगह स्वागत और सम्मान
  • चार धाम व बारह ज्योतिर्लिंगों की यात्रा पश्चात महाप्रसाद का आयोजन

Recent Comments

No comments to show.
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 20 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up