By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: वाराणसी कचहरी को बम से उड़ाने की मिली धमकी,मची हड़कंप
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > वाराणसी कचहरी को बम से उड़ाने की मिली धमकी,मची हड़कंप
उत्तर प्रदेशराज्य

वाराणसी कचहरी को बम से उड़ाने की मिली धमकी,मची हड़कंप

Adminakhandrashtra
Last updated: February 13, 2026 10:23 pm
Adminakhandrashtra
3 minutes ago
Share
SHARE

कचहरी परिसर क्या गया खाली,चप्पे चप्पे की हुई जांच

वाराणसी ।कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद शुक्रवार को परिसर में हड़कंप मच गया। बता दे कि जिला जज के आधिकारिक ईमेल पर रात करीब 1:30 बजे धमकी भरा संदेश प्राप्त हुआ था। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला जज संजीव शुक्ला ने तत्काल परिसर खाली कराने का अनुरोध किया, जिसके बाद वकीलों और कर्मचारियों को बाहर निकालकर पुलिस ने सघन जांच शुरू कर दी।

इस सूचना के सार्वजनिक होते ही कचहरी परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुराने हादसों की यादें ताजा हो गईं और वकीलों में चिंता की लहर दौड़ गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। इसके बाद बम निरोधक दस्ता और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे परिसर की सघन तलाशी शुरू की। जांच के दौरान हर संदिग्ध वस्तु और स्थान की बारीकी से पड़ताल की गई।

इस मामले की जानकारी सेंट्रल बार अध्यक्ष प्रेम प्रकाश सिंह गौतम ने दी। उन्होंने बताया कि सभी वकीलों को सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध वस्तु के दिखाई देने पर तुरंत सूचना देने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की धमकियां न केवल वकीलों बल्कि न्यायालय में आने वाले आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा पैदा करती हैं।

इस घटना के बाद कचहरी परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। वकीलों और न्यायालय कर्मचारियों से अपील की गई कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि को हल्के में न लें और तुरंत संबंधित अधिकारियों को सूचित करें। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यात्रा को दूसरे दिन हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
यादव संघ चुनाव में जीत को लेकर आश्वस्त हैं एड. सुभाष यादव
डीसीपी प्रीति यादव व एसीपी वर्णिका सिंह के साथ धूमधाम से मना हरियाली तीज
नारी एक शक्ति कार्यक्रम में सम्मानित की गई डॉ मंजू मंगलप्रभात लोढा
भगवान राम के आदर्शों पर चलकर ही राम राज्य संभव – संजय सिंह
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi: किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! इस दिन आ सकती है 22वीं किस्त, बजट के बाद हुआ बड़ा बदलाव
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up