By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: मानवता के कल्याण के लिए सनातन बोर्ड का गठन जरुरी – बाबूभाई भवानजी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > राज्य > महाराष्ट्र > मानवता के कल्याण के लिए सनातन बोर्ड का गठन जरुरी – बाबूभाई भवानजी
महाराष्ट्रराज्य

मानवता के कल्याण के लिए सनातन बोर्ड का गठन जरुरी – बाबूभाई भवानजी

Digital Desk - Lucknow
Last updated: January 30, 2025 4:22 pm
Digital Desk - Lucknow
1 year ago
Share
SHARE

मुंबई। वरिष्ठ भाजपा नेता और मुंबई के पूर्व उप महापौर बाबूभाई भवानजी ने कहा है कि मानवता के कल्याण के लिए सनातन बोर्ड का गठन बहुत जरुरी है। आज एक बयान में भवानजी ने कहा कि सनातन का अस्तित्व सृष्टि के के प्रारंभ से है। सनातन सभी के विचारों का सम्मान करता है और सभी के साथ मिलकर रहना सिखाता है। यह जियो और जीने दो की भावना को बढ़ावा देता है। आज के दौर में मानवता का कल्याण सनातन के सिद्धांतों से ही हो सकता है। उधर प्रयागराज में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने सनातन बोर्ड के गठन की मांग को लेकर आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। संतों ने कहा है कि सनातन बोर्ड लिए बिना हम कुंभ नहीं छोड़ेंगे। अब वक्फ बोर्ड का खात्मा और सनातन बोर्ड की घोषणा, दोनों ही हमारे मुद्दे हैं। जिन पर हमें सरकार से आश्वासन चाहिए। इसके लिए 27 जनवरी को होने वाली धर्म संसद में प्रस्ताव पास किया जाएगा। भवानजी ने बताया कि
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी ने गुरुवार को मीडिया से कहा कि वह महाकुंभ में दक्षिणा के रूप में पीएम मोदी और सीएम योगी से सनातन बोर्ड लेंगे। दोनों बड़े यजमान हैं, इसलिए दक्षिणा भी बड़ी चाहिए। महाकुंभ सनातन धर्म की आस्था का केंद्र है, जिससे सभी की आस्था जुड़ी है, इसलिए इस महाकुंभ में एक और सनातन का महाकुंभ होगा जो निर्णायक भूमिका में जाने का, धर्म की स्वतंत्रता का दिन होगा। उस दिन सनातन बोर्ड का गठन किया जाएगा और सनातन का परचम लहराएगा। भवानजी ने बताया कि आनंद पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी बालकानंद गिरि ने कहा कि सनातन का अस्तित्व सृष्टि के प्रारंभ से है। बाकी सब इसके बाद की उपज है। उन्होंने कहा कि आज जिस तरह से हमारे मंदिर, मठ और धार्मिक स्थलों पर कब्जा किया हुआ है, उन सब को मुक्त कराने का काम सनातन बोर्ड करेगा। उन्होंने कहा कि सनातन बोर्ड में हर उस बात का ध्यान रखा जाएगा, जो सनातन की रक्षा और सनातन के हित में हो। उन्होंने कहा कि पहले हर मठ के अपने आचार्य कुलम होते थे, जहां विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ शास्त्र का भी ज्ञान और बौद्ध कराया जाता था, लेकिन धीरे-धीरे सभी पर कब्जा हो गया। उन्होंने कहा कि अब उन सभी जगह को सनातन बोर्ड की मदद से कब्जा मुक्त कराकर दोबारा शुरू करने में मदद करेगा।
अंतर्राष्ट्रीय कथा व्यास स्वामी देवकीनंदन ठाकुर ने कहा की हमारी बहन-बेटियों को स्कूलों में नचाया जा रहा है। हमारी संस्कृति अभी भी आजाद नहीं है। इस बात को आगे बढ़ाने के लिए हमें सनातन बोर्ड चाहिए। योगीजी और मोदीजी इस कुंभ के यजमान हैं और हमारे साथ मौजूद अखाड़ों के पीठाधीश्वर आचार्य हैं। उन्होंने कहा कि यजमान बढ़िया है तो दक्षिणा भी अच्छी मिलेगी। बिना दक्षिणा के यज्ञ पूरा नहीं होता है। हम दक्षिणा के रूप में यजमान पीएम मोदी और सीएम योगी से सनातन बोर्ड का गठन करने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 27 जनवरी को सेक्टर -17 में सनातन धर्म संसद में सभी लोग पहुंचें। अगर बैठने की जगह न मिले तो खड़े रहें। खड़े रहने की जगह न मिले तो जाम लगाएं। इतनी ईमानदारी और मजबूती से मांग रखें कि वक्फ बोर्ड है, तो सनातन बोर्ड हमें हर हाल में चाहिए। बिना सनातन बोर्ड लिए हम सनातनी कुंभ से वापस नहीं जाएंगे। भवानजी, जो महाकुंभ में कल्पवास पर हैं, ने बताया कि सनातन विश्व सम्मेलन के दौरान महामंडलेश्वर स्वामी प्रेमानंद पुरी महाराज, (अर्जी वाले हनुमान मंदिर उज्जैन) ने कहा कि हम सभी स्वामी देवकीनंदन ठाकुर जी की बात का समर्थन करते हैं। जो आर्यावर्त सनातन का था, उसमें वक्फ बोर्ड की कोई जगह नहीं थी और न उसका कोई अस्तित्व, इसलिए वक्फ बोर्ड को समाप्त किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्राचीन समय में विद्वत परिषद होती थी। जिसके द्वारा यह सब निर्णय होता था। हमें संवैधानिक बॉडी चाहिए, जो व्यवस्थित हो। जो पुराना था, वह हमें वापस किया जाए और इसके लिए सनातन बोर्ड का गठन बहुत जरूरी है। इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी हरि चेतनानंद, महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरी, महामंडलेश्वर स्वामी संतोषी माता, श्री महंत रामरतन गिरी, श्री महंत शंकरानंद सरस्वती, स्वामी आत्मानंद, स्वामी हरिओम गिरी, महंत राकेश गिरी महामंडलेश्वर स्वामी ललिता नंद गिरी, महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद गिरी, स्वामी सोमेश्वरा नंद गिरी, स्वामी विज्ञाना नंद, महंत दिनेश गिरी, महंत राज गिरी , महंत राधे गिरी, महंत भूपेंद्र गिरि, महंत नरेश गिरी, महंत ओमकार गिरी आदि संत उपस्थित रहे।

You Might Also Like

डॉ किशोर सिंह उत्तर भारतीय संघ के उपाध्यक्ष नियुक्त
उत्तर भारतीय को टिकट देने की मांग ने पकड़ा जोर
पीएम मोदी का बिहार दौरा, 48,500 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात
सत्रह लाख की शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार 
आरटीओ वाराणसी ने छापा मारा तो खुली बड़ी पोल,
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article जौनपुर में दुबे परिवार ने 250 वर्ष पुराने हनुमान मंदिर का कराया जीर्णोद्धार
Next Article अपनी भाषा, अपनी संस्कृति और अपने राष्ट्र पर करें अभिमान– राजन महाराज
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up