वाशिंगटन/तेहरान (अखंड राष्ट्र न्यूज़): अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध अब उस मोड़ पर आ गया है जहां से वापसी का रास्ता नजर नहीं आता। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्र के नाम अपने ताजा संबोधन में ईरान को ऐसी चेतावनी दी है जिससे पूरी दुनिया सन्न है। ट्रंप ने साफ लफ्जों में कहा है कि अमेरिका अगले दो से तीन हफ्तों के भीतर ईरान पर इतना भीषण हमला करेगा कि वह ‘स्टोन एज’ (Stone Age) यानी पाषाण युग में वापस चला जाएगा।
मिसाइल युग में ‘पाषाण युग’ की धमकी का मतलब?
आज के आधुनिक दौर में जब दुनिया 5G, AI और स्पेस टेक्नोलॉजी की बात कर रही है, तब ‘स्टोन एज’ शब्द का इस्तेमाल करना ट्रंप की सोची-समझी सैन्य रणनीति का हिस्सा है। ट्रंप का सीधा इशारा यह है कि अमेरिकी मिसाइलें और बम ईरान के पावर ग्रिड, कम्युनिकेशन सैटेलाइट्स, इंटरनेट, पुल, सड़कें और बांधों को इस कदर तबाह कर देंगे कि वहां का जीवन हजारों साल पीछे चला जाएगा। यानी बिजली, पानी और मोबाइल के बिना ईरानी नागरिक आदिमानव जैसा संघर्ष करने पर मजबूर हो जाएंगे।
क्या था वो पाषाण युग (Stone Age)?
इतिहास के पन्नों में स्टोन एज मानव सभ्यता का वह शुरुआती दौर था जब इंसान के पास तकनीक के नाम पर सिर्फ पत्थर थे।
-
बिना धातु की जिंदगी: उस समय तांबा, लोहा या स्टील जैसी किसी धातु की खोज नहीं हुई थी।
-
शिकारी जीवन: इंसान गुफाओं में रहता था और पेट भरने के लिए जानवरों के शिकार या कंद-मूल पर निर्भर था।
-
आधुनिकता का शून्य: न बिजली थी, न मकान, और न ही संवाद का कोई साधन। आग जलाना ही उस दौर की सबसे बड़ी वैज्ञानिक उपलब्धि मानी जाती थी।
अस्तित्व के लिए संघर्ष और खानाबदोश जिंदगी
स्टोन एज में इंसान एक जगह टिककर नहीं रहता था, वह भोजन और पानी की तलाश में भटकता रहता था। ट्रंप जब ईरान को इस दौर में भेजने की बात करते हैं, तो उनका मतलब ईरान की अर्थव्यवस्था और नागरिक व्यवस्था को जड़ से मिटाना है। एक विकसित देश की इकोनॉमी जब ढहती है, तो वहां के लोग अनाज और बुनियादी जरूरतों के लिए वैसे ही भटकने को मजबूर हो जाते हैं जैसे आदिमानव भटकता था।
अगले 21 दिन बेहद महत्वपूर्ण
ट्रंप ने अपने संबोधन में ‘दो से तीन हफ्तों’ की समयसीमा तय की है। इसका मतलब है कि मार्च के आखिरी हफ्ते या अप्रैल की शुरुआत में अमेरिका कोई बहुत बड़ा ‘ब्लैकआउट ऑपरेशन’ कर सकता है। वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट्स भी तस्दीक करती हैं कि ट्रंप का प्लान सिर्फ हमला करना नहीं, बल्कि ईरान के पूरे इंफ्रास्ट्रक्चर को ‘कबाड़’ में तब्दील कर देना है, ताकि वह दशकों तक दोबारा सिर न उठा सके।
क्या थम पाएगी तबाही?
मिडिल ईस्ट के जानकारों का कहना है कि अगर ट्रंप की यह धमकी हकीकत में बदली, तो यह 21वीं सदी की सबसे बड़ी मानवीय त्रासदी होगी। एक तरफ ईरान के पूर्व मंत्री जवाद ज़रीफ़ समझौते की बात कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ ट्रंप के ‘स्टोन एज’ वाले बयान ने कूटनीति के सारे दरवाजे बंद कर दिए हैं।
