जौनपुर। जनपद के बदलापुर तहसील स्थित कमालपुर गांव निवासी पूर्व एडीओ राजमणि मिश्र का कल 84 साल की उम्र में निधन हो गया। वे अत्यंत विनम्र शालीन और धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति थे। यही कारण है कि उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उन्होंने अपने पीछे दो बेटों राकेश मिश्र और संतोष मिश्र समेत नाती पोतों से भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन पर स्थानीय भाजपा विधायक रमेश चंद्र मिश्र, पूर्व प्रधान रमाशंकर मिश्र, पूर्व लेखपाल बद्री प्रसाद दुबे, वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, प्रधानाचार्य विनोद तिवारी, मया शंकर तिवारी, संजय तिवारी, डॉ ओमप्रकाश दुबे, डॉ विनोद मिश्र, समाजसेवी डीएस तिवारी, प्रधान जयप्रकाश यादव, उद्योगपति शिव सहाय मिश्र, नन्हे मिश्र, राजेंद्र सिंह स्वतंत्र मिश्र, आजाद मिश्रा, सचिन मिश्र, सूरज मिश्र, दीपक मिश्र, डॉ परितोष मिश्र, लालचंद मिश्र, त्रिपुंड भास्कर मिश्र, संजय मिश्र, डॉ सूर्यमणि मिश्र समेत अनेक लोगों ने गहरा दुख प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की है ।
पूर्व एडीओ राजमणि मिश्र के निधन से शोक की लहर

अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- पालघर में बनेगा उत्तर भारतीय संघ भवन : संतोष आरएन सिंह
- लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में कथित घटना को लेकर बवाल: सच या अफवाह? एसआईटी जांच शुरू, 15 घंटे बाद खुला एनएच-44
- उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
- CEC के खिलाफ कांग्रेस का देशव्यापी हल्लाबोल: दिल्ली से यूपी तक सड़क पर उतरे कार्यकर्ता, जेपी नड्डा का पलटवार
- वरिष्ठ पत्रकार श्रीनारायण तिवारी को मिलेगा आज का कर्मवीर अवार्ड
