मुंबई। केंद्रीय मंत्री एवं उत्तर मुंबई लोकसभा सीट से भाजपा महायुति के उम्मीदवार पीयूष गोयल के चुनाव प्रचार में शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश के आबकारी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल सोमवार 15 अप्रैल को दो दिवसीय दौरे पर मुंबई पर आ रहे हैं। सोमवार को दोपहर एक बजे उनका आगमन मुंबई एयरपोर्ट पर होगा, जहां भाजपा कामगार मोर्चा के महाराष्ट्र उपाध्यक्ष एवं मुंबई प्रभारी नितिन गुप्ता के नेतृत्व में उनके सैकड़ों पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। भाजपा कामगार मोर्चा के महाराष्ट्र उपाध्यक्ष तथा मुंबई प्रभारी नितिन गुप्ता ने बताया कि उनके साथ उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व राज्यमंत्री बृजेश शुक्ला, अंकुर जैन, संजीव जायसवाल, दिनेश जायसवाल, लक्ष्मी जी एडवोकेट का भी आगमन हो रहा है। नितिन गुप्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश के आबकारी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) का दो दिवसीय दौरा केंद्रीय मंत्री एवं उत्तर मुंबई लोकसभा सीट से भाजपा महायुति के उम्मीदवार पीयूष गोयल के चुनाव प्रचार के मद्देनजर हो रहा है। इन दो दिनों में वे उत्तर मुंबई के कारण प्रचार सभाओं में हिस्सा लेंगे तथा उत्तर भारतीय एवं अग्रवाल, वैश्य समाज के लोगों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘अबकी बार चार सौ पार’ मिशन को अंजाम देने के लिए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को भारी मतों से जीत दिलाने की अपील करेंगे। नितिन गुप्ता ने उक्त प्रचार सभाओं में उत्तर भारतीय समाज के लोगों से भारी तादाद में उपस्थित रहने की अपील की है।
यूपी के मंत्री नितिन अग्रवाल करेंगे पीयूष गोयल का चुनाव प्रचार

अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- सिस्टम को स्टूडेंट नहीं, अंधभक्त चाहिए’: इंदौर में राहुल गांधी की हुंकार; 13% होल्ड, पेपर लीक और फर्जीवाड़े पर छात्रों के साक्ष्यों से गरमाई सियासत
- 63 घंटे बाद भी न्याय का इंतजार: विक्रम के परिवार के समर्थन में उठी आवाज, प्रशासन से मुआवजा-नौकरी और पुनर्वास की मांग
- भोर की खामोशी चीखों में बदली: सिजुआ में धंसी धरती, मलबे में दबकर 10 वर्षीय विक्रम की मौत; 25 परिवारों पर टूटा बेघर होने का संकट
- कतरास बाजार में पुलिस का सघन वाहन जांच अभियान, नाबालिगों की बाइक जब्त
- भोर की खामोशी चीखों में बदली: सिजुआ में धंसी धरती, मलबे में दबकर 10 वर्षीय बच्चे की मौत
