By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: भारत में पहली बार मिला 4000 साल पुराने हथियारों का जखीरा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > ताज़ा ख़बरें > भारत में पहली बार मिला 4000 साल पुराने हथियारों का जखीरा
ताज़ा ख़बरें

भारत में पहली बार मिला 4000 साल पुराने हथियारों का जखीरा

Akhand Rashtra
Last updated: February 9, 2024 1:56 pm
Akhand Rashtra
2 years ago
Share
SHARE

पूर्व डीजीपी विजय कुमार ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक विजय कुमार ने लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर के एक बहुत ही महत्वपूर्ण जानकारी दी जो भारत के इतिहास में एक नए अध्याय के रूप में जुड़ेगा । जनपद शाहजहाँपुर उत्तर प्रदेश के निगोही क्षेत्र में कृषकों एवं मजदूरों को जमीन में दबे हुये ताम्रयुगीन सभ्यता के प्राचीन तांबे के हथियार मिले । सूचना मिलने पर यह हथियार डॉ0 अमित राय जैन (निदेशक, शहजाद राय रिसर्च इंस्टीट्यूट, बागपत यूपी) द्वारा एकत्रित किये गए थे । विजय कुमार (मुख्य संपादक, इंडियन जर्नल ऑफ आर्कियोलॉजी, लखनऊ [www.ijarch.org] द्वारा मिट्टी के टुकड़ों और कुछ हथियारों का अध्ययन किया गया । उनके द्वारा ढेलों मे दबे हुये हथियारों को बीएसआईपी (बीरबल साहनी इंस्टीट्यूट ऑफ पेलियोसाइंसेज, लखनऊ) के प्रोफेसर रवि भूषण को भेज दिया गया । उन्होने इसका अध्ययन
किया। निगोही से प्राप्त हथियारों की संख्या 200 से अधिक है, इन ताम्र निधि मेंतलवारें, भालें, कुल्हाड़ियां, छेनी, मानवाकृतियां, हस्त-रक्षा कवच, चॉपर, चाकू,आरी आदि मिले है । पूर्व में इस प्रकार के हथियार पूरे उत्तर भारत मे पाये गये थे किन्तु इनकी सही तिथियां अभी तक प्राप्त नहीं की जा सकी थी । कुछ पुराविदों ने इनकी तिथि के सम्बन्ध में अनुमान लगाये थे | इन हथियारों और इनसे जुड़ी गैरिक मृदभाण्ड सभ्यता की सही तिथि, तत्कालीन जलवायु और अन्य पुरातात्विक पैरीमीटर पता लगाने के लिये इन अवशेषों का गहनता से विश्लेषण और शोध किया गया । रेडियो कार्बन डेट का पता लगाने के लिये उन मिट्टी के ढ़ेलो का जिसमे हथियार दबे हुये पाये गये थे, उनका अध्ययन करने के लिये एक्सेलरेटेड मॉस स्पैक्ट्रोमीटर का प्रयोग किया गया । इस अध्ययन के उपरान्त इन अवशेषों की कार्बन तिथियां 3610 (कैलिब्रेटेड बी0पी) से लेकर 4328 (कैलिब्रेटेड बी0पी) तक पायी गयी ।
यह कालखण्ड मैच्योर हड़प्पा काल से लेकरलेटर हड़प्पा काल तक फैला हुआ है । मिट्टी में पाये हुये ऑर्गैनिक मैटर के माध्यमसे तत्कालीन जलवायु का निर्धारण करने के लिये कार्बन आइसोटोप स्टडी और कार्बन नाइट्रोजन अनुपात की स्टडी की गयी । इन अवशेषों की δ 13 C रेन्ज -18 से -20 प्रति हजार भाग पायी गयी और कार्बन नाइट्रोजन अनुपात 8 से 15 के बीच मे पाया गया, इससे यह परिलक्षित होता है कि जिस स्थान से हथियार पाये गये, वह झील के किनारे था । इसके अतिरिक्त अन्य क्लाइमेटिक पैरामीटर्स का पता लगाने के लिये इन सैम्पल्स का विस्तृत शोध और अध्ययन अभी चल रहा है।

You Might Also Like

दुर्घटना के चलते अस्पताल में भर्ती हुए समाजसेवी अनुरुद्ध शर्मा
भारत में ई-स्पोर्ट्स को नई ऊंचाई देने वाला ऐतिहासिक समझौता
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष में डॉ हेडगेवार का स्मरण
दीवार बनवाने के दौरान मनबढ़ों ने किया हमला, वृद्ध पिता- पुत्र घायल
श्रमजीवी एक्सप्रेस विस्फोट कांड में 2 आतंकियों को फांसी की सजा, 18 साल बाद पीड़ितों को मिला न्याय
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर प्रकाश सुर्वे ने की गरीब परिवारों की मदद
Next Article भागवत सुनने मात्र से पाप सूखे वन की भाँति जलकर नष्ट हो जाते है – डॉ. शास्त्री
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • West Bengal Election 2026: सुप्रीम कोर्ट से TMC को बड़ा झटका, मतगणना में केंद्रीय कर्मचारियों की तैनाती पर दखल देने से किया इनकार
  • Chhattisgarh के कांकेर में बड़ा हादसा: IED ब्लास्ट में DRG के 3 जवान शहीद, तलाशी अभियान के दौरान हुई घटना
  • Assam Election 2026: ’70 से ज्यादा सीटें जीतकर सरकार बनाएगा विपक्ष’, अखिल गोगोई ने एग्जिट पोल को नकारा
  • West Bengal Election 2026: मतगणना में संविदा कर्मियों की ड्यूटी पर मचा सियासी बवाल, सुवेंदु अधिकारी ने चुनाव आयोग से की सख्त कार्रवाई की मांग
  • Lucknow: हजरतगंज में CA दफ्तर में आग, कंप्यूटर और इलेक्ट्रॉनिक सामान प्रभावित

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up