By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: बाबूभाई भवानजी तथा आनंद दुबे को बड़ी जिम्मेदारी देकर शिंदे सेना ने दिया संकेत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > ताज़ा ख़बरें > बाबूभाई भवानजी तथा आनंद दुबे को बड़ी जिम्मेदारी देकर शिंदे सेना ने दिया संकेत
ताज़ा ख़बरें

बाबूभाई भवानजी तथा आनंद दुबे को बड़ी जिम्मेदारी देकर शिंदे सेना ने दिया संकेत

Anam Fatima
Last updated: October 26, 2026 8:06 pm
Anam Fatima
18 hours ago
Share
बाबूभाई भवानजी तथा आनंद दुबे को बड़ी जिम्मेदारी देकर शिंदे सेना ने दिया संकेत
SHARE

अपनी भाषा चुने।

मुंबई। मुंबई, ठाणे समेत समूचे महाराष्ट्र में अपना जनाधार मजबूत करने में जुटी एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना को गुजराती समाज के कद्दावर हिंदूवादी व कामगार नेता बाबूभाई भवानजी, तथा हाल ही में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट) के प्रवक्ता रहे आनंद दुबे के पार्टी में शामिल होने से बड़ी ताकत मिली है। बता दें कि बाबूभाई भवानजी एशिया के सबसे बड़े नगर निगम बृहन्मुंबई महानगरपालिका के उपमहापौर रहे हैं। वे भाजपा के हॉकर्स प्रकोष्ठ के मुंबई अध्यक्ष, गुजराती प्रकोष्ठ, व्यापार प्रकोष्ठ के मुंबई महामंत्री का दायित्व पूरी निष्ठा और मजबूती से संभाल चुके हैं। प्रख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दिवंगत रावजी भाई छेड़ा के सुपुत्र क्लीन छवि वाले बाबूभाई भवानजी की पहचान स्नातनी जैन, बुद्ध धर्म से जुड़े हुए एक कर्मठ समाजसेवक की है। स्वतंत्रता सेनानी के सुपुत्र, किसान, उद्यमी, मुंबई के पूर्व उपमहापौर, युवक कांग्रेस, एनएसयूआई, कांग्रेस सेवादल में मुंबई अध्यक्ष के अहम पदों पर काम करते हुए बाबूभाई भवानजी बीएमसी में 4 बार नगरसेवक रहे हैं। आरएसएस के शाखा प्रचारक भवानजी भ्रष्टाचार, नशामुक्त भारत अभियान समेत अनेक संस्थाओं से जुड़े हैं। भवानजी शिवसेना प्रमुख हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, राजीव गांधी, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री वसंतदादा पाटिल, विलासराव देशमुख, मनोहर जोशी, भाजपा नेता प्रमोद महाजन, गोपीनाथ मुंडे, वेदप्रकाश गोयल, श्रीमती चंद्रकांता गोयल के साथ काम कर चुके हैं। आरपीआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्यमंत्री रामदास आठवले से उनके व्यक्तिगत संबंध हैं, और उनके दक्षिण मध्य मुंबई के चुनाव में जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के सर्व-समावेशी नेतृत्व तथा उनके विकास के विजन से प्रभावित होकर शिवसेना (शिंदे गुट) में शामिल हुए बाबूभाई भवानजी को पार्टी ने गुजराती विभाग के अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है, जो भाजपा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। माना जा रहा है कि बाबूभाई भवानजी तथा आनंद दुबे के शिंदे सेना में शामिल होने से गुजराती तथा हिंदीभाषी समुदाय के कारण पार्टी की ताकत बढ़ेगी। गौरतलब हो कि भाजपा मुंबई में गुजराती और हिंदीभाषी वोटबैंक के जरिए मजबूत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गुजराती, हिंदीभाषी मतदाता पूरी मजबूती से भाजपा के साथ रहा है, और इस वोटबैंक का लाभ भाजपा तथा एनडीए में शामिल सहयोगी दलों को मुंबई समेत समूचे महाराष्ट्र में भरपूर रूप से मिलता रहा है। इस वोटबैंक पर अपना एकाधिकार मान बैठी भाजपा द्वारा गुजराती तथा हिंदीभाषी समाज की कुछ चुनिंदा लोगों को छोड़कर बड़े वर्ग की उपेक्षा की जा रही है, जिससे यह समाज खुद को उपेक्षित समझते हुए पार्टी से बेहद नाराज है। बाबूभाई भवानजी के मुताबिक एनडीए की सरकार आने के बाद गुजराती, व्यापारी कौम शासन-प्रशासन की कार्यशैली से बेहद नाराज है। भ्रष्टाचार से तंग है। बिना लेन-देन के कोई भी काम नहीं हो रहा है, लोक प्रतिनिधि का कोई सुनता ही नहीं। महंगाई से, बेरोजगारी से मध्यम वर्ग परेशान है, रिश्वत दो काम कराओ। बस अमीरों का काम होता है, हर कुर्सी पर अंग्रेज बैठे हैं, गरीबों की कोई भी सुनवाई नहीं है। भवानजी ने कहा कि ठाणे में शिवसेना (शिंदे गुट) की अच्छी पकड़ है, मुंबई में कमजोर है। लिहाजा मुंबई में मजबूती बढ़ाने के लिए गुजराती और उत्तर भारतीय समाज के साथ नजदीकियां बनानी होगी। कुल मिलाकर एकनाथ शिंदे द्वारा गुजराती तथा व्यापारी समाज के अनुभवी नेता पूर्व उपमहापौर बाबूभाई भवानजी और उतर भारतीय समाज के नेता आनंद दुबे को लेने से मुंबई में शिंदेसेना मजबूत होगी, ऐसा राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है। राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक बाबूभाई भवानजी तथा आनंद दुबे को प्रमोट करने के साथ ही इन्हें भरपूर सहयोग और ताकत दी गई तो इसका परिणाम 2029 के लोकसभा व महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में शिवसेना के अच्छे प्रदर्शन के रूप में दिखाई देगा, इसमें रंच मात्र भी संदेह नहीं है।

