By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: कन्हईपुर चांदमारी प्रकरण ने पकड़ी तेज रफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > कन्हईपुर चांदमारी प्रकरण ने पकड़ी तेज रफ्तार
उत्तर प्रदेशराज्य

कन्हईपुर चांदमारी प्रकरण ने पकड़ी तेज रफ्तार

Digital Desk - Lucknow
Last updated: February 25, 2025 3:58 pm
Digital Desk - Lucknow
1 year ago
Share
SHARE

जौनपुर । जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भू-माफियाओं द्वारा सरकारी और सार्वजनिक तथा गरीब लोगों के जमीनों पर अवैध कब्जा करने का मामला आये दिन सुर्खियों में रह रहा है। अधिकांश प्रकरणों में अवैध कब्जा करने वालों पर राजस्व अधिकारियों की मिली भगत का आरोप भी खुलकर विपक्षियों द्वारा लगाया जाता है लेकिन कार्यवाही के नाम पर जांच पड़ताल और टीम गठित कर प्रकरण में लीपा पोती करने का प्रयास किया जाता है और अन्ततः निर्णय लेने को विवश होना पड़ता है। वह चाहे बीआरपी का प्रकरण हो फिर कन्हईपुर चांदमारी का है। पहले बीआरपी के प्रकरण में प्रथम पक्ष को राजस्व विभाग द्वारा सही ठहराया जाता रहा जब विद्यालय प्रशासन ने बोर्ड की परीक्षा का बहिष्कार करने पर उतारू हो गया तो प्रशासन पलटी मारते हुए बोर्ड परीक्षा की पूर्व सन्ध्या को उसे अवैध कब्जा बताते हुए बाउड्री वाल को ध्वस्त करा दिया। इसी प्रकार से कन्हईपुर चांदमारी की जमीन भी राजस्व विभाग के अधिकारी उपजिलाधिकारी सदर, सिटी मजिस्ट्रेट, तहसीलदार द्वारा विवादित जमीन पर कब्जा करने वाले के पक्ष में खुलकर जिलाधिकारी के सामने पक्ष रखकर रहे है जबकि उक्त जमीन बन रहे मैरेज हाल का नक्शा पास नहीं है न्यायालयों द्वारा स्थगन आदेश प्राप्त होने का दूसरा पक्ष कागजात प्रस्तुत करने का दावा कर रहा है। मंगलवार को तहसीलदार ने तूल पकड़े हुए इस मामले में दोनों पक्षों को अपने चैम्बर में बुलाया और दोनों पक्षो के अधिवक्ताओं को अपना पक्ष रखने को कहा और दोनों पक्ष के वकीलों ने सम्बन्धित कागजातों का पुलिन्दा प्रस्तुत किया। एक पक्ष का आरोप है कि कंहईपुर में आराजी नंबर 11 के बारे मे ज़ब 1949 का दस्तावेज खसरा 1359 फसली देखा गया तो पता चला कि यह 11 नंबर आराजी भीटा खाते मे दर्ज है. जो कभी किसी के नाम हो ही नहीं सकती, फिर कैसे किसी के नाम हो गयी. दोनों पक्षों के पत्रावलियों का अलोकन कर तहसीलदार ने बताया कि अपनी आख्या के साथ जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करेगें। अब देखना है कि प्रकरण का किस प्रकार से पटाक्षेप होता है यह चर्चा का विषय बना हुआ है।

You Might Also Like

आंगनबाड़ी केंद्र अपनी दुर्दशा पर आशू बहाने पर मजबूर
जापानी आम की विशिष्ट वरायटी
जौनपुर के मोहम्मद हसन पी.जी. कॉलेज के 62 विद्यार्थियों ने किया नाम रौशन
जौनपुर:घर से मेला देखने गई लड़कियां हुई गायब,मचा हड़कम
सामाजिक और आर्थिक समानता को बढ़ावा देगा जातिगत जनगणना : जगदंबिका पाल
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article लावारिश लाश को किया गया दफन, सड़क दुर्घटना में मृत व्यक्ति की नहीं हुई पहचान
Next Article बोर्ड की परीक्षा देने गयी छात्रा हुई आशिक संग फरार
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up