ठाणे । कल्याण शहर के खडगपाढा निवासी राजेन्द्र अजारीवाल के चार धाम एवं बारह ज्योतिर्लिंगों के साथ यमुनोत्री, गंगोत्री, मानसरोवर की सफल पवित्र यात्रा पश्चात महाप्रसाद का आयोजन रविवार 22 नवंबर 2026 को आधार वाड़ी के माधव बैंक्वेट हॉल में किया गया।यह पवित्र मांगलिक आयोजन राजेंद्र अजारीवाल की पुत्री अर्पिता अजारीवाल ने किया। कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप से प्रेस वार्ता में उन्होंने बताया कि माता-पिता देवतुल्य हैं इनकी सेवा ही सभी तिर्थो के बराबर है इस उद्देश्य से पिता के मनोभावों का सम्मान करते हुए हमने उन्हें सभी तिर्थों की यात्रा करवाई।आज वे खुश हैं यह देखकर मैं और मेरा संपूर्ण परिवार धन्य हुआ। वास्तव में बता दें कि अर्पिता अजारीवाल ने अपने सभी भाइयों,भाभीयों एवं बहनों के साथ पिता राजेंद्र अजारीवाल का पांव गंगा जल से धोकर चरणस्पर्श किया तथा पुष्प वर्षा करते हुए उनका अभिनन्दन किया तथा परिवार के मुखिया का वैदिक एवं पुरातन परंपरानुसार राजतिलक करके एक बेटी ने पिता का सम्मान बढ़ाया। उक्त आयोजन में बेटी अर्पिता को पिता के प्रति प्रेम और भावुकता को लोग देखकर आश्चर्यचकित हुए।नि:संदेह वर्तमान समय में अर्पिता अजारीवाल ने जनमानस को एक संदेश अवश्य दिया कि माता-पिता से बढ़कर संसार में कोई नहीं है उन्हें वृद्धाश्रम में न छोड़ें अपितु उनकी सेवा करें। उक्त अवसर पर कल्याण शहर के उत्कृष्ट समाजसेवी सुनील जगन्नाथ श्रीवास्तव, वरिष्ठ साहित्यकार रामजीलाल वर्मा, विक्रोली से ओमप्रकाश सविता, डोंबिवली से वरिष्ठ समाजसेवी पुखराज राठौड़, कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप,कल्याण से समाजसेवी एफ सी शर्मा,समाजसेवी राममोहन सोखिया, युवा समाजसेवी जितेन्द्र कुमार सिंह, राजेश सचदेवा,भोईर साहेब, प्रिया शर्मा,रेनु ठाकुर, विजया जाधव के साथ अजारीवाल परिवार के सगे संबंधियों की उपस्थिति रही। कवि विनय शर्मा दीप ने तिर्थ यात्रा से संबंधित गीत व बेटी का सम्मान बढ़ाते हुए मुक्तक सुनाया तथा रामजीलाल वर्मा ने भक्ति गीत से सभी को मंत्रमुग्ध किया।अंत में आयोजिका अर्पिता अजारीवाल ने सभी को महाप्रसाद व तिर्थयात्रा संबंधित देवताओं की मुर्ति देकर उपस्थित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
चार धाम व बारह ज्योतिर्लिंगों की यात्रा पश्चात महाप्रसाद का आयोजन

Anam Fatima is a Journalism & Mass Communication student and Digital Journalism Intern at Akhandrashtra.com. She specializes in reporting and writing on Politics, Governance, and Public Affairs, with a strong commitment to delivering insightful, well-researched stories in Hindi journalism.
Leave a Comment
