By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब ने मनाया होली मिलन समारोह
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > ताज़ा ख़बरें > ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब ने मनाया होली मिलन समारोह
ताज़ा ख़बरें

ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब ने मनाया होली मिलन समारोह

Akhand Rashtra
Last updated: March 15, 2024 2:15 pm
Akhand Rashtra
2 years ago
Share
SHARE

शब्दमधु पत्रिका 2024 का हुआ विमोचन

ग्रेटर नोएडा । आज शहर के गलगोटिया विश्विद्यालय में ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब ने होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया। इस मौके पर शब्द मधु पत्रिका का विमोचन व फूलों से होली खेली गई। कार्यक्रम की शुरूआत सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा, राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर,  एमएलए जेवर धीरेंद्र सिंह, दादरी विधायक तेजपाल नागर, एनएचएआई के चेयरमैन संतोष यादव,  नोएडा प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम, पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह,  गलगोटिया विश्विद्यालय के सीईओ ध्रुव गलगोटिया,  ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब के अध्यक्ष धर्मेंद्र चंदेल ने दीप प्रज्जवलित करके किया।इसके बाद शब्दमधु पत्रिका वार्षिकांक 2024 का विमोचन किया गया । कार्यक्रम में गलगोटिया विश्विद्यालय म्यूजिक क्लब के बच्चों ने सरस्वती वंदना,  और सीएस ब्रांच की छात्रा खुशी गौड़ ने होली पर आधारित क्लासिकल नृत्य पेश कर  समां बांध दिया। राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवियत्री कविता तिवारी ने देशभक्ति, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, और महिला सम्मान से ओतप्रोत जोशीला काव्यपाठ किया।


मथुरा से आये कलाकारों ने मयूर नृत्य पेश कर सबका मन मोह लिया। इस दौरान कलाकारों ने बज्र की फूलों की होली खेली। शहर की महिलाओं और ग्रेटर नोएडा वासियों ने फूलों की होली का लुत्फ उठाया।इस दौरान समाज सेवा, स्वास्थ सेवा, नागरिक सेवा के क्षेत्र में 6 लोगों को समान्नित किया गया। संतोष यादव (IAS), चेयरमैन, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, भारत सरकार को उत्कृष्ट सेवा सम्मान से नवाजा गया। देश में एक्सप्रेस वे, हाइवे के निर्माण की दूरदर्शितापूर्ण रूपरेखा तैयार करने, उन्हें धरातल पर उतारने और समयबद्धता से कार्य पूरा करने के लिए आपके अद्भुत प्रयास, समर्पण, प्रतिबद्धता के लिए उन्हें सम्मानित किया गया।लक्ष्मी सिंह, पुलिस कमिश्नर, गौतमबुद्ध नगर को कानून व्यवस्था प्रहरी सम्मान से नवाजा गया। आपने गौतमबुद्ध नगर में कमिश्नर रहते हुए महिला सुरक्षा के लिए चार नए पिक बूथ बनवाए। इससे कामकाजी महिलाओं में सुरक्षा का माहौल बना।
त्रिवेणी सिंह, पूर्व आईपीएस, मानव सेवा सम्मान से समान्नित किया गया।  आपने पुलिस सेवा में प्रदेश के अलग-अलग जनपदों में अपने कार्यकाल में  जनता की शिकायतों को मानवीयता के साथ निराकरण कराकर उन्हें न्याय दिलाने का प्रयास किया है। साइबर क्राइम पर अंकुश के लिए आपके प्रयासों से सिर्फ उत्तर प्रदेश ही नहीं, पूरा देश लाभान्वित हुआ है।
गलगोटिया विश्वविद्यालय के सीईओ ध्रुव गलगोटिया को मोमेंटो और शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया। डॉ अजय त्यागी, अध्यक्ष यथार्थ अस्पताल समूह को चिकित्सा गौरव सम्मान से नवाजा गया। इसके अलावा समाज सेवा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए संजय चेची को नागरिक गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।
नेक्स्टजेन एनर्जिया के चेयरमैन डॉ. पीयूष द्विवेदी को समाजसेवा के लिए उत्कृष्ट गौरव सम्मान से नवाजा गया।
शारदा अस्पताल की दो नर्सिंग स्टाफ रेणु और ज्योति को स्वास्थ्य प्रहरी सम्मान से नवाजा गया। दोनों ने परीचौक पर  प्रसव पीड़ा से तड़प रही महिला की डिलीवरी कराकर उस महिला की  जान बचाई ।
डॉ. सोनाली गुप्ता, को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा सोशल वेलफेयर के तहत ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब द्वारा महिला शक्ति उत्थान मंडल को गरीब युवतियों के सामूहिक विवाह के आयोजन के लिए और गरीब बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा प्रदान करने के लिए श्री साईं अक्षरधाम पाठशाला को सहयोग राशि प्रदान की गई। इस मौके पर  सांसद डॉ. महेश शर्मा,   राज्य सभा सांसद सुरेंद्र सिंह नगर , गलगोटिया विश्वविद्यालय के सीईओ ध्रुव गलगोटिया , एमएलसी शिक्षा श्रीचंद शर्मा,  कमिश्नर लक्ष्मी सिंह,  दादरी विधायक तेजपाल नागर, जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह , नोएडा के सीईओ  लोकेश एम,  जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी,  गन्ना विकास कोऑपरेटिव सोसाइटी के चैयरमैन नवाब सिंह नागर, एडीएम नितिन मदान, एडीएम एलए यमुना प्राधिकरण  बच्चू सिंह ,  तमाम पुलिस अधिकारीगण , मीडियाकर्मी, ग्रेटर नोएडा के सेक्टरों के अधिकांश आरडब्ल्यूए अध्यक्ष और फेडरेशन के अध्यक्ष, तमाम उद्यमी सामाजिक कार्यकर्ता, महिला संगठन आदि मौजूद रहे।

You Might Also Like

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के हाथों कुलपति प्रो.वंदना सिंह को मिला माटी सम्मान
प्राथमिक शिक्षकों ने किया ऑनलाइन डिजिटल उपस्थिति का बहिष्कार
छत से गिरकर 2 वर्षीय बच्चे ने तोड़ा दम, परिवार में मचा कोहराम
धनबाद पुलिस को मिले 40 नए वाहन, गश्ती और सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत
समाजसेवी सुरेंद्र मिश्रा के निधन से शोक की लहर
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article मुस्लिम समाज में बढ़ रहा बीजेपी का प्रभाव
Next Article युवा समाजसेवी सतीश तिवारी ने प्राथमिक स्कूलों के 2000 बच्चों को बांटी शैक्षणिक सामग्री
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • दिल्ली की सियासत में ‘महा-बदलाव’: Swati Maliwal ने थामा भाजपा का हाथ, आम आदमी पार्टी के ‘लूट और ड्रामे’ पर बोला जोरदार हमला
  • Varanasi से टोंक तक भाजपा का ‘विजय संकल्प’: काशी विश्वनाथ धाम में नितिन नवीन और सीएम योगी ने की महा-पूजा
  • SCO समिट में भारत की हुंकार: राजनाथ सिंह ने बताया क्या है ‘न्यू वर्ल्ड ऑर्डर’, आतंकवाद पर दिया कड़ा संदेश
  • Telangana में नॉन वेज करी के लिए पत्नी ने की पति की हत्या
  • Rajasthan : दाल-बाटी चूरमा – राजस्थानी सूरमा”: टोंक में नितिन नबीन का जोश, बंगाल चुनाव पर दागे बड़े सियासी गोले

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up