By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: श्रमजीवी एक्सप्रेस विस्फोट कांड में 2 आतंकियों को फांसी की सजा, 18 साल बाद पीड़ितों को मिला न्याय
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > ताज़ा ख़बरें > श्रमजीवी एक्सप्रेस विस्फोट कांड में 2 आतंकियों को फांसी की सजा, 18 साल बाद पीड़ितों को मिला न्याय
ताज़ा ख़बरें

श्रमजीवी एक्सप्रेस विस्फोट कांड में 2 आतंकियों को फांसी की सजा, 18 साल बाद पीड़ितों को मिला न्याय

Akhand Rashtra
Last updated: January 3, 2024 6:55 pm
Akhand Rashtra
2 years ago
Share
श्रमजीवी एक्सप्रेस विस्फोट कांड में 2 आतंकियों को फांसी की सजा, 18 साल बाद पीड़ितों को मिला न्याय
SHARE

जौनपुर: श्रमजीवी एक्सप्रेस बम ब्लास्ट कांड में जिला अदालत ने दो आरोपियों को फांसी की सजा सुनाई है. कोर्ट ने बांग्लादेशी आतंकी हिलालुद्दीन और पश्चिम बंगाल के रहने वाले नफीकुल विश्वास को दोषी पाते हुए 5-5 लाख का जुर्माना लगाया है. इस केस से जुड़े दो आंतकियों को दोषी पाए जाने पर पहले ही सजा सुनाई जा चुकी है. बता दें कि, साल 2005 में श्रमजीवी एक्सप्रेस की जनरल बोगी में ब्लास्ट हुआ था जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई थी.

उत्तर प्रदेश के जौनपुर में 18 साल पहले हुए श्रमजीवी एक्सप्रेस ब्लास्टकांड से जुड़े दो आरोपियों को जिला अदालत ने दोषी पाए जाने पर बुधवार को फांसी की सजा सुनाई है. कोर्ट ने बांग्लादेशी आतंकी हिलालुद्दीन और पश्चिम बंगाल के रहने वाले नफीकुल विश्वास को दोषी पाते हुए 5-5 लाख का जुर्माना लगाया है. इसके पहले साल 2016 में कोर्ट द्वारा आतंकी ओबैदुररहमान और आलमगीर उर्फ़ रोनी को फाँसी की सजा सुनाई गयी थी. इस केस से जुड़े आरोपी याहिया को एनकाउंटर में मारा जा चुका है. जबकि आतंकी डॉ सईद का पता नहीं चला सका है. आतंकी शरीफ उर्फ़ कंचन फ़रार चल रहा है 

18 साल पहले पटना से दिल्ली जा रही श्रमजीवी एक्सप्रेस में बम ब्लास्ट की चौकाने वाली वजह थी. सूत्रों की मानें तो आतंकियों नें भारत को तबाह करने और जेहाद फ़ैलाने के लिए जगह-जगह ब्लास्ट करने की योजना बनाई थी.

दो आरोपियों को 2016 में ही मिल चुकी है फांसी की सजा

- Advertisement -
anaya's kitchenanaya's kitchen

इस केस से जुड़े दो आंतकियों को दोषी पाए जाने पर पहले ही सजा सुनाई जा चुकी है. आतंकी आलमगीर उर्फ़ रोनी को 30 जुलाई 2016 और ओब्दुर्रहमान को 31 अगस्त 2016 को अपर सत्र न्यायधीश प्रथम, जौनपुर बुद्धिराम यादव द्वारा फाँसी की सजा सुनाई जा चुकी है. दोनो आरोपियों ने सजा के ख़िलाफ़ हाईकोर्ट में अपील कर रखी है.

18 साल पहले जौनपुर में हुए श्रमजीवी एक्सप्रेस बम विस्फोट कांड में करीब 100 से अधिक तारीखें बीतने के बाद आरोपियों को सजा सुनाई गयी. इस केस में कुल 53 लोगों ने गवाही की जिसमें 13 निजी गवाह थे. साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर दोषी पाये जाने पर कोर्ट में आरोपियों को सजा सुनाई है.

पद्मा नदी पार करके भारत की सीमा में पहुंचे थे आतंकी

बांग्लादेश से आतंकी सीमावर्ती गांव बिसरौली से होते हुए पद्मा नदी को पार करके भारत की सीमा में दाखिल हुए थे. आतंकियों ने पश्चिम बंगाल निवासी नफीकुल विश्वास और उसके साथी से मुलाकात की थी.नफीकुल विश्वास और उसके साथी की मदद से सभी बंगलादेशी आतंकी पटना पहुंचे. पटना के खुसरूपुर स्टेशन के पास स्थित मियांटोला में हकीम मियां के घर पर आतंकियों ने ब्लास्ट करने का सामान एकत्रित किया था.

