मुंबई। उत्तर भारतीय समाज में लोकप्रिय युवा कांग्रेसी नेता जेपी यादव के बेटे यश यादव की शादी समारोह में महानगर के अनेक जाने वाले लोग शामिल हुए। लोखंडवाला, अंधेरी पश्चिम स्थित सेलिब्रेशन क्लब में आयोजित भव्य कार्यक्रम में यश और प्रियंका को आशीर्वाद देने वाले प्रमुख लोगों में पूर्व विधायक बलदेव खोसा, विधायक अरुन खान, पूर्व उप महापौर राजेश शर्मा, यादव संघ,मुंबई के अध्यक्ष एडवोकेट अजय यादव, राजुल पटेल, बाला आंबेकर, राजू पेडणेकर, मोहसिन हैदर , चंगेज मुल्तानी, यश के दादा पूर्व प्रधान राम पलट यादव, वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे पत्रकार राजेश उपाध्याय आदि का समावेश रहा। जेपी यादव और उनकी धर्मपत्नी तारामती यादव ने आए हुए समस्त लोगों का स्वागत करते हुए आभार प्रकट किया।
कांग्रेसी नेता जेपी यादव के बेटे की शादी में शामिल हुए गणमान्य

अपनी भाषा चुने।
Leave a Comment
Recent Posts
- प्रधानमंत्री से मिले मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा, मां दुर्गा की मूर्ति भेंटकर किया सम्मान
- पत्रकार चंद्रेश मिश्र की पुण्यतिथि पर विमर्श गोष्ठी एवं श्रद्धांजलि समागम का आयोजन
- महिलाओं की प्रतिभा, उद्यमिता और रचनात्मक का उत्सव जिवो बाजार 2026
- डॉ.कलाम की जयंती एवं महाप्राण निराला की पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित
- दिल्ली में अभिजीत दीपके हिरासत में, ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस की कार्रवाई
