By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल के सेनानायक ने किया मेरठ में सुरक्षा व्यवस्था का सघन निरीक्षण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल के सेनानायक ने किया मेरठ में सुरक्षा व्यवस्था का सघन निरीक्षण
उत्तर प्रदेशएक्सक्लूसिवताज़ा ख़बरेंदेश

उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल के सेनानायक ने किया मेरठ में सुरक्षा व्यवस्था का सघन निरीक्षण

Digital Desk - Lucknow
Last updated: March 16, 2026 11:09 pm
Digital Desk - Lucknow
2 months ago
Share
SHARE

मेरठ। उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल (यूपीएसएफ) के मुख्यालय लखनऊ के सेनानायक, भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी सर्वानंद यादव ने सोमवार को मेरठ क्षेत्र के अंतर्गत संचालित रैपिड रेल ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) और मेट्रो रेल ट्रांजिट सिस्टम (एमआरटीएस) की सुरक्षा व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया।

भ्रमण के दौरान सेनानायक ने सबसे पहले मेरठ दक्षिण और बेगमपुल स्टेशनों का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ सुरक्षा मानकों की समीक्षा की और ड्यूटी पर मुस्तैद बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उनका मुख्य जोर यात्रियों की सुरक्षा और आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए प्रभावी तंत्र विकसित करने पर रहा। इसके पश्चात, मेरठ स्थित छात्रावास के चतुर्थ खंड में कर्मचारियों के लिए एक विशेष सम्मेलन आयोजित किया गया। इस दौरान सेनानायक ने सुरक्षाकर्मियों की व्यक्तिगत और सामूहिक समस्याओं को अत्यंत गंभीरता से सुना। उन्होंने समस्याओं के त्वरित निस्तारण का आश्वासन देते हुए जवानों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें पूरी निष्ठा के साथ कर्तव्य निर्वहन की प्रेरणा दी।

निरीक्षण की अगली कड़ी में महोदय ने दुहाई स्थित संचालन नियंत्रण केंद्र (ओसीसी) का भ्रमण किया। वहां उन्होंने पांचवीं वाहिनी के सभी राजपत्रित अधिकारियों और विभिन्न विंग प्रभारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस गोष्ठी में रैपिड रेल की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, अभेद्य और प्रभावी बनाने के लिए रणनीतिक निर्देश जारी किए गए।

You Might Also Like

आर एस एस प्रमुख दत्तात्रेय होसबोले के बयान पर कांग्रेसी हुए आंदोलित
विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षकों का स्वस्थ होना आवश्यक – रमेश चंद्र मिश्रा
डीएम ने जनपदवासियों से हिट वेव के चलते की यह अपील
अतुल्य भारत सर्व समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष का मनाया गया जन्म दिवस 
विधायक जमीन कब्जा विवाद – पीड़ित ने संघ के मिथिलेश जी से लगाई न्याय की गुहार
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article श्री विश्वनाथ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में उमड़ा युवाओं का सैलाब: 25,000 अभ्यर्थियों ने रोजगार मेले में लिया हिस्सा
Next Article धनबाद पुलिस को मिले 40 नए वाहन, गश्ती और सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Delhi-NCR में मौसम ने ली करवट: झमाझम बारिश और ओलों ने दी भीषण गर्मी से राहत, IMD ने जारी किया अलर्ट
  • दिल्ली की सियासत में ‘महा-बदलाव’: Swati Maliwal ने थामा भाजपा का हाथ, आम आदमी पार्टी के ‘लूट और ड्रामे’ पर बोला जोरदार हमला
  • Varanasi से टोंक तक भाजपा का ‘विजय संकल्प’: काशी विश्वनाथ धाम में नितिन नवीन और सीएम योगी ने की महा-पूजा
  • SCO समिट में भारत की हुंकार: राजनाथ सिंह ने बताया क्या है ‘न्यू वर्ल्ड ऑर्डर’, आतंकवाद पर दिया कड़ा संदेश
  • Telangana में नॉन वेज करी के लिए पत्नी ने की पति की हत्या

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up