You Might Also Like

AAP का राघव चड्ढा पर बड़ा एक्शन: राज्यसभा के उपनेता पद से हटाया, सचिवालय को पत्र लिख कहा- ‘अब इन्हें बोलने न दें…
Rajya Sabha 2026 का महा-संग्राम: 10 राज्यों में 18 जून को पड़ेंगे वोट
संजयभाई जीवनलाल शाह बने श्री वर्धमान जंबूद्वीप ट्रस्ट के नए ट्रस्टी; जैन समाज में हर्ष, तीर्थ विकास को मिलेगी नई रफ्तार
संचार क्रांति के जनक राजीव गांधी अमर रहेंगे : इंद्रमणि दुबे
कांग्रेस को धार देने में जुटे युवा नेता: सैयद मोहम्मद मुजम्मिल रिजवी ने प्रदेश कार्यालय में दिग्गजों के साथ की अहम बैठक, 2027 चुनाव पर मंथन
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article Election Commission Election Commission का डैमेज कंट्रोल: सोशल मीडिया एक्शन
Next Article मीरारोड में सिर्फ प्रतापगढ़ परिवार के कोर कमेटी की बैठक संपन्न मीरारोड में सिर्फ प्रतापगढ़ परिवार के कोर कमेटी की बैठक संपन्न
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप, अखिलेश यादव की मांग— आधार से जुड़ें मतदाता सूची
  • लखनऊ MLC मतगणना में कांति सिंह का बड़ा आरोप, बोलीं— मेरा डिब्बा बदल दिया गया
  • यूपी MLC चुनाव: 2027 का सेमीफाइनल शुरू, बीजेपी-सपा में सीधी टक्कर
  • UP News: 2027 से पहले सपा का बड़ा दांव: पूर्व IAS, भाजपा के 2 पूर्व विधायकों समेत दर्जनों सपा में शामिल
  • जौनपुर में श्री राम कथा का छठा दिन, श्रीराम वन गमन और केवट संवाद का मार्मिक वर्णन

Recent Comments

  1. Sushil kumar Shukla on भारतीय जनभाषा प्रचार समिति द्वारा विचार गोष्ठी एवं परिचर्चा संपन्न 
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 20 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up