By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: गांव में आलीशान मकान, जमीन से गहरे लगाव की पहचान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > ताज़ा ख़बरें > गांव में आलीशान मकान, जमीन से गहरे लगाव की पहचान
ताज़ा ख़बरें

गांव में आलीशान मकान, जमीन से गहरे लगाव की पहचान

Akhand Rashtra
Last updated: December 13, 2023 10:18 am
Akhand Rashtra
2 years ago
Share
SHARE

ज्ञान प्रकाश सिंह का “कैलाशपति” बना आकर्षण का केंद्र

जौनपुर। आमतौर पर लोग शहरों में आलीशान मकान बनवाते हैं,परंतु जब गांव की बात होती है तो यह कहकर मुंह बिचका लेते हैं कि गांव में महंगे मकान का क्या औचित्य ? साल में एक दो बार जाना है। ऐसे में करोड़ों रुपए खर्च करने से क्या फायदा? छोटा सा मकान ही काफी है। पिछले दिनों मुझे मुंबई के प्रसिद्ध उद्योगपति तथा समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह के पैतृक गांव गोधना में उनके द्वारा निर्मित आलीशान घर “कैलाशपति“ के गृह प्रवेश में जाने का अवसर मिला। जनपद मुख्यालय से 4 किलोमीटर दूरी पर बनाए गए शानदार घर को देखकर हर कोई अवाक रह गया। राजा महाराजा के जमाने के बने हुए किसी महल से कहीं अधिक भव्य और शानदार। जिले के साथ-साथ मुंबई तक के सभी बड़े चेहरे वहां उपस्थित मिले। लोग अलग-अलग तरीकों से घर का मूल्यांकन कर रहे थे। ज्ञान प्रकाश सिंह और उनके दोनों बेटे आने वाले हर लोगों से विनम्रता पूर्वक मिल रहे थे। घर में घुसते ही लगा कि जैसे हम मुंबई के ताज होटल के भीतर आ गए हो। हर चीज व्यवस्थित तरीके से सजी हुई दिखाई दे रही थी। घर के कोने-कोने में लोग सेल्फी और तस्वीरें खिंचवा रहे थे। गेस्ट रूम, कॉन्फ्रेंस रूम, सब कुछ अपने आप में अद्वितीय नजर आ रहा था। जौनपुर क्या, पूरे पूर्वांचल में शायद ही किसी का इस तरह का आलीशान और भव्य घर हो। सामने सुंदर लॉन चार चांद लगा रहा था। देखा जाए तो अपनी जन्मभूमि पर इतना बड़ा आलीशान घर बनाकर ज्ञान प्रकाश सिंह ने एक बहुत बड़ा सामाजिक संदेश दिया। आदमी कितना भी बड़ा क्यों ना हो जाए परंतु उसे अपनी जड़ों को याद रखना चाहिए। वृक्ष कितना भी बड़ा क्यों ना हो परंतु यदि उसकी जड़े जमीन से नहीं जुड़ी हैं तो उसमें फल नहीं लग सकता। जो लोग ज्ञान प्रकाश सिंह को करीब से जानते हैं, उन्हें अच्छी तरह से मालूम है कि वे अपनी जन्मभूमि के प्रति कितना लगाव रखते हैं। पूरे देश में ज्ञान प्रकाश सिंह का एक बड़ा नाम है। राम मंदिर निर्माण में 1 करोड 21 लाख 11 हजार 111 रुपए का योगदान करने की बात हो, जनपद में खिलाड़ियों के लिए सुविधा देने की बात हो, धार्मिक स्थानों पर रचनात्मक कार्य करने की बात हो, धार्मिक आयोजनों की बात हो, ज्ञान प्रकाश सिंह हमेशा पहली पंक्ति में खड़े रहे। जहां तक राजनीति का सवाल है, वे 1992 से भारतीय जनता पार्टी के सिपाही के रूप में लगातार सक्रिय होकर चुपचाप अपना काम कर रहे हैं। जौनपुर की जनता भी उनके द्वारा किए गए अच्छे कामों को देखते हुए उन्हें अपना सांसद बनाना चाहती है। इसमें कोई दो राय नहीं कि यदि पार्टी ने उन्हें अवसर दिया तो वे अब तक के सबसे ज्यादा लोकप्रिय और काम करनेवाले सांसद साबित होंगे।

You Might Also Like

रूद्र इंटरनेशनल स्कूल में मनाया गया सरदार पटेल की जयंती
दहशत का पर्याय बने अजगर को पकड़ कर ले गए वन विभाग के कर्मचारी
Unnao की मिट्टी से Lucknow की ‘कर्मभूमि’ तक: Journalist Prashant Tiwari का Akshant Media AI बना डिजिटल पत्रकारों और क्रिएटर्स का ‘ब्रह्मास्त्र’
बड़ेरी में आयोजित अखंड रामायण पाठ में शामिल हुए गणमान्य
सन्त निरन्कारी मिशन का मेगा पौधरोपण अभियान 13 को
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article भा.ना.क.वि.सेवा समिति द्वारा आयोजित हुआ रक्तदान शिविर
Next Article प्रधानाध्यापक बनने पर शाला परिवार ने किया डॉ नागेश पांडे का सम्मान
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up