नई दिल्ली: देश की प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा (CSE) में आरक्षण का लाभ उठाने के लिए करीब 20 नौकरशाहों ने फर्जी आय और दिव्यांगता प्रमाणपत्र जमा किए थे। यह जानकारी केंद्र सरकार के अधिकारियों ने 18 जून 2025 को दी है।
The Hindu की रिपोर्ट के अनुसार, इन अफसरों पर संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा चयन प्रक्रिया के दौरान झूठे दस्तावेज देने का आरोप है। ये अधिकारी अब जांच के घेरे में हैं, और इनके दस्तावेजों की गहनता से जांच की जा रही है।

