By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: अठगंवा बैठक में सर्व सम्मति से हुआ नए जेंवार प्रमुख का चुनाव
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > ताज़ा ख़बरें > अठगंवा बैठक में सर्व सम्मति से हुआ नए जेंवार प्रमुख का चुनाव
ताज़ा ख़बरें

अठगंवा बैठक में सर्व सम्मति से हुआ नए जेंवार प्रमुख का चुनाव

Akhand Rashtra
Last updated: June 3, 2024 3:56 am
Akhand Rashtra
2 years ago
Share
अठगंवा बैठक में सर्व सम्मति से हुआ नए जेंवार प्रमुख का चुनाव
SHARE

अमेठी। राष्ट्रीय सामाजिक संगठन एम डब्ल्यू ओ की सक्रियता एवं पहल पर नाई समाज ने जनपद की परंपरागत पंचायतों में से एक अठगवां बैठक के सभी 50 गांवों के सभी परिवारों की एक आवश्यक मीटिंग शनिवार दिनांक 01 जून 2024 को बुलाई। बैठक के लिए तीन सदस्यीय अध्यक्ष मंडल का चुनाव किया गया जिसमें स्वामीनाथ शर्मा निवासी मडे़रिका,शीतला प्रसाद शर्मा निवासी लाला का पुरवा एवं रामरूप शर्मा निवासी खण्डहर को सर्वसम्मत से संयुक्त रूप से बैठक के लिए अध्यक्ष चुना गया।संचालन का दायित्व उदय राज शर्मा को सौंपा गया। मीटिंग में अनुपस्थित रहने के कारण बुजुर्गों की सलाह पर जेंवार प्रमुख जगदीश प्रसाद शर्मा निवासी ग्राम टिकरी को उनके घर पर दो व्यक्ति उनको लाने के लिए गए परंतु उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए मीटिंग में आने से मना किया तथा अपना लिखित त्याग-पत्र दोनों लोगों के माध्यम से बैठक में भिजवाया जिसे बैठक में पढ़कर सुनाया गया। लोगों ने उनका त्यागपत्र स्वीकार करते हुए सर्व सम्मति से नये जेंवार प्रमुख का चुनाव किया तथा चार अन्य उप जेंवार प्रमुखों का भी चुनाव किया गया।रामरूप शर्मा निवासी ग्राम शहरी को सर्वसम्मत से अठगवां जेंवार का जेंवार प्रमुख (चौधरी) निर्वाचित किया गया। साथ ही साथ विनोद कुमार शर्मा निवासी ग्राम धरमैतेपुर,सूर्य नारायन शर्मा निवासी ग्राम सरैया मोहन,लाल प्रताप शर्मा निवासी ग्राम दसईपुर तथा राजेश शर्मा निवासी ग्राम पलिया को उप जेंवार प्रमुख (उप चौधरी) निर्वाचित किया गया। सर्व सम्मति से यह भी निर्णय लिया गया कि निर्वाचित पांचो लोगों का कार्यकाल 05 वर्ष का रहेगा। 05 वर्ष पश्चात पुनः बैठक कर जनादेश प्राप्त करना होगा। निर्वाचित जेंवार प्रमुख तथा उप जेंवार प्रमुखों ने उपस्थित समाज के समक्ष सत्यनिष्ठा से ईश्वर की शपथ लेकर समाज के सुख-दुख में साथ खड़े रहने तथा समाज की रक्षा-सुरक्षा करते हुए समाज को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।इस बैठक में लगभग 150 लोग उपस्थित रहे।

You Might Also Like

कारोबारी की गोली मारकर हत्या करने वाला एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार
गणतंत्र दिवस पर नारायण धाम में बच्चों को पढ़ाया गया राष्ट्र धर्म का पाठ
Bihar Politics: बिहार में ‘सम्राट’ युग की शुरुआत! नीतीश कुमार की विदाई के बाद सम्राट चौधरी बने राज्य के पहले BJP मुख्यमंत्री
शांतिपूर्वक एवं निष्पक्ष मतदान के लिए डॉ ज्ञानप्रकाश ने किया मार्गदर्शन
US-Iran War: ‘खुद को विजेता घोषित करो और जंग खत्म कर दो…’, पूर्व ईरानी मंत्री जवाद ज़रीफ़ ने ट्रंप को उन्हीं की चाल से मात देने की दी सलाह
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article उत्तर भारतीय विकास समिति ने किया सेवानिवृत शिक्षक बालचंद यादव का सम्मान उत्तर भारतीय विकास समिति ने किया सेवानिवृत शिक्षक बालचंद यादव का सम्मान
Next Article रघुवीर सिंह को सात्वना देने पहुंचे साथी शिक्षक रघुवीर सिंह को सात्वना देने पहुंचे साथी शिक्षक
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • आसपास बनारस कर लूँ…!
  • Bada Mangal 2026: राष्ट्रीय हिन्दू रक्षा परिषद ने किया ‘सनातनी कवच’ का विमोचन, समाज में स्वच्छता और शुचिता का जागेगा अलख
  • उन्नाव दर्दनाक हादसा: रोड रोलर ने कुचला 10 वर्षीय बच्चे को, शव रखकर परिवार ने हाईवे जाम किया
  • अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी का “विराट कार्यकर्ता सम्मेलन” संपन्न, ‘मिशन 2027’ का हुआ शंखनाद
  • अवध प्रांत में आतंक का पर्याय बने चार शातिर बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up