By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: कृषि विज्ञान केंद्र बक्शा पर कृषि उत्पादन आयुक्त ने पहुँच किया निरीक्षण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > कृषि विज्ञान केंद्र बक्शा पर कृषि उत्पादन आयुक्त ने पहुँच किया निरीक्षण
उत्तर प्रदेशराज्य

कृषि विज्ञान केंद्र बक्शा पर कृषि उत्पादन आयुक्त ने पहुँच किया निरीक्षण

Omkar Tripathi
Last updated: June 23, 2025 4:08 pm
Omkar Tripathi
10 months ago
Share
SHARE

विवेक कुमार उपाध्याय 

नौपेड़वा(जौनपुर) आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केंद्र बक्शा जौनपुर प्रथम पर सोमवार को प्रदेश सरकार के आई.ए.एस. कृषि उत्पादन आयुक्त दीपक कुमार ने पहुँच निरीक्षण किया। कृषि उत्पादन आयुक्त द्वारा पहुँच केंद्र की विभिन्न इकाइयों का गहन निरीक्षण करतें हुए प्रगति की जानकारी ली। कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार कनौजिया ने विभिन्न इकाइयों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने मत्स्य पालन, मधुमक्खी पालन के अलावा नर्सरी उत्पादन पर भ्रमण कर जानकारी ली। उन्होंने केंद्र के इकाइयों के माध्यम से कृषक समूहों को स्वरोजगार एवं आयवृद्धि की दिशा में केंद्र पर स्थापित मूल्य संवर्धन उत्पाद के बारे में जानकारी प्राप्त की साथ ही समूहों द्वारा चलाए जा रहे मूल संवर्धन उत्पाद की सराहना भी की। आयुक्त ने सुझाव दिया कि मत्स्य पालन, मधुमक्खी पालन तथा पौधशाला उत्पादन जैसी गतिविधियाँ कृषकों को आत्मनिर्भर बनाने में सहायक सिद्ध हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि इन इकाइयों को प्रशिक्षण केंद्र के रूप में विकसित कर अधिक से अधिक किसानों को जोड़ने पर बल दिया। उन्होंने कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों को निर्देशित किया कि कृषक समूहों को इन योजनाओं से जोड़कर उन्हें तकनीकी सहायता, प्रशिक्षण, बीज, उपकरण तथा विपणन सहायता उपलब्ध कराई जाए। विशेष रूप से युवाओं एवं महिलाओं को इन कार्यों में जोड़ने पर बल दिया जाए जिससे ग्रामीण क्षेत्र में स्वरोजगार की संभावनाएँ बढ़ सकें। इस दौरान उप कृषि निदेशक हिमांशू पाण्डेय, वैज्ञानिक डॉ. राजीव कुमार सिंह, डॉ. रत्नाकर पाण्डेय, डॉ. प्रगति यादव, अमित सिंह सहित वैज्ञानिकगण मौजूद रहे।

You Might Also Like

किसान नेता कामरेड रामप्रताप त्रिपाठी का हुआ स्वर्गवास
उम्रकैद की सजा काट रहे 51 कैदियों को रिहा करेगी झारखंड सरकार, क्या है वजह…
प्राचीन शिव मंदिर की जमीन कब्जा होने पर ग्रामीणों में भारी आक्रोश
जापानी आम की विशिष्ट वरायटी
प्रधानाध्यापक महेंद्र कुमार राय की सेवासम्पूर्ति सम्मान समारोह संपन्न
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article सुप्रीम कोर्ट की दहेज़ प्रताड़ना पर अहम टिप्पणी ! 
Next Article लायन्स क्लब जौनपुर मेन का 41वां शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सामाजिक सेवा के संकल्प के साथ ठाणे डॉक्टर फाउंडेशन का उद्घाटन
  • शिक्षा की अलख जगाने में राहुल एजुकेशन का कमाल: पुलिस कमिश्नर निकेत कौशिक बोले
  • भारत में ई-स्पोर्ट्स को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाला ऐतिहासिक समझौता: श्री तहसीन ज़ाहिद
  • भारत में ई-स्पोर्ट्स को नई ऊंचाई देने वाला ऐतिहासिक समझौता
  • कोई भी मातृशक्ति….!

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up