By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: संत रोहिदास अल्पकालिक रोजगारपरक पाठ्यक्रम कार्यक्रम नया नाम: कैबिनेट मंत्री लोढ़ा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > ताज़ा ख़बरें > संत रोहिदास अल्पकालिक रोजगारपरक पाठ्यक्रम कार्यक्रम नया नाम: कैबिनेट मंत्री लोढ़ा
ताज़ा ख़बरें

संत रोहिदास अल्पकालिक रोजगारपरक पाठ्यक्रम कार्यक्रम नया नाम: कैबिनेट मंत्री लोढ़ा

Anam Fatima
Last updated: November 24, 2026 2:58 pm
Anam Fatima
8 minutes ago
Share
संत रोहिदास अल्पकालिक रोजगारपरक पाठ्यक्रम कार्यक्रम नया नाम: कैबिनेट मंत्री लोढ़ा
SHARE

अपनी भाषा चुने।

मुंबई। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITI) में संचालित अल्पकालिक रोजगारपरक पाठ्यक्रम कार्यक्रम को आज से ‘संत रोहिदास अल्पकालिक रोजगारपरक पाठ्यक्रम कार्यक्रम’ के नाम से जाना जाएगा। उद्योग क्षेत्र की बदलती आवश्यकताओं और रोजगार के नए अवसरों को ध्यान में रखते हुए महाराष्ट्र सरकार की ओर से संचालित अल्पकालिक रोजगारपरक पाठ्यक्रमों के STEP कार्यक्रम का विस्तार किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तीसरे चरण का शुभारंभ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के मार्गदर्शन में कौशल, रोजगार, उद्यमिता एवं नवाचार मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा के हाथों मंत्रालय में किया गया। तीसरे चरण में राज्य के युवाओं के लिए कुल 26,520 प्रशिक्षण सीटों की क्षमता उपलब्ध कराई गई है, जिनमें से अब तक 18,266 प्रशिक्षणार्थियों ने प्रवेश लिया है। इस अवसर पर ऑनलाइन माध्यम से अपर मुख्य सचिव मनीषा वर्मा, आयुक्त डॉ. अमित सैनी, व्यवसाय एवं प्रशिक्षण निदेशालय के संचालक सतीश सूर्यवंशी तथा 400 आईटीआई के प्राचार्य उपस्थित थे।

मंत्री लोढ़ा ने कहा कि उद्योगों की बदलती आवश्यकताओं के अनुरूप आईटीआई के विद्यार्थियों के कौशल को विकसित करने में ये पाठ्यक्रम उपयोगी साबित होंगे। डिग्री शिक्षा के साथ-साथ कौशल विकास और कौशल संवर्धन भी आवश्यक है। इसके माध्यम से रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकेंगे। विद्यार्थियों को नियमित शिक्षा या काम के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करने की सुविधा देने के लिए दो, तीन अथवा चार घंटे के प्रमाणित कौशल पाठ्यक्रम उपलब्ध कराए जाएंगे। पाठ्यक्रम पूरा करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र भी प्रदान किया जाएगा। बदलती तकनीक के इस दौर में युवाओं के पास केवल शैक्षणिक डिग्री होना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप आधुनिक एवं रोजगारपरक कौशल होना भी आवश्यक है। इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में STEP अर्थात अल्पकालिक रोजगारपरक पाठ्यक्रम शुरू किए हैं। इस पहल के पहले चरण का शुभारंभ 8 अक्टूबर 2025 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों किया गया था। मंत्री लोढ़ा ने कहा कि पारंपरिक कौशल प्रशिक्षण को आधुनिक तकनीक से जोड़कर युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराना, महिलाओं का कौशल विकास करना और उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप कुशल मानव संसाधन तैयार करना STEP कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है। इस पहल से राज्य के युवाओं की रोजगार क्षमता को बढ़ावा मिलेगा। महिलाओं के कौशल विकास के लिए भी इस कार्यक्रम के अंतर्गत विशेष अल्पकालिक पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। पहले चरण में 260 प्रशिक्षण बैचों के माध्यम से 7,234 महिला प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण का अवसर उपलब्ध कराया गया। इनमें सेमीकंडक्टर टेक्नीशियन, जूनियर सॉफ्टवेयर डेवलपर और ब्यूटी थेरपिस्ट जैसे पाठ्यक्रम शामिल हैं।

You Might Also Like

पत्रकारों के सम्मान और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को लेकर शिवसेना का आंदोलन : संदीप तिवारी
पत्रकार चंद्रेश मिश्र की पुण्यतिथि पर विमर्श गोष्ठी एवं श्रद्धांजलि समागम का आयोजन
वाराणसी में जन प्रकृति सेवा ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
परिवहन विभाग के विभिन्न विषयों एवं यातायात समस्याओं पर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
बिजली विभाग ने काटा प्राथमिक विद्यालय का कनेक्शन, पेयजल संकट से जूझे नौनिहाल
Share This Article
Facebook Email Print
Anam Fatima
ByAnam Fatima
Follow:
Anam Fatima is a Journalism & Mass Communication student and Digital Journalism Intern at Akhandrashtra.com. She specializes in reporting and writing on Politics, Governance, and Public Affairs, with a strong commitment to delivering insightful, well-researched stories in Hindi journalism.
Previous Article मुंबई पुस्तक महोत्सव में आचार्य पवन त्रिपाठी और राजेश विक्रांत की पुस्तकों पर परिचर्चा मुंबई पुस्तक महोत्सव में आचार्य पवन त्रिपाठी और राजेश विक्रांत की पुस्तकों पर परिचर्चा
Next Article चार धाम व बारह ज्योतिर्लिंगों की यात्रा पश्चात महाप्रसाद का आयोजन चार धाम व बारह ज्योतिर्लिंगों की यात्रा पश्चात महाप्रसाद का आयोजन
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • शिक्षा के क्षेत्र में श्री विश्वनाथ शिक्षण संस्थान का सराहनीय कार्य : चित्रसेन सिंह
  • सामाजिक कार्यों के लिए अभिषेक लोढ़ा को ‘युवा रत्न’ सम्मान
  • राज्यसभा सांसद विद्यासागर सोनकर का जगह-जगह स्वागत और सम्मान
  • चार धाम व बारह ज्योतिर्लिंगों की यात्रा पश्चात महाप्रसाद का आयोजन
  • संत रोहिदास अल्पकालिक रोजगारपरक पाठ्यक्रम कार्यक्रम नया नाम: कैबिनेट मंत्री लोढ़ा

Recent Comments

No comments to show.
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 20 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up