पटना से खरीदा गया बम बनाने का सामान

बांग्लादेशी आतंकियों ने पटना के मियांटोला पहुंचकर वहां से बम बनाने के लिए आरडीएक्स, अटैची, घड़ी, टाइमर, विस्फोटक व आतंक फ़ैलाने के लिए अन्य जरूरी सामान खरीदा था. इसके बाद दो आतंकी वापस बांग्लादेश चले गए.

श्रमजीवी एक्सप्रेस में बम रखने की इन्हें मिली थी जिम्मेदारी

पटना से आतंक का सामान ख़रीदने के बाद भारत को दहलाने के लिए आतंकियों नें पटना से दिल्ली जाने वाली श्रमजीवी एक्सप्रेस को चुना. ट्रेन में विस्फोट करने के लिए आतंकियों को अलग अलग जिम्मेदारी मिली थी. इस कांड को अन्जाम देने में रोनी, नफीकुल विश्वास, हिलाल और शरीफ उर्फ़ कंचन पटना स्टेशन पहुंचे. आतंकियों ने पटना स्टेशन पहुंचकर पटना से दिल्ली जाने वाली श्रमजीवी एक्सप्रेस में इंजन के पास दूसरी जनरल बोगी को चुना.

जौनपुर में हुआ था ब्लास्ट

28 जुलाई 2005 को जौनपुर के सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के हरिहरपुर रेलवे स्टेशन के क्रासिंग पर पहुंचते ही शाम 5 बजकर 20 मिनट पर श्रमजीवी एक्सप्रेस की जनरल बोगी में ब्लास्ट हुआ था. ब्लास्ट के बाद अफरा-तफरी मच गई थी. हादसे में 14 यात्री मारे गए थे जिसमे 2 जौनपुर के रहने वाले थे, जबकि 62 यात्री घायल हुए थे.

ट्रेन में ब्लास्ट के बाद आरोपियों ने बम बनाने वाले स्थान को भी उड़ाया

श्रमजीवी एक्सप्रेस में बम ब्लास्ट करने के बाद आतंकियों नें सबूत मिटाने के लिए पटना के खुशरूपुर रेलवे स्टेशन के पास मियाटोला स्थित हमीद मियां के उस घर को भी ब्लास्ट करके उड़ा दिया था जहाँ पर सब सामान एकत्रित करके बम बनाया गया था. पटना में हुए ब्लास्ट के बाद फोरेंसिक जांच में जो विस्फोटक के अवशेष मिले थे वो श्रमजीवी एक्सप्रेस में विस्फोट से मिल रहे थे.

ट्रेन के गार्ड ने दर्ज कराया था केस

ट्रेन में हुए बम ब्लास्ट के बाद ट्रेन के गार्ड मो. जफर अली ने केस दर्ज कराया था. घटना के बाद पुलिस ने घायल यात्रियों की मदद से आरोपी का स्केच जारी किया था. यात्रियों द्वारा बताये गए हुलिये से बने स्केच के आधार पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आलमगीर उर्फ़ रोनी ने गिरफ्तार किया था.

You Might Also Like

पर्यावरण को बचाने के लिए करें वृक्षारोपण – राकेश सिंह
Delhi: मई के पहले दिन Delhi -NCR का बदला मिजाज, बारिश और आंधी का नया अलर्ट जारी
नवगढ़ स्थित देवी मां अमरा भगवती देवी का दर्शन करने पहुंचे शिक्षक नेता
वाराणसी से इंडिया गठबंधन प्रत्याशी अजय राय रचेंगे नया इतिहास – अर्जुन सिंह
West Bengal Election 2026: सुप्रीम कोर्ट से TMC को बड़ा झटका, मतगणना में केंद्रीय कर्मचारियों की तैनाती पर दखल देने से किया इनकार
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article नव वर्ष के स्वागत में अग्निशिखा मंच की काव्य संध्या संपन्न नव वर्ष के स्वागत में अग्निशिखा मंच की काव्य संध्या संपन्न
Next Article फिल्म सेंसर बोर्ड की दोबारा सदस्य बनी डॉ. मंजू लोढ़ा फिल्म सेंसर बोर्ड की दोबारा सदस्य बनी डॉ. मंजू लोढ़ा
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • आसपास बनारस कर लूँ…!
  • Bada Mangal 2026: राष्ट्रीय हिन्दू रक्षा परिषद ने किया ‘सनातनी कवच’ का विमोचन, समाज में स्वच्छता और शुचिता का जागेगा अलख
  • उन्नाव दर्दनाक हादसा: रोड रोलर ने कुचला 10 वर्षीय बच्चे को, शव रखकर परिवार ने हाईवे जाम किया
  • अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी का “विराट कार्यकर्ता सम्मेलन” संपन्न, ‘मिशन 2027’ का हुआ शंखनाद
  • अवध प्रांत में आतंक का पर्याय बने चार शातिर बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up